Shuru
Apke Nagar Ki App…
एयरपोर्ट पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन आज गया जी एयरपोर्ट पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके आगमन से बिहार की पावन धरती गौरवान्वित हुई है। महामहिम का सरल, प्रेरणादायी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति, समावेशी विकास और सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन जी, माननीय विदेश मंत्री Dr S. Jaishankar जी, माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री श्री Jitan Ram Manjhi जी उपस्थित रहे।
SUBESH RAJ (journalism)
एयरपोर्ट पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन आज गया जी एयरपोर्ट पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके आगमन से बिहार की पावन धरती गौरवान्वित हुई है। महामहिम का सरल, प्रेरणादायी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति, समावेशी विकास और सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन जी, माननीय विदेश मंत्री Dr S. Jaishankar जी, माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री श्री Jitan Ram Manjhi जी उपस्थित रहे।
More news from बिहार and nearby areas
- जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि जिला प्रभारी अनुरंजन झा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव, कार्य समिति सदस्य नागेंद्र नारायण ठाकुर, दिलीप सिंह, जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, परवीन कुमार झा, जिला मंत्री महादेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का दिन होता है। इस अवसर को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मंडल और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, जिसमें झंडोत्तोलन, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण एवं जनसंपर्क अभियान शामिल हों। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के दिन पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया और जनसभाओं का भी सहारा लिया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया गया। अंत में, जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संगठन की एकता और शक्ति का प्रदर्शन करेगा।1
- जिम्मेदार कौन? 31 मार्च 2026 को बिहार के नालंदा (दीपनगर) के शीतला मंदिर में मची भगदड़, जिसमें 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, के लिए प्राथमिक रूप से प्रशासनिक कुप्रबंधन, भारी भीड़ और भीड़ प्रबंधन की कमी को जिम्मेदार माना जा रहा है। यह घटना चैत्र मास के अंतिम मंगलवार के मौके पर हुई।1
- Post by PP News Koshi1
- नौहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में शिक्षा के प्रति अलख जगाने और मेधावी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि बिभूति ठाकुर उर्फ बोवा ठाकुर ने मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।छात्रों को संबोधित करते हुए बिभूति उर्फ बोवा ठाकुर ने कहा, "मैट्रिक की परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव होती है। हमारे पंचायत के बच्चों ने बेहतर अंक लाकर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।" उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि वे समाज के निर्माण में बराबर की भागीदारी निभा सकें। पंचायत स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह की स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे। सभी ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Saharsa • नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव का लाल ने सहरसा जिले में मैट्रिक परीक्षा में 5वा स्थान प्राप्त कर पूरे गांव सहित जिले का नाम रौशन किया 🙏 #tauseefkamal #htktoday #LocalNews #saharsa #BreakingNews #Matric #BSEB #BiharTopper1
- अभी लगभग 9:00 बजे से बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी बारिश साथ-साथ पत्थर भी गिरा है यह वीडियो मधुबनी जिला के घोघरडिया प्रखंड से डाला गया है1
- बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति3
- सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरादपुर से विकास को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जिसने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के दावों की पोल खोल दी है। यहाँ के ग्रामीणों को लगा था कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। विधायक ने किया था शिलान्यास, पर काम पड़ा अधूरा मिली जानकारी के अनुसार, मुरादपुर पंचायत में रामप्रसाद मुखिया के घर से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र तक मिट्टी सोलिंग और PCC ढलाई कार्य का शिलान्यास महिषी विधायक गौतम कृष्णा के द्वारा धूमधाम से किया गया था। इस घोषणा के बाद ग्रामीणों में विकास की एक नई उम्मीद जगी थी, लेकिन समय बीतने के साथ ही वह उम्मीद अब आक्रोश में बदल रही है। पानी और कीचड़ में चलने को मजबूर हैँ ग्रामीण शिलान्यास के महीनों बाद भी यहाँ सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। हालत यह है कि आज भी ग्रामीण घुटने भर पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। खासकर छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र जाने और बुजुर्गों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ पत्थर गाड़ देने से विकास नहीं होता, जब तक उसे अमलीजामा न पहनाया जाए। अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग और स्थानीय विधायक इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और इस अधूरी सड़क का निर्माण कार्य कब तक पूरा हो पाता है।1