प्रेस नोट परमहंस फलाहारी महाराज अंगिरा मुनि आश्रम के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ अंबेडकरनगर। विकासखंड बसखारी के ग्राम मोतिगरपुर स्थित परमहंस फलाहारी महाराज अंगिरा मुनि उर्फ झुल्लर दास आश्रम के सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी द्वारा एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि की प्रथम किस्त के रूप में 75 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को अवमुक्त किए जा चुके हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएनडीएस की अयोध्या इकाई को सौंपी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय ने विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बसखारी नरेंद्र मोहन सिंह उपस्थित रहे। आश्रम में विकसित होंगी आधुनिक यात्री सुविधाएं पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत धनराशि से आश्रम परिसर में यात्री शेड, टॉयलेट ब्लॉक, समरसेबल पंप एवं बोरिंग, सेप्टिक टैंक एवं सॉकपिट, पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग, साइनेज, स्टोन बेंचेस, सोलर एलईडी लाइट, आरओ वाटर कूलर सहित विभिन्न सौंदर्यीकरण एवं यात्री सुविधा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं, संतों एवं पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित किया जा सकेगा। सदियों पुरानी आध्यात्मिक एवं धार्मिक परंपरा का केंद्र है आश्रम परमहंस फलाहारी महाराज अंगिरा मुनि आश्रम सदियों से आध्यात्मिक साधना एवं धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यह स्थल अनेक संतों एवं महापुरुषों की तपस्या और साधना से जुड़ा रहा है। परमहंस फलाहारी महाराज ने यहां फलाहार करते हुए कठोर साधना की थी। आश्रम में संतों एवं विद्यार्थियों के रहने, वेद-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने की परंपरा रही है। महर्षि अंगिरा भारतीय सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और उनके नाम से जुड़ा यह आश्रम तपस्या, ज्ञान एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक माना जाता है। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं जरूरतमंदों की सेवा के साथ-साथ गौ सेवा का भी विशेष कार्य किया जाता है। प्राकृतिक वातावरण में स्थित यह आश्रम श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति एवं मानसिक सुकून का प्रमुख स्थल है। अंबेडकरनगर के धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों का विकास जारी रहेगा : हरिओम पाण्डेय भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए हरिओम पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक महत्व वाले स्थलों को संरक्षित एवं विकसित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर की समृद्ध धार्मिक एवं पौराणिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ इन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे विकास कार्यों से सामाजिक सद्भाव को मजबूती मिलेगी और सनातन परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास की जानकारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों के विकास का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बसखारी नरेंद्र मोहन सिंह, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास मोदनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय, आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक रविंद्र वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

- दो सगी बहनों ने नदी में लगाया छलांग - स्थानीय गोताखोरों ने एक को बचाया - दूसरी की तलाश है जारी अंबेडकर नगर के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाहेड़ाघाट पर बड़ी बहन ने नदी में छलांग लगाया छोटी बहन उसको बचाने के लिए कूद पड़ी स्थानीय गोताखोरों ने छोटी बहन को बचा लिया वही बड़ी बहन की तलाश जारी है।1
- विधायक जी ने सबक सौगात किया है आप अपनी समस्या लेकर कर जरूर जाएं और आपकी हर समस्या का समाधान अवश्य होगा धन्यवाद विधायक जी के आफिस में बहुत ही अच्छा लगे हैं और दूसरों से भी अच्छा लगा है1
- चहोंड़ा घाट पर युवती ने लगाई छलांग, बचाने उतरी बहन भी डूबी, एक बची, दूसरी लापता #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- 📱 इंस्टाग्राम की ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी! 😲💍 आजमगढ़ के अहरौला में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती प्यार में बदली और मामला थाने तक पहुंच गया। युवती शादी करना चाहती थी, जबकि युवक शादी से इनकार कर रहा था। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग और पंचायत कराई गई। इसके बाद दोनों शादी के लिए राजी हुए और बाबा पालदास मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया। 💐 बताया गया कि समझौते के अनुसार तीन वर्ष के भीतर युवक पक्ष बारात लेकर सामाजिक रीति-रिवाज से विधिवत विवाह करेगा। आप इस मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट करके बताइए। #Azamgarh #Ahraula #InstagramLove #ViralNews #UPNews #AzamgarhNews #SocialMedia #MarriageNews1
- अतरौलिया: रास्ते और आबादी की जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,वीडियो वायरल #Atraulia #Azamgarh #AtrauliaNews #AzamgarhNews #UPNews1
- अतरौलिया 100 बेड अस्पताल में मरीजों का तांता — ओपीडी में रोज पहुंच रहे 1500 मरीज, सीएमएस डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया निरीक्षण1
- ♥️❤️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️💐💐💐💐🦅🐅🦅🦅🦅♥️♥️♥️ 💐🌹💐💐1
- अहरौला: इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में हुई शादी #InstagramFriendship #LoveMarriage #TempleMarriage #ViralNews #CMNewsNetwork1