सुनवई रोड पर गड्ढों का जाल, PWD विभाग की आंखों पर पट्टी सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, हजारों वाहन चालक रोज हो रहे परेशान, हादसे का बढ़ा खतरा विजयपुर। विजयपुर से सुनवई की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) के जिम्मेदार अधिकारी मानो आंखें बंद किए बैठे हैं। सड़क की हालत लगातार खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।सुनवई रोड पर अंबेडकर कॉलोनी के पास, भैंसाई तिराहा, दोर्द गांव, बाराकला गांव और बिचपुरी सहित कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई जगह तो इतने बड़े गड्ढे हैं कि वाहन चालकों को सड़क पर निकलते समय अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन निकालना पड़ता है। हजारों वाहन गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार बेखबर यह मार्ग विजयपुर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाली पर जिम्मेदार विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने और वाहन मोड़ने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश ने बढ़ाई परेशानी, गड्ढों में जमा हो रहा पानी बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई स्थानों पर सड़क का डामर उखड़ चुका है और गिट्टी बाहर निकल आई है। कागजों में सड़क दुरुस्त, जमीन पर बदहाल? स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति देखने तक की जहमत नहीं उठा रहे। लोगों का सवाल है कि जब इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजर रहे हैं और सड़क की हालत सबके सामने है, तो आखिर PWD विभाग को कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों है।लोगों ने PWD विभाग के अधिकारियों से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरने और सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।

- रामपुर कलां थाना क्षेत्र में दो बच्चों के साथ अन्य लोगों के होने की आशंका पर गवाह महिला ने क्या कहा सुनिए2
- श्योपुर जिले के वीरपुर में थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता *वीरपुर पुलिस को नशे के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता* *थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल की टीम ने की कार्रवाई* *एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 किलो 265 ग्राम गांजा जब्त* *जब्त गांजे की कीमत करीब 13 हजार 150 रुपए आंकी गई* *अवैध गांजा के साथ आरोपी हनीफ उर्फ पड्डा गिरफ्तार* *आरोपी पिता बाबू खान उम्र 49 वर्ष निवासी कस्बा वीरपुर* *पुलिस थाना वीरपुर जिला श्योपुर का है पूरा मामला* *अपराध क्रमांक 76/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज* *मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की थी घेराबंदी* *तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मिला अवैध गांजा* *आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल* *नशे के कारोबार में और कौन शामिल, पुलिस कर रही जांच* *श्योपुर एसपी के निर्देशन में चल रहा नशा मुक्त अभियान* *वीरपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप* *नशा तस्करों में दहशत, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई*3
- वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू जाटव की ऐतिहासिक जीत, महताबपुरा में डीजे की धुन पर झूमे समर्थक चिंटू जाटव का किया भव्य स्वागत हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 के चुनावी नतीजे सामने आते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू जाटव ने ऐतिहासिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है।जीत के बाद जब चिंटू जाटव महताबपुरा पहुंचे, तो स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डीजे पर बजते देशभक्ति और जीत के तरानों पर महताबपुरा के युवा और बुजुर्ग जमकर थिरकते नजर आए।क्षेत्रवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद को मिठाई खिलाकर बधाई दी और साफा पहनाकर सम्मान किया। सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चिंटू जाटव ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत वार्ड 22 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।स्वागत कार्यक्रम के दौरान रहमान खान अब्बासी, वजरू आरेज, अजीज गद्दीपुरा, समरु, मुमताज जुम्मा सकील शानु जाबउद्दीन वावुदीन पप्पू बकील दुगसी सरीफ गादोली नसरू निरायना सरीफ निरायना बबबु छुटुआ अमरदीन फोजी इब्राहीम छोटे डिराइवर समीर दुगसी आदी सभी ने माला साफा पहनाकर स्वागतबड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- उज्जैन में प्रशासन ने मशीनों और बुलडोजर से मंदिर को तो हटा दिया लेकिन असली बात यह है कि अगर मूर्ति को हटाते वक्त मूर्ति में जरा सी भी खरोंच या मिस्टेक आ गई है तो मूर्ति खंडित हो जाएगी इसलिए सोच समझकर मूर्ति को हटाने का प्रयास किया जा रहा है यही प्रशासन का मानना है1
- करैरा थाने पर बगीचा वाली माई के भक्तों का प्रदर्शन, अभद्र पोस्ट करने वालों पर FIR की मांग करैरा। बगीचा वाली माई के भक्तों ने सोमवार को करैरा थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में करौली-मेहंदीपुर बालाजी यात्रा के दौरान कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र पोस्ट एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई और संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पुलिस को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस द्वारा शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Karera #Shivpuri #BagichaWaliMai #MehandipurBalaji #Karauli #FIR #PoliceAction #BreakingNews #MadhyaPradesh #InsideShivpuri1
- सड़क के बीचों-बीच तेंदुए को रेस्क्यू करने का यह भयानक वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। देखिए इस वीडियो को किस तरह तेंदुए ने वन कर्मियों पर हमला किया ....1
- ट्रक का टायर खोलते समय हुआ तेज ब्लास्ट, चालक की मौत, दो लोग घायल सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर में रविवार रात ट्रक का टायर खोलते समय अचानक तेज ब्लास्ट हो गया। हादसे में टायर खोल रहे चालक अनिल साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में खड़े दो लोग घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर पंचर होने के बाद चालक ने वाहन रोककर उसे खोलना शुरू किया था। टायर गर्म होने के कारण अचानक फट गया। बरगवां पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का पोस्टमार्टम व पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ शिवपुरी में फोन पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में शिब्बू ब्रेकिंग न्यूज़ शिवपुरी में फोन पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में शिब्बू पंडित गिरफ्तार, भेजा गया जेल ; ऑडियो वायरल के बाद हुई कार्यवाही।।1