*अमरपुर चौकी क्षेत्र के जजागढ़, बिचपुरा और कनौर से आधी रात उठ रही अवैध रेत* *'एक टीपी' का बड़ा खेल, आधी रात डंप होती है रेत, दिनभर एक ही पर्ची से सप्लाई* *अमरपुर चौकी क्षेत्र के जजागढ़, बिचपुरा और कनौर से आधी रात उठ रही अवैध रेत* *उमरिया के बढ़छड़ से कटनी-मैहर के नाम पर कटती है टीपी, दिनभर उसी कागज़ पर होता है काला कारोबार* कटनी। बरही क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार को अंजाम देने के लिए खनन माफिया अब अंतरजिला सीमाओं का फायदा उठाकर फर्जीवाड़े का नया पैटर्न चला रहे हैं। कटनी और उमरिया जिले की सीमा पर बसे अमरपुर चौकी रोड के जजागढ़, बिचपुरा और कनौर क्षेत्र से आधी रात के सन्नाटे में रेत का बड़ा खेल चल रहा है। *आधी रात डंपिंग, दिन में 'लीगल' सप्लाई* सूत्रों के अनुसार, रात 12 बजे के बाद जजागढ़, बिचपुरा और कनौर की नदियों से बेधड़क ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए रेत निकाली जाती है। इस अवैध रेत को बरही और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुप्त ठिकानों पर छिपाकर (डंप) रख दिया जाता है। इसके बाद शुरू होता है कागजी हेरफेर का असली खेल। *बढ़छड़ की टीपी और कटनी-मैहर का खेल* उमरिया जिले के ग्राम बढ़छड़ से रेत परिवहन की टीपी (ट्रांजिट पास) जारी कराई जाती है। इस टीपी में गंतव्य स्थान के रूप में कटनी या मैहर दर्ज होता है। माफिया इसी एक वैध टीपी की आड़ में दिनभर अपनी अवैध रूप से डंप की गई रेत की डिलीवरी स्थानीय बाजारों और ग्राहकों को करते रहते हैं। *एक टीपी, दर्जनों चक्कर* नियमों को ताक पर रखकर एक ही टीपी का इस्तेमाल पूरा दिन बार-बार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकालने में किया जाता है। यदि रास्ते में कोई जांच टीम रोकती भी है, तो वही एक टीपी दिखाकर वाहन को वैध साबित कर दिया जाता है। इस तरह प्रशासन और खनिज विभाग की आंखों में धूल झोंककर राजस्व को रोज लाखों रुपये की चपत लगाई जा रही है। *सीमावर्ती क्षेत्र बना माफिया की ढाल* दो जिलों (कटनी और उमरिया) की सीमा होने का फायदा भी माफिया को बखूबी मिल रहा है। कटनी प्रशासन की कार्रवाई की सुगबुगाहट होते ही वाहन उमरिया सीमा में दाखिल हो जाते हैं और उमरिया की सख्ती पर कटनी की तरफ रुख कर लेते हैं।।।।

- यह है मंडल में आदिवासी विधायक सरपंच और संसद के कर्तव्य आदिवासियों के नाम पर हर जगह राजनीति होती है और लूटने वाले अपने ही होते हैं इसलिए शिक्षा बहुत आवश्यक है लेकिन शिक्षा सत्य वाली हो वास्तविकता बताने वाली हो1
- कटनी। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को जिला जेल में भावुक माहौल रहा। अपने निरुद्ध भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की कतार लग गई। कटनी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिला जेल में भाई-बहन के अटूट प्रेम और भावनाओं का मार्मिक दृश्य देखने को मिला। जेल में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बहनें जिला जेल पहुंचीं। सुबह से ही जेल परिसर के बाहर बहनों की कतार लग गई। बहनों के हाथों में राखी और मिठाई थी, तो दिल में अपने भाइयों से मिलने की भावनाएं। लंबे समय बाद भाई से मुलाकात की खुशी के साथ कई बहनों के चेहरे पर भावुकता भी साफ नजर आई। जेल की चारदीवारी के बीच जब बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तो माहौल भावनात्मक हो गया। रक्षाबंधन को लेकर जिला जेल प्रशासन द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मुलाकात और राखी बांधने की प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए, जिससे बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो और अधिक से अधिक बहनें अपने भाइयों से मिल सकें। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपने स्नेह का इजहार करते हुए हर परिस्थिति में उनका साथ देने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं और आंखों से आंसू छलक पड़े। कुछ बहनों ने भाइयों को गले लगाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जेल की चारदीवारी के बीच मनाया गया रक्षाबंधन यह संदेश देता नजर आया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन हमेशा कायम रहता है।1
- सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं भाई बहन का प्यार हमेशा बना रहे यह सिर्फ एक धागा नहीं यह भाई बहनों का अटूट प्यार होता है1
- LIVE: उमरिया में रक्षाबंधन की धूम | जिला जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी | PTS उमरिया उमरिया। जिले में रक्षाबंधन का पावन पर्व उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पीटीएस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वाति मुराब ने प्रशिक्षणरत नवआरक्षकों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी नवआरक्षकों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इधर जिला जेल उमरिया में भी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। जेल प्रशासन द्वारा नियमों को ध्यान में रखते हुए रक्षाबंधन के आयोजन की विशेष व्यवस्था की गई। 📍 स्थान: उमरिया, मध्य प्रदेश NEWS 24 PUBLIC TV पर देखिए उमरिया और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें।1
- HAAPY RAKHI 🌸💎🌸 HAAPY RAKHI 🌸💎🌸HAAPY RAKHI 🌸💎🌸1
- ऐतिहासिक हनुमान मंदिर की विवाद को लेकर आंदोलन की चेतावनी *💥उमरिया से बड़ी खबर* ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के विवाद को लेकर आंदोलन की चेतावनी मध्य प्रदेश उमरिया जिले की चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बांका स्थित ऐतिहासिक धौरखोह हनुमान मंदिर के मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि मंदिर अत्यंत प्राचीन है और आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक मंगलवार को विशाल मेला लगता है, जिसमें कई प्रांतों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आवेदकों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा मंदिर क्षेत्र में अनाधिकृत कब्जा करने और मंदिर के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की धमकी दी जा रही है। आवेदन के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के विवादित रवैये के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनती रहती है। साथ ही दावा किया गया है कि मंदिर राजस्व भूमि पर स्थित है, जिसका खसरा नंबर 584/1 और 585/1 है तथा लगभग 16 एकड़ भूमि मंदिर क्षेत्र से संबंधित बताई गई है। आवेदकों ने राजस्व एवं वन विभाग की उच्चस्तरीय समिति बनाकर मामले का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर उचित समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। **आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को भी भेजी गई है।**4
- चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था *चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं!* *ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए* *पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।*1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *"पापा मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे" प्रसूता का वीडियो 💥 *बड़ी खबर*💥 *"पापा मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे" प्रसूता का वीडियो हुआ था वायरल, जच्चा बच्चा की मौत के मामले में दो महिला डॉक्टर और दो नर्सों को निलंबित किया गया।* रीवा जिले में स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के इस दर्दनाक मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतका कल्पना मिश्रा (25 वर्ष) का मौत से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए गुहार लगा रही हैं, "पापा मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे।" परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन के नाम पर अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों द्वारा हजारों रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पैसे न देने पर इलाज में देरी की गई और रूखा व्यवहार किया गया। परिवार ने आरोप लगाया है कि महिला का ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ा हुआ था, फिर भी उसकी सही मॉनिटरिंग नहीं की गई और एनेस्थीसिया के ओवरडोज के कारण मां और नवजात की जान चली गई।1