Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशjai MATA di14 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सड़क हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हुई थी। बाइक सवार दोनों पिता पुत्र संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंडेरिया गांव के रहने वाले थे जो लड़की की शादी की सिलसिले में सुल्तानपुर खरीदारी करने जा रहे थे।वही दोनों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। अमेठी जिले में बृहस्पतिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, खासकर इसलिए क्योंकि दोनों बहन की शादी की खरीदारी के लिए घर से निकले थे। यह हादसा पीपरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर दुर्गापुर बाजार के पास हुआ। संग्रामपुर क्षेत्र के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली और उनके बेटे रेहान अली बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल, सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। परिजनों के मुताबिक, रमजान अली की बेटी का निकाह 20 अप्रैल को होना तय था। पिता और पुत्र उसी की तैयारी के लिए खरीदारी करने निकले थे। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार बस और चालक की तलाश में जुटी है।1
- रेडक्रास सोसाइटी ने डिप्टी जेलर बनी लड़की का किया स्वागत अमेठी स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तथा रेडक्रास सोसाइटी के लोगों ने डिप्टी जेलर बनी मानसी का स्वागत किया गुरुवार की देर शाम जगदीशपुर की मानसी सिंह अपनी माता-पिता के साथ अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई थी यहां पर सोसाइटी के सचिव धीरेंद्र सिंह समिति के सदस्यों के साथ मानसी का सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह डॉक्टर अंजलि स्टाफ नर्स आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया धीरेंद्र सिंह ने स्वागत करते हुए कहा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन मानसिंह की पुत्री मानसी सिंह यूपीएससी में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुई हैं यह उन लोगों के लिए गर्व की बात है मानसी सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा यह उनके लिए गौरव की बात है कि उनके अभिभावक सदृश लोग उनका उत्साह करते हुए स्वागत कर रहे हैं मनोज पटेल राजेश यादव सहित स्टाप नर्स डाक्टर थे3
- युपी के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। गौकशी से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। 31 मार्च और 1 अप्रैल की रात गोसाईगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। इटकौली जंगल के पास पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी अफरोज के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों—अफरोज, मोहम्मद गुलफाम उर्फ इमरान और आजाद—को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भेजा गया है। बाइट (अपर पुलिस अधीक्षक) “सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई। एक आरोपी घायल हुआ है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।”2
- भगवान श्री कृष्ण की कीड़ा स्थल गोवर्धन धाम में धूमधाम के साथ में मनाया गया राम भक्त श्री हनुमान का जन्म उत्सव अष्ट सिद्ध संकट हारता के दाता है राम भक्त श्री हनुमान जी गोवर्धन- विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोवर्धन में 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन में हनुमान मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया, 571 किलो लड्डुओं और फलों का भोग लगाया गया और विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिसमें मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भंडारे और भव्य शोभायात्राएं आयोजित की गईं। विदित है कुछ दिन पहले गोवर्धन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगमन हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 मार्च को मथुरा के गोवर्धन में प्रसिद्ध गिरिराज जी मंदिर में पूजा-अर्चना की और 21 किमी की पारंपरिक परिक्रमा की। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी थीं। उन्होंने दानघाटी मंदिर में दूध से अभिषेक किया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। गोवर्धन के मंदिरों में हनुमान जयंती पर्व पूरे धार्मिक उल्लास से मनाया गया। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं, स्मृतियों और संघर्ष की यात्रा का प्रतीक बन गया। अयोजनकर्ता भोगी परिवार सहित सभी भक्त गणों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामधन शर्मा, ज्योतिषाचार्य विशाल सोनी व अन्य समस्त भक्तगण मौजुद रहे। गोवर्धन मथुरा रिपोर्ट जीएस भावना गोस्वामी केशवाचार्य गोस्वामी1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Zee News के पोल पर जनता की राय...92% लोग बोले- महंगी किताबें खरीदी आप भी ले सकते हैं पोल में हिस्सा, #SchoolBookLoot पर अपनी राय भेजें #SchoolBookLoot #PrivateSchool #Books1
- बुक वाली लूट...Zee News की मुहिम लाई रंग #SchoolBookLoot #PrivateSchool #Books1
- थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव सकरबा के जंगलों में मिला सिलेंडरों का जखीरा मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है गोवर्धन थाना क्षेत्र से गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव सकरवा से जहां गांव के जंगलों में घरेलू गैस सिलेंडरों का जखीरा मिला हे जिसमें लगभग 27 स्लेंडर गोवर्धन पुलिस ने बरामद किए हे और गोवर्धन के सौंख रोड स्थित सोरन गैस एजेंसी की गाड़ी और उसके एक होकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया के ये अवैध भंडारण पिछले एक माह से चल रहा हे देश में चल रही गैस की भारी किल्लत को अब लोगों ने आपदा में अवसर बना लिया हे गैस एजेंसी पर लोगों की लगातार भीड़ होती नजर आ रही हे वही एजेंसी संचालक गैस की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हे आज सुबह तड़के सूचना पर पहुंची पुलिस ने सक्रवा के जंगल में बनी एक कोठरी से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए गोवर्धन मथुरा ब्यूरो रिपोर्ट जी एसभावना गोस्वामी डॉक्टर के समाचार गोस्वामी1
- प्रतापगढ़ पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हुई जमकर तकरार।दिलीपपुर बाजार में आयोजित एक मैरिज हाल में पृथ्वीगंज मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के बीच हुई तीखी नोक झोंक। समर्थकों में हुई जमकर गाली गलौज। एक दूसरे नेता को देख लेने की धमकी गहराया विवाद तो पहुंची पुलिस,समर्थकों संग वापिस चले गए पूर्व मंत्री !1