बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ते बाढ़ के पानी और गंगा-सोन नदी के जलस्तर को लेकर विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज करने तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नाव, चिकित्सा सुविधा, राहत सामग्री सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि बाढ़ के कारण आम लोगों के जनजीवन पर कम से कम असर पड़े और जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाए। विधायक ने बताया कि वे लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और मौके पर लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ते बाढ़ के पानी और गंगा-सोन नदी के जलस्तर को लेकर विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज करने तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नाव, चिकित्सा सुविधा, राहत सामग्री सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि बाढ़ के कारण आम लोगों के जनजीवन पर कम से कम असर पड़े और जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाए। विधायक ने बताया कि वे लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और मौके पर लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
- भोजपुर से तेजी से लौटने लगा बाढ़ का पानी। सही सूचना बिहार भोजपुर से तेजी से लौटने लगा बाढ़ का पानी। मेरे द्वारा बनाया गया यह वीडियो आज शाम बड़हरा में गंगा नदी के पास पहले से खुले बांध का है। वीडियो में इलाके से बाढ़ का पानी तेजी से वापस लौटता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, कई निचले इलाकों में अभी भी पानी जमा है और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में समय लगेगा।1
- 🚨 आरा में चोरों का आतंक! एक ही रात दो दुकानों में चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात चोरों ने एक साथ दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। खास बात यह है कि चोरी की दोनों घटनाएं टाउन थाना से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर हुईं। एक ही रात में थाना के इतने करीब दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस की चौकसी और रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुकानों को निशाना बनाया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सुबह दुकानदारों को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना से महज कुछ दूरी पर लगातार दो दुकानों में चोरी की घटना ने स्थानीय दुकानदारों में भी दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है। दुकानदारों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।1
- देश से कानून व्यवस्था डगमगा गया है हर राज्य में ऐसा प्रतीत होता है।इस बच्चे ने इतना बड़ा गुनाह नहीं किया था जो इस प्रकार का डंड का पात्र हों।1
- जदयू के "फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" कार्यक्रम का आरा में भव्य आयोजन 6 सितंबर 2026, भोजपुर/पटना फरक्का जल संधि से बिहार में जल-संकट, राज्य की हो रही हकमारी - संजय कुमार झा जदयू के प्रयासों से आज राष्ट्रीय विमर्श का विषय है ये मुद्दा - उमेश सिंह कुशवाहा जदयू के "फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" कार्यक्रम का आरा में भव्य आयोजन; राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया संवाद रविवार, 6 सितंबर 2026 को आरा, भोजपुर में जदयू का "फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों - बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार - में संवाद करेंगे, जो इस संधि के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। इस जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ 5 सितंबर को बक्सर से हुआ, जबकि समापन कटिहार में होगा क्योंकि बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती है। इस मौके पर आरा के धनपुरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक श्री राधाचरण साह, पार्टी की प्रदेश महासचिव और कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री भीम पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीगण और हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर पार्टी द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म खास तौर से दिखाई गई। साथ ही विस्तृत जानकारी वाला पम्फलेट भी बांटा गया। अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई यह संधि भारत के, खासकर बिहार के हित में नहीं है, इसलिए इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जल संधि के कारण बिहार का जल-प्रबंधन बुरी तरह बिगड़ा है और हम गंभीर जल-संकट का सामना कर रहे हैं। श्री संजय कुमार झा ने आगे कहा कि फरक्का (गंगा) जल संधि के मुताबिक शुष्क मौसम (1 जनवरी से 31 मई) में जब बक्सर के पास गंगा का प्रवाह महज 400 क्यूमेक (लगभग 14 हजार क्यूसेक) तक रह जाता है, तब भी फरक्का से बांग्लादेश के लिए 1500 क्यूमेक (लगभग 53 हजार क्यूसेक) पानी छोड़ना पड़ता है, इसका मतलब यह है कि सिर्फ गंगा ही नहीं, बल्कि बिहार की आंतरिक नदियों से भी पानी खींचकर बांग्लादेश को दिया जा रहा है। यह सीधे तौर पर बिहार की हकमारी है। बिहार और केन्द्र की तत्कालीन सरकार में बैठे लोगों ने बिहार के हितों की बलि चढ़ा दी। उन लोगों ने यह नहीं सोचा कि ऐसा करके वे बिहार के किसानों की सिंचाई, लोगों का पेयजल, उद्योगों की पानी की जरूरत, लाखों लोगों की आजीविका और राज्य के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार शुरू से कहते रहे हैं कि फरक्का बराज और फरक्का जल संधि से बिहार को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक ओर फरक्का बराज के कारण गंगा में भारी गाद जमा हो जाने से नदी का तल ऊँचा हो गया है, जिसके कारण उत्तर बिहार को हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है, तो दूसरी ओर फरक्का जल संधि के कारण शुष्क मौसम में हमें बिहार के हिस्से का पानी बांग्लादेश को देना पड़ता है और हमारे कई जिलों में सूखे तक की स्थिति हो जाती है। इस अंतरराष्ट्रीय संधि का 73% बोझ अकेले बिहार उठा रहा है। यह हमारे साथ ज्यादती है, जिसे हम इस अभियान के माध्यम से बताना चाहते हैं। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने बड़ी मुखरता से इस विषय को उठाया, इस विषय पर अखबारों में लिखा और अभी हाल में संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों से आज यह मुद्दा राष्ट्रीय विमर्श का विषय बन चुका है। बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा एवं विधायक श्री राधाचरण साह ने कहा कि जदयू की ये पहल किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं है, बल्कि ये हमारी पार्टी का जनसरोकार है। ये बिहार के हक और बिहारवासियों के हित की बात है। हमें पता होना चाहिए कि फरक्का (गंगा) जल संधि के कारण बिहार को कैसे और कितना नुकसान हो रहा है। हमलोग बिहार की आवाज केन्द्र तक पहुँचाना चाह रहे हैं ताकि गंगा से जुड़े सवाल देश के सामने आएं और फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो। - बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय1
- 🚨 भोजपुर में बाढ़ का जलस्तर घटने लगा, राहत-बचाव कार्य जारी! भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में बाढ़ का जलस्तर अब कम होने लगा है। 6 प्रखंडों की 59 पंचायतें प्रभावित हैं। 🍲 78 सामुदायिक रसोई, 🚤 243 नावें, 🏥 25 स्वास्थ्य शिविर और SDRF की टीमें लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक हजारों लोगों का इलाज और जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। 📞 आपात स्थिति में संपर्क करें: 94723 98730 / 06182-221233 #BhojpurFlood #AraNews #बाढ़_राहत #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़1
- फरक्का जल संधि से बिहार के हितों की अनदेखी, पुनर्विचार जरूरी : जदयू आरा। जनता दल (यू) द्वारा बिहार के जल-अधिकार, किसानों की सिंचाई और राज्य के भविष्य की जल आवश्यकताओं को लेकर चलाए जा रहे “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” अभियान के तहत रविवार को आरा, भोजपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गंगा किनारे बसे बिहार के प्रभावित जिलों को लेकर संवाद किया। नेताओं ने कहा कि 1996 की फरक्का जल संधि से बिहार के हितों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है और अब समय की मांग है कि इस संधि पर पुनर्विचार हो। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि फरक्का बराज के कारण गंगा में गाद जमा होने से उत्तर बिहार को हर वर्ष बाढ़ की समस्या झेलनी पड़ती है, जबकि शुष्क मौसम में बिहार के हिस्से का पानी बांग्लादेश को देना पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर जदयू बिहार की आवाज को केंद्र तक पहुंचाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक श्री राधाचरण साह, पूर्व विधायक श्री प्रभुनाथ राम, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. अजय सिंह, प्रदेश सचिव कन्हैया प्रसाद आरा महानगर अध्यक्ष श्री जय प्रकाश चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा एवं जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष श्री प्रियांशु कुशवाहा,प्रिंस बजरंगी,विद्यानंद विकल,बबन यादव,भाई बरमेश्वर,कामेश्वर कुशवाहा,अंजनी सिंह,अवधेश राम,शंभू सोनी सोनी, पुष्पा कुशवाहा,देव शर्मा,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं हजारों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू नेताओं ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि बिहार के जल-अधिकार, किसानों, पेयजल, उद्योग और आम जनता के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास है। पार्टी बिहार के हित में फरक्का जल संधि पर राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्विचार की मांग को आगे बढ़ाएगी।4
- बाढ़ का पानी आरा शहर के नीचे इलाकों में भी पहुंचा, वार्ड नंबर 11 जय हिंद कॉलोनी में भी पहुंचा पानी लोग परेशान, आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग. बाढ़ का पानी आरा शहर के नीचे इलाकों में भी पहुंचा, वार्ड नंबर 11 जय हिंद कॉलोनी में भी पहुंचा पानी लोग परेशान, संवाददाता संजय श्रीवास्तव ने लिया जायजा एंकर।बाढ़ का पानी आरा शहर के नीचे इलाकों में भी वार्ड नंबर 11 जय हिंद कॉलोनी में भी पहुंचा। स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि यहां पर नगर आयुक्त जिला प्रशासन का कोई व्यक्ति नही पहुंच पाया है। चारों तरफ गंदा पानी फैला हुआ है। नल का पानी और गंगा का पानी में फर्क ही मिट गया है. वॉकथ्रू संजय श्रीवास्तव1
- आज आरा में बन रही सड़क के निर्माण कार्य में मेरा भी महत्वपूर्ण योगदान है। आज आरा में बन रही सड़क के निर्माण कार्य में मेरा भी महत्वपूर्ण योगदान है।1