बड़ी खबर | इंसानियत पर सवाल 📝 खबर विस्तार से: मध्यप्रदेश के कटनी जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, एक घायल मरीज दर्द से कराहता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इलाज देने के बजाय परिजनों को ही 108 एंबुलेंस धुलने की बात कह दी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय लापरवाही दिखाई, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ती गई। यह घटना न सिर्फ सिस्टम की कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब प्राथमिक उपचार भी तुरंत मिलना मुश्किल हो गया है? क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा? वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी�। #mpn
बड़ी खबर | इंसानियत पर सवाल 📝 खबर विस्तार से: मध्यप्रदेश के कटनी जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, एक घायल मरीज दर्द से कराहता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इलाज देने के बजाय परिजनों को ही 108 एंबुलेंस धुलने की बात कह दी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय लापरवाही दिखाई, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ती गई। यह घटना न सिर्फ सिस्टम की कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब प्राथमिक उपचार भी तुरंत मिलना मुश्किल हो गया है? क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा? वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी�। #mpn
- Post by Sharda Shrivastava1
- उमरिया बांधवगढ़ से रवि कश्यप की रिपोर्ट उमरिया जिले में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहिला पुल पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल उमरिया जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार करकेली से पाली की ओर आ रहे तीन युवकों को जोहिला पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बादल कोल (17 वर्ष), पिता रंजीत कोल, निवासी वार्ड नंबर 5 मुढ़लुआ टोला के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों में विकास कोल (17 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 5 मुढ़लुआ टोला और विकास भट्ट (25 वर्ष), पिता आनंद भट्ट, निवासी पाली प्रोजेक्ट शामिल हैं। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक साथ वाहन से पाली की ओर आ रहे थे, तभी जोहिला पुल के पास अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए1
- सतना। तिघरा बधवा टोला में किसानों ने नरवाही में लगाई आग। आग खेतों से रईस मिल तक पहुंची आग। मिलर परेशान। लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी। लेकिन आग बेकाबू।2
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1
- 🔥 कटनी में गूंजा “गौ सम्मान” का बिगुल 🔥 🚩 ऐतिहासिक रैली, सैकड़ों गौ भक्तों की भागीदारी, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन 🚩 कटनी। आज 27 अप्रैल 2026 को “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत शहर में अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गोमाता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त सड़कों पर उतरे। 🚗 भव्य वाहन रैली का आयोजन कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई विशाल वाहन रैली ने पूरे शहर में जोश और उत्साह का माहौल बना दिया। रैली सुभाष चौक, मिशन चौक, आज़ाद चौक, चांडक चौक होते हुए विश्राम बाबा तक पहुंची और अंत में SDM कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। 📜 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन इस दौरान प्रशासन के माध्यम से देश के सर्वोच्च पदों—राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री—के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गौवंश की सुरक्षा और संवैधानिक सम्मान सुनिश्चित करने की प्रमुख मांग रखी गई। 👥 प्रमुख रूप से रहे उपस्थित कार्यक्रम में जिला प्रभारी करण मिश्रा, सह प्रभारी सतीश सोनी, संभाग प्रभारी आशु (शैलेश भदोरिया), ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राकेश मिश्रा, विहिप विभाग सह मंत्री विनीत तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक मनीष दुबे, मीडिया प्रभारी दीपु पटेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौ सेवक मौजूद रहे। गौ सेविका श्रेया भासानी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं युवा इस अभियान का हिस्सा बने। 🙏 आभार और संदेश आयोजकों ने सभी गौ भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान गौ माता के सम्मान और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 📲 संपर्क सूत्र: कटनी – 8435354893, 9009897330, 7898383789 🔎 अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर “गौ सम्मान आह्वान” सर्च करें 🚩 गौ सम्मान आह्वान अभियान – कटनी 🚩1
- मुरैना, मध्य प्रदेश मुरैना जिले के जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला बस के टायरों के बीच फंस गई और चालक ने बस रोकने के बजाय उसे करीब 30 फीट तक घसीटा। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP06P-1655 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए 40 वर्षीय महिला को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब महिला टायर के नीचे फंसी, तो लोग चिल्लाते रहे और बस को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गति कम करने के बजाय बस को आगे बढ़ा दिया। मुख्य बिंदु: स्थान: जौरा रोड बैरियर चौराहा, मुरैना। वाहन: यात्री बस (MP06P-1655)। हताहत: 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत। क्रूरता: टायर में फंसी महिला को चालक ने करीब 30 फीट तक सड़क पर घसीटा। प्रशासनिक कार्रवाई घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल विज्ञापन ऐड खबर के लिए संपर्क करें 9974778861
- Post by Sharda Shrivastava1
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1