तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मासूम की हुई मौत,परिजन का रोरोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा *बेला,औरैया।* थाना क्षेत्र के बेला-दिबियापुर मार्ग स्थित गांव पुर्वा सुजान निवासी नौशाद मंसूरी की छह वर्षीय बेटी अनाया रविवार सुबह अपने भाई बहनों व अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी करीब साढ़े नौ बजे अचानक मासूम अनाया सड़क पर पहुंच गयी, तभी बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मारते हुए सहार की तरफ भाग गयी, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर होते ही परिजन घर से निकलकर सड़क पर मासूम के शव के पास बैठकर रोने बिलखने लगे व डायल 112 पुलिस समेत थाना पुलिस को सूचना दी। . मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस ने शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर थाना सहार, बिधूना व एरवाकटरा की पुलिस भी पहुंच गयी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप को थाना सहार क्षेत्र के गांव रावतपुरवा से बरामद कर थाने में खड़ा करा दिया। मासूम की माँ नसरीन व बड़ी बहन जोया (10) व बड़ा भाई गोलू (8) का रोरोकर बुरा हाल था। गोलू अपने पिता से कह रहा था की पापा अनाया ठीक तो हो जाएगी। पिता भी उसे रोते हुए झूठी सांत्वना दे रहा था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया हैं कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाली पिकअप को पकड़कर थाने लाया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कराया जायेगा।

- औरैया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास से एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो आवारा सांड बीच सड़क पर आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो साइकिल सवार सांडों की लड़ाई की चपेट में आने ही वाले थे कि उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए साइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस 'बुल फाइट' में दोनों साइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोगों में आवारा पशुओं को लेकर भारी दहशत है।1
- cctv fotos dikhane ke babjud vi police ne nhi likha mukaddma . police ka kahna hai koi chori nhi hue tum jhut bol rhe jabki maine video vi diya or office me rk rhe kam karne bale welder ki gawahi vi di lekin police manne ko raki nhi kyoki Esme police ke kuchh log vi samil hai . SP SAHAB SE. nivedan hai ki meri sunvai kare . mujhe nyay dila de . Mai bahut majboor ho gya mera sab kuchh barbad ho gya hu . mujhe majbori me atmhatya karni padegi kyoki karje bale or labour mujhe paise ke liye bahut paresan kr rhe hai . Mai kanoon se madad ki ummid chahta hu . mera 15 lakh ka saman chori hua hai . plz 🙏🙏🙏🙏 koi meri madad kro kanoon se madad dila do plz 🙏🙏💙🙏4
- Post by Mera Auraiya5
- *कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।* *आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।* *घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।* *मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।* *घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।* *पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।* *सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।* *पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*4
- mahayogi Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1
- औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बघईपुर के मजरा खेरा गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब ग्रामीणों ने घर के बाहर लगे पकड़िया के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और उपनिरीक्षक रामबहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र शिवनाथ सिंह (30) निवासी खेरा गांव के रूप में हुई है। बताया गया है कि उसकी पत्नी किरण देवी पिछले दो वर्षों से अपने मायके पीपरीपुर थाना अजीतमल में रह रही थी। मृतक नवलगढ़ (राजस्थान) में प्राइवेट नौकरी करता था और शनिवार सुबह ही राजस्थान से अपने गांव लौटा था। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घर पर उसकी मां किरण देवी, बड़ा भाई उपेंद्र सिंह और भाभी कपूरी देवी मौजूद थे। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।1
- अजीतमल (औरैया)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल) अजीतमल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 12 मार्च से 15 मार्च तक ब्लॉक अजीतमल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य RIRD बकेवर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर (DRP जिला संसाधन व्यक्ति), सुरेश चंद्र (DRP), रिंकी देवी (BRP अछल्दा), दीपक कुशवाह (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज बकेवर) ने महिलाओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती, कृष्णा शुक्ला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।2
- बेला औरैया। थाना बेला क्षेत्र के याकूबपुर नहर में रविवार दोपहर नहाने के दौरान एक व्यक्ति के डूब जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को लगभग 3 बजे तीन लोग—विदान बंगाली (45) पुत्र विमल सेन, शेखर पुत्र नारायण तथा विवेक पुत्र विमल सेन निवासी बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर, थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात—मोटरसाइकिल से याकूबपुर नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि तीनों लोग शराब के नशे में थे और डमरपुर झाल के पास नहर में नहा रहे थे। नहाने के दौरान शेखर और विवेक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली गहरे पानी में चले जाने से नहर में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना बेला पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक गोताखोरों को बुलाकर नहर में डूबे व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष बेला गंगा दास गौतम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है और शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।1