logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला निबंधन कार्यालय एवं नव निर्मित प्रतीक्षालय भवन का निरीक्षण नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश द्वारा आज जिला निबंधन कार्यालय, नवादा परिसर स्थित नव निर्मित प्रतीक्षालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विदित हो कि जिला स्कोर सोसाइटी द्वारा एलएइओ के माध्यम से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निबंधन कार्य हेतु आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय एवं शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिसका शुभारंभ आज से किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्रतीक्षालय भवन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतीक्षालय में आने वाले आमजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निबंधन पदाधिकारी को एक टीवी लगाने का निर्देश दिया, ताकि प्रतीक्षारत नागरिकों को आवश्यक सूचनाएं एवं जनहित से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही जिला पदाधिकारी ने प्रतीक्षालय भवन एवं वहां उपलब्ध संसाधनों की सुरक्षा, रख-रखाव एवं समुचित देखरेख सुनिश्चित करने हेतु एक गार्ड की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश निबंधन पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निबंधन कार्य से संबंधित कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निबंधन प्रक्रिया, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन कार्य प्रणाली एवं कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन कार्य पूरी पारदर्शिता, तत्परता एवं समयबद्ध तरीके से संपादित किया जाए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर अमित अनुराग, निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

1 hr ago
user_Prafull Kumar Suman
Prafull Kumar Suman
रजौली, नवादा, बिहार•
1 hr ago
1df74878-43e6-4bf9-82b1-05ba4bf64f02

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला निबंधन कार्यालय एवं नव निर्मित प्रतीक्षालय भवन का निरीक्षण नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश द्वारा आज जिला निबंधन कार्यालय, नवादा परिसर स्थित नव निर्मित प्रतीक्षालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा

cba5d2b9-58f4-4608-82f1-16401155910c

लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विदित हो कि जिला स्कोर सोसाइटी द्वारा एलएइओ के माध्यम से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निबंधन कार्य हेतु आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय एवं शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिसका शुभारंभ आज से किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने

e4ae6cb5-91fa-4ec1-a4a0-4c0a25d63448

प्रतीक्षालय भवन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतीक्षालय में आने वाले आमजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निबंधन पदाधिकारी को एक टीवी लगाने का निर्देश दिया, ताकि प्रतीक्षारत नागरिकों को आवश्यक सूचनाएं एवं जनहित से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा

dc4538c2-6103-41c0-9e1f-a47523bce93b

सके। साथ ही जिला पदाधिकारी ने प्रतीक्षालय भवन एवं वहां उपलब्ध संसाधनों की सुरक्षा, रख-रखाव एवं समुचित देखरेख सुनिश्चित करने हेतु एक गार्ड की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश निबंधन पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निबंधन कार्य से संबंधित कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निबंधन प्रक्रिया, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन कार्य प्रणाली एवं

8d4124c4-5b60-4f67-8fe7-26d4b791cfa8

कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन कार्य पूरी पारदर्शिता, तत्परता एवं समयबद्ध तरीके से संपादित किया जाए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर अमित अनुराग, निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    1
    बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • थाली थाना के एक गांव मे महादलित युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार महादलित युवती से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार, नवादा/गोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महादलित युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाली थाना में आवेदन दिया है। घटना 7 मई 2026 की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, उसके दो घर हैं जिनके बीच एक छोटा नदी पड़ता है। युवती ने बताया कि वह खाना खाने के बाद दूसरे घर में सोने जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसका मुंह बंद कर उसे घसीटते हुए नदी की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके गाल पर दांत से काट लिया गया। पीड़िता के अनुसार, किसी तरह उसने अपना मुंह छुड़ाकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव और परिवार के लोग दौड़े। लोगों को आता देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर विधायक प्रतिनिधि सह बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल मेहता से मिली और उचित न्याय की गुहार लगाई। वहीं विधायक प्रतिनिधि अनील मेहता ने पीड़िता की बातो को सुनकर उचित कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मामले मे थानाध्यक्ष दिपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया है, फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। यह जानकारी सोमवार 5 बजे प्राप्त हुई
    1
    थाली थाना के एक गांव मे महादलित युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार 
महादलित युवती से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार, 
नवादा/गोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महादलित युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाली थाना में आवेदन दिया है।
घटना 7 मई 2026 की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, उसके दो घर हैं जिनके बीच एक छोटा नदी पड़ता है। युवती ने बताया कि वह खाना खाने के बाद दूसरे घर में सोने जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसका मुंह बंद कर उसे घसीटते हुए नदी की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके गाल पर दांत से काट लिया गया।
पीड़िता के अनुसार, किसी तरह उसने अपना मुंह छुड़ाकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव और परिवार के लोग दौड़े। लोगों को आता देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर विधायक प्रतिनिधि सह बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल मेहता से मिली और उचित न्याय की गुहार लगाई।
वहीं विधायक प्रतिनिधि अनील मेहता ने पीड़िता की बातो को सुनकर उचित कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
इस मामले मे थानाध्यक्ष दिपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया है, फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, 
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
यह जानकारी सोमवार 5 बजे प्राप्त हुई
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    10 min ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।* *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*

*कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
  • कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके। श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
    1
    कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके।
श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
  • मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।
    1
    मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र

झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी।

डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र
झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी।
डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।
    1
    गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।
    user_Raushan Gupta
    Raushan Gupta
    Local News Reporter गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • कोडरमा के बेकोबार उत्तरी पंचायत के मुखिया पति किशोर साव का बाइक चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे बाइक चालक को जबरन रोककर लाइसेंस मांगते और धमकाते दिख रहे हैं। इससे उन पर गुंडागर्दी और रंगदारी के आरोप फिर से लगने लगे हैं।
    1
    कोडरमा के बेकोबार उत्तरी पंचायत के मुखिया पति किशोर साव का बाइक चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे बाइक चालक को जबरन रोककर लाइसेंस मांगते और धमकाते दिख रहे हैं। इससे उन पर गुंडागर्दी और रंगदारी के आरोप फिर से लगने लगे हैं।
    user_Sanjay kumar Sharma
    Sanjay kumar Sharma
    कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    1
    नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.