Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sana khan
More news from Rajasthan and nearby areas
- श्रीपुरा कोली पाड़ा कोर्ट के बालाजी धाम में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन।। श्रीपुरा कोली पाड़ा कोर्ट स्थित बालाजी धाम में हिंदुशिवसेना द्वारा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से 1050 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन स्थल पर “जय श्री राम” और “जय बजरंग बली” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। हिंदू शिवसेना मंडल संगठन प्रमुख पूजा सिंह के नेतृत्व में यह प्रोग्राम रखा गया ..1
- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में भव्य बैंड प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। देशभक्ति धुनों के बीच हुए ड्रोन शो और आकर्षक आतिशबाज़ी ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुलिस बैंड के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, वहीं बांसुरी की मधुर धुन ने कार्यक्रम में अलग आकर्षण जोड़ा। ढोल की थाप पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने आयोजन को और भव्य रूप दिया। बड़ी संख्या में शहरवासियों और पर्यटकों ने इस शानदार आयोजन का आनंद लिया। #राजस्थान_पुलिस_स्थापना_दिवस #RajasthanPolice #DroneShow #Fireworks #AlbertHallJaipur #JaipurEvents4
- जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके में स्थित शिवाजी नगर में गाड़ी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान विनोद योगी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में विनोद योगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वही कालवाड़ थाना अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- सांखलो की ढाणी, शिव बाड़मेर से सामने आया यह वायरल वीडियो मानवता को झकझोर देने वाला है। एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया—उसका मुँह काला किया गया और उसे अपमानजनक स्थितियों में धकेला गया। यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर किस अपराध के लिए ऐसी सजा दी गई? क्या कानून से ऊपर कोई है? यदि कोई दोषी है तो न्याय देने का अधिकार सिर्फ कानून को है, भीड़ को नहीं। ऐसी घटनाएं समाज में डर और अराजकता फैलाती हैं। जरूरत है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और कानून पर भरोसा कायम रखा जाए।1
- डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित रामदेव जी महाराज के मंदिर में मंगलवार को सुबह डा भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर ग्रामीणों द्वारा माला पहनाकर डॉ भीमराव अंबेडकर की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर चिरंजीलाल पिंगोलिया, विनोद पिंगोलिया, लालचंद पिंगोलिया, पवन, देवेन्द्र पिंगोलिया योगेश कुमार गुप्ता, हनुमान सहाय सैनी, बद्रीनारायण मीणा, प्रभातीलाल पिंगोलिया, रामेश्वर परेवा, पुरण , अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे इस दौरान चिरंजीलाल पिंगोलिया ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे मे बताया कि भारतीय संविधान निर्माता आधुनिक भारत के शिल्पकार न्याय समानता शिक्षा ओर बंधुत्व के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया4
- दौसा के बाँदीकुई उपखंड के पिचूपाडा_खुर्द का है एक मामला सामने आया है जिसमें 108 बीघा जमीन में बगैर तकासमा भूमाफिया कर रहे हैं मनमानी का रास्ता अपना कर कब्ज़ा करा जा रहा हैं पीड़ित सैनी परिवार 13 दिन से लगातार धरने पर...... आज तक नहीं आए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, क्या यही है बांदीकुई का रामराज्य रहस्य आया सामने प्रशासन का अभी तक पीड़ित परिवार पर कोई ध्यान नहीं...............3
- Post by Kishan Lal jangid1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* अल्बर्ट हॉल परिसर में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर भव्य बैंड प्रस्तुति शुरू शाम 7 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम, सांस्कृतिक माहौल में गूंज रही देशभक्ति धुनें अब तक 6 शानदार प्रस्तुतियां पूरी, दर्शकों में भारी उत्साह पुलिस बैंड के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में पेश कर रहे आकर्षक प्रदर्शन सेंट्रल बैंड सहित विभिन्न बैंड दलों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां “वंदे मातरम्”, “भारत रत्न” जैसी देशभक्ति धुनों से गूंजा अल्बर्ट हॉल परिसर बांसुरी की धुन का दिख रहा आकर्षण मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास कार्यक्रम में मौजूद डीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत भी कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में शहरवासी और पर्यटक कार्यक्रम का आनंद ले रहे कार्यक्रम में आगे भी कई आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी माहौल बना उत्सवमय2
- बीकानेर के इस परिवार ने एक हिरण 🦌 के बच्चें को 18 महीनें तक पाल पोष कर बड़ा किया और अपना पारिवारिक सदस्य बना लिया था। आज वन विभाग ने रेस्क्यू किया ओर परिवार से हिरण को ले जाया गया तब परिवार के सभी लोग भावुक हो गए ।।1