logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, समर कंटीन्जेंसी कार्य 15 अप्रैल से पहले पूर्ण करने के निर्देश जिला कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक खैरथल-तिजारा, 19 मार्च। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सचिवालय खैरथल में समर कंटीन्जेंसी, बजट घोषणाओं तथा विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने समर कंटीन्जेंसी से संबंधित सभी कार्यों को 15 अप्रैल से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों, विशेषकर बोरवेल खुदाई सहित एसडीएम की अध्यक्षता में गठित ब्लॉक स्तरीय समितियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से अमृत 2.0 योजना की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा पंच गौरव कार्यक्रम के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को 31 मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने जिले में सहकारी समितियों से संबंधित भूमि आवंटन प्रकरणों पर चर्चा करते हुए भूमि चिन्हिकरण से लेकर आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य बजट घोषणाओं के तहत जिला स्तर पर होने वाले कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने स्कूलों में निरीक्षण कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को नियमों के अनुरूप नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए मॉनिटरिंग बढ़ाकर उपस्थिति प्रतिशत में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यानिकी एवं कृषि विभाग की योजनाओं जैसे सोलर पंप, फार्म पॉन्ड और तारबंदी योजना में धीमी प्रगति पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कुसुम योजना (कंपोनेंट ए एवं सी), आईएचएचएल, एमजेएसए, अटल ज्ञान केंद्र और अटल प्रगति पथ सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग धर्मवीर यादव, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, उपनिदेशक सहकारिता विभाग वेद प्रकाश सैनी, नगर परिषद कमिश्नर मुकेश शर्मा, नगर परिषद आयुक्त भिवाड़ी मुकेश, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, उपनिदेशक उद्यानिकी, गोपाल, उप जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूरणमल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

on 19 March
user_Pragti News
Pragti News
Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
on 19 March
742e8a75-c4c0-4d79-b549-e986102a5ba7

More news from राजस्थान and nearby areas
  • तिजारा। इमरान खान की भतीजी के निकाह समारोह में सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और रंधावा ने शिरकत की। इस दौरान सभी नेताओं ने पारंपरिक अंदाज में नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। नेताओं का यह अलग अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा
    1
    तिजारा। इमरान खान की भतीजी के निकाह समारोह में सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और रंधावा ने शिरकत की। इस दौरान सभी नेताओं ने पारंपरिक अंदाज में नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। नेताओं का यह अलग अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बातचीत में बलराम यादव ने नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में देरी, SIR, खैरथल में चिकित्सा व्यवस्था की कमी, जिला मुख्यालय संघर्ष आदि कई मुद्दों पर बेबाक बात करते हुए राज्य सरकार एवं भाजपा पर तंज कसे। यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया था, कांग्रेस की सोच थी की हर आदमी के हाथ सत्ता हो ; भाजपा इस सब को खत्म करके तानाशाही सरकार बनना चाहती है! यादव ने खैरथल, किशनगढ़बास सहित जिलेभर की चिकित्सा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खैरथल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, मरीज दर-दर भटक रहा है, प्राइवेट अस्पताल में जा रहा है लेकिन सुनवाई कुछ नहीं है! देखिए बातचीत (पहली कड़ी) 👇 शेष चर्चा अगली कड़ी में.....
    1
    बातचीत में बलराम यादव ने नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में देरी, SIR, खैरथल में चिकित्सा व्यवस्था की कमी, जिला मुख्यालय संघर्ष आदि कई मुद्दों पर बेबाक बात करते हुए राज्य सरकार एवं भाजपा पर तंज कसे।
यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया था, कांग्रेस की सोच थी की हर आदमी के हाथ सत्ता हो ;  भाजपा इस सब को खत्म करके तानाशाही सरकार बनना चाहती है!
यादव ने खैरथल, किशनगढ़बास सहित जिलेभर की चिकित्सा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खैरथल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, मरीज दर-दर भटक रहा है, प्राइवेट अस्पताल में जा रहा है लेकिन सुनवाई कुछ नहीं है!
देखिए बातचीत (पहली कड़ी) 👇
शेष चर्चा अगली कड़ी में.....
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • खैरथल तिजारा जिले के बुरहेड़ा ग्राम में महाशय जी एवं जयपाल पोसवाल ने अपने प्रकृति प्रेमी व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए एक रानी नाम की घोड़ी का पालन किया कुछ समय उपरांत यह परिवार बढ़ता गया और अब एक नए मेहमान के साथ लगे हुए हैं घोड़े की सेवा में।
    1
    खैरथल तिजारा जिले के बुरहेड़ा ग्राम में महाशय जी एवं जयपाल पोसवाल ने अपने प्रकृति प्रेमी व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए एक रानी नाम की घोड़ी का पालन किया कुछ समय उपरांत यह परिवार बढ़ता गया और अब एक नए मेहमान के साथ लगे हुए हैं घोड़े की सेवा में।
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *बगड़ राजपूत में बना है गौरव पथ नहीं है पानी निकास की व्यवस्था लोगों को हो रही है परेशानी*। गौर तलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत मे पूर्ववर्ती सरकार में गौरव बनाया गया था जिसमें रोड के दोनों तरफ लोगों ने मेड बंदी कर रखी है जिससे पानी की आवाजाही ठप्प हो रखी है जिससे आमजन को परेशानी हो रही है समाजसेवी ग्रामीण रामजी लाल यादव ने बताया कि यहां पर पानी के निकास की व्यवस्था नहीं है लोगों का नालियों का पानी और बारिश का पानी रोड पर जमा हो रहा है जिसे आम लोगों को परेशानी हो रही है और वहां से पैदल लोग भी नहीं निकल पा रहे हैं एक तरीके से इस गौरव पथ का पतन हो रहा है हम सरकार से मांग करते हैं इस पानी को तुरंत प्रभाव से निकलवाया जाए और इसका शीघ्र समाधान कर यहां नालियों की व्यवस्था की जाए
    3
    *बगड़ राजपूत में बना है गौरव पथ नहीं है पानी निकास की व्यवस्था लोगों को हो रही है परेशानी*।    गौर तलब है कि  ग्राम बगड़ राजपूत मे पूर्ववर्ती सरकार में गौरव बनाया गया था जिसमें रोड के दोनों तरफ लोगों ने मेड बंदी कर रखी है जिससे पानी की आवाजाही ठप्प हो रखी है जिससे आमजन को परेशानी हो रही है समाजसेवी ग्रामीण रामजी लाल यादव ने बताया कि यहां पर पानी के निकास की व्यवस्था नहीं है लोगों का नालियों का पानी और बारिश का पानी रोड पर जमा हो रहा है जिसे आम लोगों को परेशानी हो रही है और वहां से पैदल लोग भी नहीं निकल पा रहे हैं एक तरीके से इस गौरव पथ का पतन हो रहा है हम सरकार से मांग करते हैं इस पानी को तुरंत प्रभाव से निकलवाया जाए और इसका शीघ्र समाधान कर यहां नालियों की व्यवस्था की जाए
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • मैं तो कह चुका हूं, ये तो लागू होगा मोदी जी पर या क्या नाम है उनका, हमारे आरएसएस के मोहन भागवत जी, उनके लिए लागू होगा। मैं तो कह चुका हूं पहले आप लोगों को सबको, गांधीजी ने कहा था 125 साल तक मैं सेवा करना चाहता हूं और ये कट्टरपंथियों ने उनकी हत्या कर दी। मैंने कहा, मैं 100 साल तक सेवा करना चाहता हूं प्रदेशवासियों की, देशवासियों की। तो ये मेरे लिए लागू नहीं हो सकता। अब वो पता नहीं किस संदर्भ में कहा है, क्यों कहा है। उनको मालूम है, मैं कह चुका हूं ये बात। पर क्योंकि ये तो जो ऊपर से कहा जाता है कि आपको आज क्या लाइन लेनी है इनके मंत्रियों को, इनके नेताओं को, वो ही लाइन ले लेते हैं। अब वो कौन, कैसे सलाह देंगे हम लोगों को? वो तो पूरी कांग्रेस की राजनीति करने लग गए हैं। वो कांग्रेस नेताओं को कैसे कह सकते हैं कि आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए? जो हमने इनको इशू बनाए हैं, उसका जवाब दे नहीं रहे और गोलमाल जवाब दे रहे हैं। बड़ी बेइज्जती हो रही है इन लोगों की, क्योंकि आप जवाब तो दो कम से कम, कुछ भी दो—नेगेटिव दो, पॉजिटिव दो, कुछ भी कहो, पर आप संदर्भ से हटकर बात कर रहे हो। जो हमने क्वेश्चन इंतज़ार शास्त्र में पूछे हैं, उनका जवाब कम से कम कुछ तो दो—‘हाँ’ दो, ‘ना’ दो, पर आप संदर्भ बदलकर कैसे जवाब दे सकते हो? ये कर रहे हैं ये लोग। लोग हंस रहे हैं इनके ऊपर।
    1
    मैं तो कह चुका हूं, ये तो लागू होगा मोदी जी पर या क्या नाम है उनका, हमारे आरएसएस के मोहन भागवत जी, उनके लिए लागू होगा। मैं तो कह चुका हूं पहले आप लोगों को सबको, गांधीजी ने कहा था 125 साल तक मैं सेवा करना चाहता हूं और ये कट्टरपंथियों ने उनकी हत्या कर दी। मैंने कहा, मैं 100 साल तक सेवा करना चाहता हूं प्रदेशवासियों की, देशवासियों की। तो ये मेरे लिए लागू नहीं हो सकता। अब वो पता नहीं किस संदर्भ में कहा है, क्यों कहा है। उनको मालूम है, मैं कह चुका हूं ये बात। पर क्योंकि ये तो जो ऊपर से कहा जाता है कि आपको आज क्या लाइन लेनी है इनके मंत्रियों को, इनके नेताओं को, वो ही लाइन ले लेते हैं।
अब वो कौन, कैसे सलाह देंगे हम लोगों को? वो तो पूरी कांग्रेस की राजनीति करने लग गए हैं। वो कांग्रेस नेताओं को कैसे कह सकते हैं कि आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए?
जो हमने इनको इशू बनाए हैं, उसका जवाब दे नहीं रहे और गोलमाल जवाब दे रहे हैं। बड़ी बेइज्जती हो रही है इन लोगों की, क्योंकि आप जवाब तो दो कम से कम, कुछ भी दो—नेगेटिव दो, पॉजिटिव दो, कुछ भी कहो, पर आप संदर्भ से हटकर बात कर रहे हो।
जो हमने क्वेश्चन इंतज़ार शास्त्र में पूछे हैं, उनका जवाब कम से कम कुछ तो दो—‘हाँ’ दो, ‘ना’ दो, पर आप संदर्भ बदलकर कैसे जवाब दे सकते हो? ये कर रहे हैं ये लोग। लोग हंस रहे हैं इनके ऊपर।
    user_महेंद्र सिंह
    महेंद्र सिंह
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • आज हम नारनौल रघुनाथपुरा का प्रसिद्ध धाम हनुमान जी महाराज जी का कालड़ा धाम के नाम से प्रसिद्ध है यह धाम चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है वहां पर पहुंचे और दर्शन किए। वहां हनुमान जी महाराज जी का लगभग 100 फुट की मूर्ति स्थापित थी । बताया जा रहा है जहां पर मंगलवार और शनिवार को बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ रहती है । लगभग 26 से 27 वर्ष पहले यह धाम का निर्माण हुआ था । आज दूर जादराज से लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं । #Narnaul #Hanuman #raghunathpura #Dham #Haryana #Mahendragarh
    1
    आज हम नारनौल रघुनाथपुरा का प्रसिद्ध धाम हनुमान जी महाराज जी का कालड़ा धाम के नाम से प्रसिद्ध है यह धाम चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है वहां पर पहुंचे और दर्शन किए। वहां हनुमान जी महाराज जी का लगभग 100 फुट की मूर्ति स्थापित थी । बताया जा रहा है जहां पर मंगलवार और शनिवार को बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ रहती है । लगभग 26 से 27 वर्ष पहले यह धाम का निर्माण हुआ था । आज दूर जादराज से लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं । #Narnaul #Hanuman #raghunathpura #Dham #Haryana #Mahendragarh
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    Local News Reporter बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भिवाड़ी पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस नेता इमरान खान (Imran Khan) के भतीजे के निकाह समारोह में शिरकत की। पायलट के पहुँचते ही समर्थकों ने "सचिन पायलट जिंदाबाद" के नारों से पूरा आसमान गूँजा दिया।इस खास मौके पर केवल पायलट ही नहीं, बल्कि राजस्थान कांग्रेस के तमाम दिग्गज—PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा , प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और किशनगढ़बास विधायक दीपचन्द ख़ैरिया, मुंडावर विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे।
    1
    राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भिवाड़ी पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस नेता इमरान खान (Imran Khan) के भतीजे के निकाह समारोह में शिरकत की। पायलट के पहुँचते ही समर्थकों ने "सचिन पायलट जिंदाबाद" के नारों से पूरा आसमान गूँजा दिया।इस खास मौके पर केवल पायलट ही नहीं, बल्कि राजस्थान कांग्रेस के तमाम दिग्गज—PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा , प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और किशनगढ़बास विधायक दीपचन्द ख़ैरिया, मुंडावर विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.