छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी को थाना राजा का रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार एटा 16 फरवरी 2026 जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्याम नारायण सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना राजा का रामपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअसं 12/2026, धारा 74, 115(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ ज्ञानी पुत्र भैया लाल निवासी मोहल्ला फकीरान, कस्बा व थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर छेड़छाड़ एवं मारपीट का आरोप है और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गौतम पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी को थाना राजा का रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार एटा 16 फरवरी 2026 जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्याम नारायण सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना राजा का रामपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअसं 12/2026, धारा 74, 115(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ ज्ञानी पुत्र भैया लाल निवासी मोहल्ला फकीरान, कस्बा व थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर छेड़छाड़ एवं मारपीट का आरोप है और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे— प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गौतम पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू होगी।हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए इस बार खास तैयारी की गईं हैं। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी।पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे खत्म होगी,जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिसमें 596 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3984 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 53,37,778 है,इसमें संस्थागत परीक्षार्थी 52,42,235 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 95,543 हैं। हाईस्कूल के 27,61,696 परीक्षार्थी हैं,जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 27,50,862 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 10,834 हैं। इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी हैं,जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 24,91,373 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 84,709 हैं। खास बात ये है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा में इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से कम है। यूपी के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए गए हैं।इसमें आगरा,मथुरा,अलीगढ़,हाथरस,एटा,कासगंज,प्रयागराज, कौशांबी,प्रतापगढ़,हरदोई, कन्नौज,आजमगढ़,बलिया,मऊ, जौनपुर,गाजीपुर,देवरिया और गोंडा संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और 683 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। सभी 8033 परीक्षा केंद्र पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त दो सीसीटीवी कैमरे,राउटर, डीवीआर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है। हर परीक्षा केंद्र के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक,एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा। 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने के लिए 69 मंडलीय और 440 जनपदीय सचल दलों का गठन किया गया है। 75 जनपद स्तरीय और 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। लखनऊ में शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय और प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।सभी 75 जिलों में भी जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस बार परीक्षा में सभी विषय के प्रश्नपत्रों के अलावा रिजर्व सेट्स की भी व्यवस्था की गई है।उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली की आशंका रोकने के लिए इस बार चार रंग की उत्तर पुस्तिकाएं रहेंगी।उत्तर पुस्तिकाओं में माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी अंकित रहेगा।1
- Post by Hari Singh Goutam1
- gau bidirika jila Etah Uttar Pradesh5
- ठाकुर सुमंत किशोर सिंह।1
- Post by Himanshu Kumar1
- टूंडला शिवपुरी निवासी नरोत्तम सिंह उम्र 70 वर्ष है जो शिवपुरी टूण्डला एटा रोड के निवासी है वह डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए और साइबर ठगों ने उनसे 2लाख रुपये ठग लिए | नरोत्तम सिंह सेवानिवृत्ति फौजी हैं उनका बेटा राहुल वह भी एक फौजी है | नरोत्तम सिंह जी को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आती है जिसमें उनसे कहा जाता है कि आपके बेटे को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा जा रहा है अगर आप उसे बचाना चाहते हैं तो साढ़े चार लाख रुपए बताए गए क्यू आर पर सेंड कर दें | उन्होंने उनको इतना धमकाया और प्रताड़ित किया कि उन्होंने 2लाख रुपये साइबर लोगों को भेज दिए | इसके बाद ढाई लाख रुपए लेने के लिए वह पंजाब एंड सिंध बैंक पहुंचते है | जहां वे घबराते हुए बैंक मैनेजर प्रहलाद मंगल से ढाई लाख रुपये निकलवाने के लिए कहते हैं बैंक मैनेजर को उनकी घबराहट देखकर उन पर शक होता है और वह अपने गार्ड मुहर सिंह से उनकी काउंसलिंग करने के लिए कहते हैं| बैंक में मौजूद कार्ड के द्वारा नरोत्तम सिंह जी पर नजर रखी जाती है जिसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल दिखाई देती है बैंक में मौजूद गार्ड के द्वारा बात करने पर ज्ञात होता है कि वह साइबर ठगी का शिकार हुए है | बैंक मैनेजर और बैंक में मौजूद गार्ड के द्वारा उनके ढाई लाख रुपए उनकी सूझबूझ के साथ बचाए गए| और उन्हें थाने में जाकर इसकी सूचना देने के लिए अवगत कराया गया| Updated News-18/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत की ब्यूरो रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें1
- gaon. noorpur. tahsil sikandrarao1
- रात 10:43 बजे डीजे का शोर, यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई पर हमला! छात्रों का भविष्य दांव पर, प्रशासन सोया हुआ? एटा जिले के कोतवाली क्षेत्र शकरौली अंतर्गत ग्राम धर्मपुर में एक बेहद गंभीर और लापरवाह मामला सामने आया है। यहां बिना किसी उत्सव या अनुमति के रात के 10:43 बजे तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, जबकि इस गांव/मुहल्ले में दर्जनभर स्कूली छात्र यूपी बोर्ड की महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इन छात्रों की पहली परीक्षा 18 फरवरी 2026 को हिंदी विषय से शुरू हो रही है (यूपीएमएसपी द्वारा जारी संशोधित डेटशीट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी)। छात्रों की पढ़ाई पर सीधा हमला रात 10 बजे के बाद पूर्ण प्रतिबंध है (ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के तहत, सुप्रीम कोर्ट और यूपी सरकार के आदेशानुसार)। डीजे/लाउडस्पीकर का यह शोर स्कूली बच्चों की एकाग्रता भंग कर रहा है, नींद खराब कर रहा है और परीक्षा की तैयारी में भारी व्यवधान पैदा कर रहा है। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है—जब पूरे प्रदेश में परीक्षा के समय शांत वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क रहते हैं, यहां ऐसा खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। नियम साफ, उल्लंघन गैर-कानूनी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई भी लाउडस्पीकर, डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्र बिल्कुल प्रतिबंधित। बिना लिखित अनुमति के तेज आवाज बजाना ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। परीक्षा के समय यूपी सरकार और CM योगी के निर्देशों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान—उपकरण जब्ती, FIR, भारी जुर्माना और जेल तक की सजा संभव।प्रशासन से तत्काल मांग, एटा जिला प्रशासन, DM एटा, SSP एटा और कोतवाली शकरौली थाना से तुरंत कार्रवाई की मांग की जाती है:मौके पर पहुंचकर डीजे/साउंड सिस्टम तत्काल बंद करवाएं और जब्त करें। दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर कानूनी एक्शन लें। गांव में पुलिस गश्त बढ़ाकर शांत वातावरण सुनिश्चित करें, ताकि छात्र बिना किसी व्यवधान के पढ़ाई कर सकें। छात्रों का भविष्य दांव पर है—प्रशासन की जिम्मेदारी है, कि वह तुरंत जागे और सख्त कदम उठाए। यह शोर सिर्फ आवाज नहीं, छात्रों के सपनों पर हमला है—रोकिए अब।1