बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़िता का कराया मेडिकल परीक्षण; आरोपी न्यायालय में पेश बैतूल, 15 अगस्त 2026। महिला एवं बालकों के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बैतूल पुलिस द्वारा गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाहपुर पुलिस ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को भौरा चौकी क्षेत्र की 62 वर्षीय महिला ने गांव की महिला समूह की महिलाओं के साथ थाना शाहपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त 2026 को वह खेत में मजदूरी कर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे खेत में पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान महिला के अंदरूनी अंगों में चोट भी आई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 391/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस प्रयासों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी: शंभू पिता ननहू इवने, उम्र 66 वर्ष, निवासी ग्राम टेकरीपूरा धार। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक अरविंद कुमारे, उप निरीक्षक सोनम साहू, उप निरीक्षक नीरज खरे, प्रधान आरक्षक 249 कुवरलाल नागले, आरक्षक 366 धीरज काले एवं महिला आरक्षक 687 संध्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने की अपील पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन बिना किसी भय अथवा संकोच के निकटतम थाना या पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। बैतूल पुलिस महिलाओं एवं बालकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़िता का कराया मेडिकल परीक्षण; आरोपी न्यायालय में पेश बैतूल, 15 अगस्त 2026। महिला एवं बालकों के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बैतूल पुलिस द्वारा गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाहपुर पुलिस ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को भौरा चौकी क्षेत्र की 62 वर्षीय महिला ने गांव की महिला समूह की महिलाओं के साथ थाना शाहपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त 2026 को वह खेत में मजदूरी कर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे खेत में पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान महिला के अंदरूनी अंगों में चोट भी आई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 391/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मुखबिर की
सूचना पर आरोपी गिरफ्तार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस प्रयासों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी: शंभू पिता ननहू इवने, उम्र 66 वर्ष, निवासी ग्राम टेकरीपूरा धार। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक अरविंद कुमारे, उप निरीक्षक सोनम साहू, उप निरीक्षक नीरज खरे, प्रधान आरक्षक 249 कुवरलाल नागले, आरक्षक 366 धीरज काले एवं महिला आरक्षक 687 संध्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने की अपील पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन बिना किसी भय अथवा संकोच के निकटतम थाना या पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। बैतूल पुलिस महिलाओं एवं बालकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- बैतूल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ाद वार्ड मामू चौक पर शान से लहरया तिरंगा1
- तिरंगा यात्रा ओर नशा मुक्ति अभियान ब्रह्म कुमारी आश्रम1
- नगर में नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया ध्वजारोहण, झंडे को दी सलामी आठनेर नगर में नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप द्वारा राष्ट्रीय सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया इस दौरान झंडे को सलामी दी गई। परिसर में छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। मंच से नगर परिषद अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित किया और सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- सावन की रिमझिम फुहारों के बीच भैंसदेही में लहराया तिरंगा गांधीधाम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां भैंसदेही सावन की रिमझिम फुहारों के बीच शनिवार को भैंसदेही नगर में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर का गांधीधाम मुख्य समारोह का केंद्र रहा, जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा गांधीधाम देशभक्ति के रंग में रंग गया। मुख्य समारोह में नगर की विभिन्न शालाओं के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के दौरान गांधीधाम का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। उपस्थित नागरिकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण तथा नगर के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। वार्ड 11 और 12 की आंगनबाड़ियों में भी मनाया पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर संस्कृतिक भवन पर पत्रकार ने तथा के वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में भी उत्साह का माहौल रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता की। केंद्रों पर देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दी गई। बारिश की फुहारों के बावजूद नगरवासियों का उत्साह देखते ही बना। गांधीधाम से लेकर नगर के विभिन्न हिस्सों तक तिरंगे की शान और देशभक्ति का जज्बा नजर आया।3
- सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं ताप्ती दर्शन से श्याम आर्य स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं ताप्ती दर्शन से श्याम आर्य समस्त देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और देशभक्ति का पर्व है। यह पावन दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों के साथ जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लेने का दिन भी है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आज भारत शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, कृषि, रक्षा और अंतरिक्ष सहित अनेक क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारा छोटा-सा सकारात्मक प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करेंगे, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करेंगे, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। देश की आन, बान और शान तिरंगा सदैव ऊंचा रहे। वीर शहीदों का बलिदान सदैव अमर रहे। भारत माता की जय! 🇮🇳1
- मामला छिंदी में 14 अगस्त को जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित हुआ जिसमें कलेक्टर ने बिना अनुमति शिविर पहुंचे शिक्षक के अधिकारीयो को जांच के आदेश दिए सरकार के जन विश्वास अभियान पर भाग लेना शिक्षक को पड़ गया भारी कलेक्टर का सख्त एक्शन तामिया के बिजोरी पठार में पदस्थ शिक्षक निलंबित मामला छिंदी में 14 अगस्त को जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित हुआ जिसमें कलेक्टर ने बिना अनुमति शिविर पहुंचे शिक्षक के अधिकारीयो को जांच के आदेश दिए एकीकृत उ. मा. वि. बिजोरी पठार में पदस्थ श्री राजेंद्र परतेती को स्कूल में मौजूद नहीं जांच में मिला कि वे बिना किसी को सूचना दिए अपने शाला से गायब हो कर छिंदी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में पहुंचे और बहा पर अपनी जमीन का सीमांकन न होने का आवेदन जमा किया राजेंद्र परतेती ने उस दिन ई एटेंडेंस भी नहीं लगाई जब प्राचार्य ओर B E O तामिया से रिपोर्ट। मांगी गई तो लापरबाही की पूर्ण पुष्टि हुई कलेक्टर ने कार्यवाही की जन जातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा ने आदेश लिखा कि शिक्षक का कर्तव्य के प्रति लापरवाही हे यह MP सिबिल सेवा आचरण। नियम 1965 का उलंघन हे MP सिविल सेवा नियम 1966के नियम 9(2)के तहत श्री राजेंद्र परतेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय B E O कार्यालय बिछुआ रहेगा2
- मां ताप्ती की पावन धरा से निकल रही बाबा भोलेनाथ की कावड़ यात्रा, महिलाओं की भी बढ़-चढ़कर भागीदारी मुलताई। मां ताप्ती की पावन धरा मुलताई इन दिनों बाबा भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। यहां से प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ की कावड़ यात्रा निकल रही है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कावड़ उठाकर शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि कावड़ यात्रा में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है। महिलाएं भी आस्था और भक्ति के साथ कंधों पर कावड़ उठाकर यात्रा में शामिल हो रही हैं।कावड़ियों के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालु मां ताप्ती के पवित्र जल को कावड़ में लेकर बाबा भोलेनाथ के अभिषेक के लिए रवाना होते हैं। उम्र की परवाह किए बिना महिला और पुरुष श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई से निकलने वाली यह कावड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बनी हुई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा भोलेनाथ की भक्ति में एक बार कदम बढ़ाने के बाद थकान का एहसास भी नहीं होता। महादेव की कृपा और मां ताप्ती के आशीर्वाद के साथ कावड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। चारों ओर गूंजता हर-हर महादेव का जयघोष मुलताई की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को और भी भव्य बना रहा है।1
- Tnp न्यूज़ के खास प्रोग्राम एमपी सीजी बुलेटिन में देखे बैतूल में हर्ष उल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे नें पुलिस ग्राउंड पर ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी1
- नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने किया ध्वजारोहण1