आष्टा में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 12 वाहन चालकों पर चालान – 5500 रुपये शमन शुल्क वसूला आष्टा में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। दिनांक 04 मार्च 2026 को यातायात पुलिस आष्टा द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और व्यस्त स्थानों का कस्बा भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों और संकेतों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 5 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी गई। रमज़ान के चलते पुराना बस स्टैंड स्थित मरकज में नमाज़ के दौरान आए वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क करवाया गया, जिससे दोनों ओर का ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के चलता रहा। यातायात पुलिस द्वारा कन्नौद रोड, भोपाल नाका, किलेरामा चौपाटी, इंदौर नाका, अलीपुर और पार्वती पुल सहित पूरे शहर का लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था बनाए रखी गई। फिलहाल शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
आष्टा में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 12 वाहन चालकों पर चालान – 5500 रुपये शमन शुल्क वसूला आष्टा में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। दिनांक 04 मार्च 2026 को यातायात पुलिस आष्टा द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और व्यस्त स्थानों का कस्बा भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों और संकेतों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 5 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी गई। रमज़ान के चलते पुराना बस स्टैंड स्थित मरकज में नमाज़ के दौरान आए वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क करवाया गया, जिससे दोनों ओर का ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के चलता रहा। यातायात पुलिस द्वारा कन्नौद रोड, भोपाल नाका, किलेरामा चौपाटी, इंदौर नाका, अलीपुर और पार्वती पुल सहित पूरे शहर का लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था बनाए रखी गई। फिलहाल शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
- जब बच्चा बोला – प्लीज़ स्टॉप… मुझे खाना चाहिए, युद्ध नहीं” युद्ध की भयावह तस्वीरों के बीच एक मासूम बच्चे की आवाज़ गूंजती है — “Please Stop… I am loser… No food…” यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली पुकार है। जब बड़े देशों की राजनीति और ताकत की लड़ाई चलती है, तब सबसे बड़ी कीमत मासूम बच्चे चुकाते हैं। न उनके पास घर बचता है, न स्कूल, न खाना… सिर्फ डर, भूख और असुरक्षा। यह बच्चा “लूजर” नहीं है — हार तो इंसानियत रही है, जो अब भी युद्ध को रोक नहीं पा रही। हर बम के साथ सिर्फ इमारतें नहीं गिरतीं, बल्कि सपने, बचपन और भविष्य भी टूट जाते हैं। आइए, इस आवाज़ को सिर्फ एक वायरल वीडियो बनाकर न छोड़ें। शांति, मानवता और बच्चों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएँ। 🙏 युद्ध नहीं, बचपन बचाइए। #StopWar #SaveChildren #humanityfirst1
- पनवाड़ी के पास सड़क हादसा: साड़ी बाइक की चेन में फंसने से महिला गंभीर घायल शाजापुर/सुनेरा। सड़क सुरक्षा की अनदेखी और असावधानी के चलते गुरुवार को सुनेरा थाना अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की साड़ी अचानक गाड़ी की चेन में फंस गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर चलती बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। रंग पंचमी मनाकर लौट रही थी पीड़िता प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मना बाई (पिता गोकुल प्रसाद), निवासी भैंसवा माताजी, अपने परिजनों के साथ ग्राम लड़ावद से रंग डालकर वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक पनवाड़ी के पास पहुंची, महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये की चेन में उलझ गया। झटका इतना तेज था कि महिला सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। 108 एम्बुलेंस ने समय पर पहुंचाई मदद घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा सक्रिय हुई। पायलट बैजनाथ सिंह और ईएमटी राजेश बरेठा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता से पीड़िता को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। विशेष अपील: पुलिस और प्रशासन अक्सर दोपहिया वाहन पर बैठने वाली महिलाओं से अपील करते हैं कि वे वाहन पर बैठते समय अपने कपड़ों (साड़ी या दुपट्टा) का विशेष ध्यान रखें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- *ब्रेकिंग न्यूज: भारत टॉकीज पुल पर बड़ा हादसा.* ```भोपाल के भारत टॉकीज पुल पर ऑटो और बोलेरो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे लटक गई है।```1
- Post by Manish Saini2
- *ब्रेकिंग* भाई दूज पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का बयान चित्रगुप्त जी की पूजा के साथ कलम दवात की पूजा भी की गई संकल्प लिया कि इस देश के नव निर्माण में अपना सर्वत्र लगाएंगे भगवान चित्रगुप्त की कृपा हम सभी को मिलती रहे हमारी कलम और वाणी में इतनी ताकत आए की इस देश को परम वैभव तक पहुंचाएं भाई दूज पर कलम दवात की पूजा के साथ देश भर के सैकड़ो कायस्थ समाज के लोगों ने हिस्सा लिया1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज: भारत टॉकीज पुल पर बड़ा हादसा! भोपाल के भारत टॉकीज पुल पर ऑटो और बोलेरो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे लटक गई है।1
- यूपी के झांसी आईजी आकाश कुलहरी के पास अपनी समस्या लेकर पहुँचा किसान,आईजी ने ककरबाई थाने के थानेदार को पीड़ित के सामने लगाई फटकार। #jhansi #uttarpradesh #ig #thana #incharge #latestnews #update #upnews #india1
- शाजापुर: छोटा चौक विद्युत मंडल के खंभे पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी शाजापुर। गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नगर के व्यस्ततम क्षेत्र छोटा चौक स्थित विद्युत मंडल के डीपी (ट्रांसफार्मर) और बिजली के खंभों पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। भीषण गर्मी और शॉर्ट सर्किट का अंदेशा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर की चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बिजली के तारों से चिंगारियां उठने लगीं, जिसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और समय रहते लोग वहां से दूर हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है, जिससे पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ना और शॉर्ट सर्किट होना आम बात हो गई है। विद्युत विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को संभाला। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बढ़ती ये घटनाएं बिजली कंपनी के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं। सावधानी ही बचाव है: स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शॉर्ट सर्किट की स्थिति में तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें और आग बुझाने के लिए पानी के बजाय अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें।2
- थाना बेरछा पुलिस की कार्यवाही चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार* दिनांक 07 फरवरी 2026 को फरियादी कमल परमार द्वारा थाना बेरछा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 ZA 9685 चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत किरार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए दिनांक 05 मार्च 2026 को चोरी गई मोटरसाइकिल MP 42 ZA 9685 बरामद कर ली गई तथा प्रकरण में एक *आरोपी सचिन उर्फ राजवीर गुर्जर* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। *उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत किरार , प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक रूप सिंह यादव, आरक्षक चालक शैलेंद्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।*1