लोकेशन जतारा जिला ब्यूरो महेंद्र कुमार दुबे बॉबी जतारा में गौ-संवर्धन को लेकर जागरूकता, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन जतारा। नगर में आज गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं गौ-सेवा से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन एवं उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा गौवंश की समस्या के समाधान, गौशालाओं के बेहतर संचालन और शासन स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात प्रमुख रूप से रखी गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया ने कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके संरक्षण के लिए समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर कार्य करना होगा। अभियान के माध्यम से लोगों को गौ-सेवा के प्रति जागरूक करने और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं गौ-सेवा से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के मडरी गांव में जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के मडरी गांव में जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है1
- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विद्युतीकरण के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई का आरोप लगा है। विरोध करने पर किसान को धमकी देने की बात भी सामने आई है। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकूटरा का है, जहां विद्युत केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान किसान राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि उसके खेत से केबल लाइन डाली जा रही है और इस दौरान बिना किसी अनुमति के हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया। पीड़ित के मुताबिक जब उसने पेड़ों की कटान को लेकर ठेकेदार से सवाल किया, तो ठेकेदार ने उसे धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। किसान का कहना है कि ठेकेदार दबंग प्रवृत्ति का है, जिससे उसे अपनी सुरक्षा को लेकर भी डर सता रहा है। वहीं पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।1
- टीकमगढ़ जिले के मजना चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है… जहां दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की…1
- Post by Jamil khan1
- सिर्फ एक बार बिस्तर पर.. उत्तरप्रदेश- महोबा में मोहनलाल कुशवाह BJP के जिलाध्यक्ष है. उन्होने पार्टी की पूर्व जिलामंत्री दीपाली तिवारी को "जिला उपाध्यक्ष" बनाने के लिए का ऑफर दिया. दीपाली का आरोप है कि उनके इंकार पर उन्होने ऑफर डबल करते हुए उसे जिला पंचायत चुनाव का टिकट देने का वायदा किया. FB Live में दीपाली ने यह भी बताया है कि बात ना मानने पर कुशवाह ने उनके परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी. जिलाध्यक्ष की धमकियों से परेशान दीपाली ने BJP से इस्तीफा दे दिया है।2
- ब्राह्मण समाज के लिए अपशब्द कहने वाले युवक और उसके पिता ने मांगी माफी1
- टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के मडरी गांव में हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद को लेकर यह घटना हुई, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।1