बाराबंकी में कुर्सी पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 वांछित गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में; चापड़ बरामद बाराबंकी, 09 मार्च 2026: जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Barabanki Police को बड़ी सफलता मिली है। इसी क्रम में Kursi Police Station पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 65/2026 से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 7 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चापड़ भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, मोहम्मद आमिर पुत्र कुर्बान अली, अरवाज पुत्र रिजवान, मोहम्मद जावेद पुत्र नूर मोहम्मद, अरमान पुत्र रिजवान, इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली और रिजवान पुत्र अजीज शामिल हैं। सभी आरोपी थाना कुर्सी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। ANDNEWS बाराबंकी
बाराबंकी में कुर्सी पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 वांछित गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में; चापड़ बरामद बाराबंकी, 09 मार्च 2026: जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Barabanki Police को बड़ी सफलता मिली है। इसी क्रम में Kursi Police Station पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 65/2026 से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 7 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चापड़ भी बरामद
किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, मोहम्मद आमिर पुत्र कुर्बान अली, अरवाज पुत्र रिजवान, मोहम्मद जावेद पुत्र नूर मोहम्मद, अरमान पुत्र रिजवान, इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली और रिजवान पुत्र अजीज शामिल हैं। सभी आरोपी थाना कुर्सी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। ANDNEWS बाराबंकी
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।1
- सीतापुर होली परिक्रमा मेला: सांस्कृतिक संध्या में स्वाती मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु1
- हापुड़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 मेडिकल स्टोर सील डीएम के आदेश पर 5 मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद जानिए कैसे नशे का आदी व्यक्ति डीएम के पास पहुंचा और क्या हुआ आगे हापुड़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नशे के इंजेक्शन और दवाइयां बरामद #Hapur #UttarPradesh #PoliceAction1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- लखनऊ के ठाकुरगंज की बेबस बेसहारा महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश 40 से 50 दबंगों ने घेरा लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाला बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास दबंगई का मामला सामने आया है यहां एक महिला बेबस बेसहारा खाली प्लाट पर 40 से 50 अज्ञात दबंगों ने बोला धावा पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि भारी संख्या में आए इन लोगों ने बलपूर्वक जमीन को घेरने की कोशिश की जिसमें क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जाँच कर रहा हैं1
- निंदुरा में शादी से पहले भाई की हत्याः विधायक ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश निंदुरा बाराबंकी: कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारोंको फांसी दिये जाने की बात कर रहे हैं। लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर स्थित श्रीरामपुरवा (मदारपुर) में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छवि नाथ के पुत्र मिथुन रावत के रूप में हुई है। यह घटना मिथुन की बहन की शादी से ठीक पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद रविवार शाम चार बजे बाराबंकी की जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मामले का निष्पक्ष खुलासा करने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कोतवाली कुर्सी के थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीट में तैनात सभी सिपाही और दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। विधायक ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए और सक्रिय पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, सहित गांव के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं लेकिन किसानों की परेशानी-दिक़्क़तों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदन1