logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टेंट हाउस में हुई दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; मामा के घर से दबोचा गया आरोपी, जेल भेजा रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत खरसिया पुलिस ने 17 वर्ष 6 माह की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान किशोरी की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी टेंट लगाने का काम करता था। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाद में किशोरी को अपने गांव औरदा ले गया, जहां कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे वहां से निकाल दिया। मामले में 16 जुलाई 2026 को किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया। घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 में धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक

10 hrs ago
user_Kumar Poptani National Crime
Kumar Poptani National Crime
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

टेंट हाउस में हुई दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; मामा के घर से दबोचा गया आरोपी, जेल भेजा रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत खरसिया पुलिस ने 17 वर्ष 6 माह की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान किशोरी की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी टेंट लगाने का काम करता था। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाद में किशोरी को अपने गांव औरदा ले गया, जहां कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे वहां से निकाल दिया। मामले में 16 जुलाई 2026 को किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया। घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 में धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • 🇮🇳 महान क्रांतिकारी एवं आज़ाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। 🙏 उनका अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और त्याग आज भी हर भारतीय को देश के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।” 🇮🇳 नेताजी का जीवन और विचार सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। जय हिंद! 🇮🇳 #NetajiSubhashChandraBose #SubhashChandraBose #Netaji #पुण्यतिथि #जय_हिंद #भारत #राष्ट्रभक्ति #आज़ाद_हिंद_फौज #IndianHistory
    1
    🇮🇳 महान क्रांतिकारी एवं आज़ाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। 🙏

उनका अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और त्याग आज भी हर भारतीय को देश के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है।

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।” 🇮🇳

नेताजी का जीवन और विचार सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
जय हिंद! 🇮🇳

#NetajiSubhashChandraBose #SubhashChandraBose #Netaji #पुण्यतिथि #जय_हिंद #भारत #राष्ट्रभक्ति #आज़ाद_हिंद_फौज #IndianHistory
    user_Moneybowl Fincon
    Moneybowl Fincon
    Financial institution बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    28 min ago
  • अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग तेज, 1 सितंबर से आमरण अनशन का ऐलान बिलासपुर। अरपा पार क्षेत्र यानी सरकंडा को अलग नगर निगम बनाने की मांग अब आंदोलन का रूप लेने जा रही है। नागरिक सुरक्षा मंच ने मांग को लेकर निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया है। मंच के संयोजक अमित तिवारी 1 सितंबर से आमरण अनशन शुरू करेंगे। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने की मांग पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अमित तिवारी ने कहा कि वर्तमान में अरपा पार क्षेत्र नगर निगम के 22 वार्डों में फैला हुआ है। क्षेत्र की आबादी और भौगोलिक विस्तार लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते सड़क, नाली, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य शहरी सुविधाओं की जरूरत भी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अलग नगर निगम का गठन समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अलग नगर निगम बनने से अरपा पार क्षेत्र के विकास की बेहतर और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजना बनाई जा सकेगी। साथ ही नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों में प्रशासनिक सुविधा भी बढ़ेगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन अमित तिवारी ने बताया कि अलग नगर निगम की मांग को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और निराकरण के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने पर नागरिक सुरक्षा मंच ने आंदोलन का रास्ता चुना है। मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन अमित तिवारी ने कहा कि अरपा पार क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से अलग नगर निगम की मांग उठा रहे हैं। बढ़ती आबादी, क्षेत्र के विस्तार और लगातार बढ़ती विकास आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार को इस मामले में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 सितंबर से शुरू होने वाला आमरण अनशन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। नागरिक सुरक्षा मंच ने अरपा पार क्षेत्र के नागरिकों से आंदोलन में सहयोग और भागीदारी की अपील की है। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    3
    अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग तेज, 1 सितंबर से आमरण अनशन का ऐलान
बिलासपुर। अरपा पार क्षेत्र यानी सरकंडा को अलग नगर निगम बनाने की मांग अब आंदोलन का रूप लेने जा रही है। नागरिक सुरक्षा मंच ने मांग को लेकर निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया है। मंच के संयोजक अमित तिवारी 1 सितंबर से आमरण अनशन शुरू करेंगे। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने की मांग पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अमित तिवारी ने कहा कि वर्तमान में अरपा पार क्षेत्र नगर निगम के 22 वार्डों में फैला हुआ है। क्षेत्र की आबादी और भौगोलिक विस्तार लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते सड़क, नाली, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य शहरी सुविधाओं की जरूरत भी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अलग नगर निगम का गठन समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अलग नगर निगम बनने से अरपा पार क्षेत्र के विकास की बेहतर और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजना बनाई जा सकेगी। साथ ही नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों में प्रशासनिक सुविधा भी बढ़ेगी।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन
अमित तिवारी ने बताया कि अलग नगर निगम की मांग को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और निराकरण के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने पर नागरिक सुरक्षा मंच ने आंदोलन का रास्ता चुना है।
मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन
अमित तिवारी ने कहा कि अरपा पार क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से अलग नगर निगम की मांग उठा रहे हैं। बढ़ती आबादी, क्षेत्र के विस्तार और लगातार बढ़ती विकास आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार को इस मामले में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 सितंबर से शुरू होने वाला आमरण अनशन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। नागरिक सुरक्षा मंच ने अरपा पार क्षेत्र के नागरिकों से आंदोलन में सहयोग और भागीदारी की अपील की है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • सैकड़ों मजदूर पैदल पहुंचे कलेक्टोरेट, मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी! THUMB- सड़क पर उतरा भारतीय मजदूर संघ, जोरदार प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मजदूर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने आवाज बुलंद की।
    1
    सैकड़ों मजदूर पैदल पहुंचे कलेक्टोरेट, मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी!
THUMB-
सड़क पर उतरा भारतीय मजदूर संघ, जोरदार प्रदर्शन
भारतीय मजदूर संघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मजदूर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने आवाज बुलंद की।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर के खूंटाघाट में जान जोखिम में डालकर सेल्फी! रतनपुर पुलिस की कड़ी चेतावनी बिलासपुर के खूंटाघाट में प्रतिबंधित क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने वालों को रतनपुर पुलिस ने चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग अपने बच्चों के साथ खतरनाक स्थानों पर मोबाइल से फोटो लेते नजर आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चेतावनी के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने वालों के खिलाफ अब प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बिलासपुर के खूंटाघाट में जान जोखिम में डालकर सेल्फी! रतनपुर पुलिस की कड़ी चेतावनी
बिलासपुर के खूंटाघाट में प्रतिबंधित क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने वालों को रतनपुर पुलिस ने चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग अपने बच्चों के साथ खतरनाक स्थानों पर मोबाइल से फोटो लेते नजर आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चेतावनी के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने वालों के खिलाफ अब प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • ​खौफनाक शर्त: दोस्तों से आगे निकलने की होड़ में बांगो बांध में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे से रेस्क्यू जारी कटघोरा. कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला. पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई #korbartonews #bangodam #korbachhattisgarh ​खौफनाक शर्त: दोस्तों से आगे निकलने की होड़ में बांगो बांध में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे से रेस्क्यू जारी कटघोरा. कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला. पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई #korbartonews #bangodam #korbachhattisgarh
    1
    ​खौफनाक शर्त: दोस्तों से आगे निकलने की होड़ में बांगो बांध में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे से रेस्क्यू जारी

कटघोरा. कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला. पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई
#korbartonews #bangodam #korbachhattisgarh
​खौफनाक शर्त: दोस्तों से आगे निकलने की होड़ में बांगो बांध में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे से रेस्क्यू जारी
कटघोरा. कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला. पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई
#korbartonews #bangodam #korbachhattisgarh
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    19 hrs ago
  • कोयला हेरा फेरी मामले मे तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्ता कोयला हेरा फेरी मामले मे तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज्युडिशियल रिमाण्ड पर आज सोमवार की दोपहर 1:00 बजे हिर्री पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार नाम आरोपी:- बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सॉ मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. का निवासी है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग. का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। एवं वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा उसके डीओ नंबर 3330081502 से दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड भेजा था। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण कराने से ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/2026 धारा - 316(3),317(2), 317(4),3(5) बीएनएस अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेष जोषी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर तीन माह से फरार चल रहे आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 का चालक बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सा मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. की पतासाजी कर रविवार दिनांक 16.08.2026 के रात्रि 22ः30 बजे गिरफ्तार किया गया जिसे आज सौमवार की दोपहर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
    1
    कोयला हेरा फेरी मामले मे तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्ता
कोयला हेरा फेरी मामले मे तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज्युडिशियल रिमाण्ड पर 
आज सोमवार की दोपहर 1:00 बजे हिर्री पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
नाम आरोपी:-  बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सॉ मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. का निवासी है             
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग. का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। एवं वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा उसके डीओ नंबर 3330081502 से दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड भेजा था। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण कराने से ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक  121/2026			    धारा - 316(3),317(2), 317(4),3(5) बीएनएस
अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेष जोषी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर तीन माह से फरार चल रहे आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 का चालक बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सा मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. की पतासाजी कर रविवार दिनांक 16.08.2026 के रात्रि 22ः30 बजे गिरफ्तार किया गया जिसे आज सौमवार की दोपहर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    20 hrs ago
  • सुप्रभात दोस्तों जिंदगी में कुछ ऐसे लोग भी आते हैं जिनसे हमारी मन की भावनाएं जुड़ी होती है
    1
    सुप्रभात दोस्तों जिंदगी में कुछ ऐसे लोग भी आते हैं जिनसे हमारी मन की भावनाएं जुड़ी होती है
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • जातिगत प्रताड़ना के आरोप में जिला पंचायत सीईओ पर एफआईआर की मांग, बसपा ने दी 7 दिन की मोहलत बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमचंद मिरी ने जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत के पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव के साथ जातिगत रूप से अपमानित एवं प्रताड़ित किए जाने की घटना हुई है। राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बसपा ने पूरे मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। बैठक में पंचायत सचिव को बाहर निकालने का आरोप ज्ञापन के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को सकरी स्थित जन चेतना केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को कथित तौर पर अपमानित किया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तुलसी ध्रुव को बैठक से बाहर निकाल दिया गया। तुलसी ध्रुव अनुसूचित जनजाति के गोंड समाज से आते हैं। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि घटना के बाद तुलसी ध्रुव ने उसी दिन सकरी थाना पहुंचकर शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत स्वीकार नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्राम पंचायत की जांच को लेकर भी उठाए सवाल बसपा ने आरोप लगाया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत नगाई में बिना शिकायत के जांच के लिए जिला पंचायत स्तर पर आठ सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। ज्ञापन में पंचायत संबंधी नियमों का हवाला देते हुए इस कार्रवाई की वैधानिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन के अनुसार, मामले को लेकर 27 अप्रैल को अनुसूचित जाति-जनजाति समाज संयुक्त मोर्चा, तखतपुर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष भी शिकायतें प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। जांच, नोटिस और सचिव के निलंबन का भी उल्लेख ज्ञापन में कहा गया है कि मामले की दोबारा जांच 9 जून 2026 को कराई गई। इसके बाद जिला पंचायत की ओर से 13 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 27 जुलाई को जवाब प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन के मुताबिक, इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को निलंबित कर दिया गया। बसपा ने सवाल उठाया है कि जातिगत प्रताड़ना के आरोपों के बीच शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई क्यों की गई। सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने मांग की है कि जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, साथ ही उन्हें निलंबित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई बिलासपुर द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। नोट: ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला पंचायत सीईओ या प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाना उचित होगा।
    4
    जातिगत प्रताड़ना के आरोप में जिला पंचायत सीईओ पर एफआईआर की मांग, बसपा ने दी 7 दिन की मोहलत
बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमचंद मिरी ने जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत के पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव के साथ जातिगत रूप से अपमानित एवं प्रताड़ित किए जाने की घटना हुई है।
राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बसपा ने पूरे मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।
बैठक में पंचायत सचिव को बाहर निकालने का आरोप
ज्ञापन के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को सकरी स्थित जन चेतना केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को कथित तौर पर अपमानित किया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तुलसी ध्रुव को बैठक से बाहर निकाल दिया गया। तुलसी ध्रुव अनुसूचित जनजाति के गोंड समाज से आते हैं।
ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि घटना के बाद तुलसी ध्रुव ने उसी दिन सकरी थाना पहुंचकर शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत स्वीकार नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है।
ग्राम पंचायत की जांच को लेकर भी उठाए सवाल
बसपा ने आरोप लगाया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत नगाई में बिना शिकायत के जांच के लिए जिला पंचायत स्तर पर आठ सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। ज्ञापन में पंचायत संबंधी नियमों का हवाला देते हुए इस कार्रवाई की वैधानिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
ज्ञापन के अनुसार, मामले को लेकर 27 अप्रैल को अनुसूचित जाति-जनजाति समाज संयुक्त मोर्चा, तखतपुर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष भी शिकायतें प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है।
जांच, नोटिस और सचिव के निलंबन का भी उल्लेख
ज्ञापन में कहा गया है कि मामले की दोबारा जांच 9 जून 2026 को कराई गई। इसके बाद जिला पंचायत की ओर से 13 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 27 जुलाई को जवाब प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन के मुताबिक, इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को निलंबित कर दिया गया।
बसपा ने सवाल उठाया है कि जातिगत प्रताड़ना के आरोपों के बीच शिकायतकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई क्यों की गई।
सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई ने मांग की है कि जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, साथ ही उन्हें निलंबित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई बिलासपुर द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
नोट: ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला पंचायत सीईओ या प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाना उचित होगा।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.