पॉक्सो एक्ट का वांछित और पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट का वांछित और पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार सौरिख में तड़के तीन बजे पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल कन्नौज। पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित और पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को सौरिख पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दानपुर गांव के पास पानी की टंकी के नजदीक हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी सौरिख भेजा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंकुल जाटव (25) पुत्र पन्नालाल जाटव निवासी पुरवानैन, थाना सौरिख पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। वह 30 अगस्त को न्यायालय में पेशी के दौरान अंगूठा निशान की प्रक्रिया के बहाने पुलिसकर्मी को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। शुक्रवार तड़के पुलिस को मुखबिर से आरोपी के दानपुर गांव के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना सौरिख पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद आरोपी मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक देवी सहाय वर्मा तथा एसओजी/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
पॉक्सो एक्ट का वांछित और पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट का वांछित और पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार सौरिख में तड़के तीन बजे पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल कन्नौज। पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित और पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को सौरिख पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दानपुर गांव के पास पानी की टंकी के नजदीक हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी सौरिख भेजा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंकुल जाटव (25) पुत्र पन्नालाल जाटव निवासी पुरवानैन, थाना सौरिख पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। वह 30 अगस्त को न्यायालय में पेशी के दौरान अंगूठा निशान की प्रक्रिया के बहाने पुलिसकर्मी को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। शुक्रवार तड़के पुलिस को मुखबिर से आरोपी के दानपुर गांव के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना सौरिख पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद आरोपी मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक देवी सहाय वर्मा तथा एसओजी/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
- सरकारी चकरोड़ पर किसान ने चला दिया था हल, डीएम के आदेश पर प्रशासन ने हटाया कब्जा सरकारी चकरोड़ पर किसान ने चला दिया था हल, डीएम के आदेश पर प्रशासन ने हटाया कब्जा कन्नौज संवाददाता। खेत और मकान तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं मिलने से परेशान किसान की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर सरकारी चकरोड़ की नाप-जोख कर उसे कब्जामुक्त करा दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत के अधिकारियों को चकरोड़ पर सड़क बनवाने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर निवासी किसान देशराज ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को लिखित शिकायत देकर बताया था कि गांव के सत्यराम ने अपने खेत के पास से निकली करीब 180 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सरकारी चकरोड़ को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। किसान का कहना था कि संबंधित खेत मेन रोड से लगा हुआ है, जिसके कारण सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया गया। चकरोड़ बंद होने से उसे अपने मकान और खेत तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही अन्य किसानों के सामने भी खेतों तक पहुंचने की समस्या खड़ी हो गई थी। किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसील तिर्वा के अधिकारियों को सरकारी चकरोड़ को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर गुरुवार को शाम नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। लेखपाल अर्पित कटियार और शोभित कटियार ने मौके पर पहुंचकर सरकारी अभिलेखों के आधार पर चकरोड़ की नाप-जोख की। नाप-जोख के दौरान सरकारी चकरोड़ की भूमि को चिह्नित कर उसे कब्जामुक्त कराया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने ग्राम पंचायत बलनापुर के सचिव पवन और प्रधान प्रतिनिधि मोहित राठौर को सरकारी चकरोड़ पर सड़क बनवाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों और किसानों को आवागमन के लिए स्थायी रास्ता मिल सके। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान गांव में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरकारी रास्ता कब्जामुक्त होने के बाद किसान और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब चकरोड़ पर सड़क बनने से लोगों को अपने घरों और खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।1
- 🌊 फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावितों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। इसके लिए अन्नदाता किसानों का सहयोग भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित को लेकर कहा कि डबल इंजन की NDA सरकार किसानों के साथ है और उनके कल्याण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। युवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां उपलब्ध हो रही हैं। वहीं बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा— “एक बेटी पढ़ती है तो वह केवल परिवार को नहीं, समाज को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करती है।” मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि हर गरीब के साथ सरकार खड़ी है और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं एवं राहत का लाभ पहुंचाया जाएगा। 🌾 बाढ़ से राहत, किसानों का साथ, युवाओं को रोजगार और गरीबों का कल्याण—सरकार ने विकास के साथ जनसहयोग को भी अपनी प्राथमिकता बताया। 📍 फर्रुखाबाद | उत्तर प्रदेश #Farrukhabad #YogiAdityanath #FloodRelief #UPNews #UttarPradesh #NDA #Farmers #Kisan #Youth #GovernmentJobs #WomenEmpowerment #GaribKalyan #DDTodayNews3
- कन्नौज में आलू किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कन्नौज में आलू किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को ठगा है और किसान परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। वीओ-पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है। आलू किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को ठगा है। वहीं, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर भी पूर्व विधायक ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहा है, नौकरियां खत्म कर दी गई हैं और पेपर लीक हो रहे हैं। पूर्व विधायक के मुताबिक, सरकार हर मुद्दे पर फेल हो रही है। छिबरामऊ विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है और वह भी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और वह जैसा चाहेंगे, हम वैसा ही करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि पीडीए को मजबूत बनाना और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। फिलहाल, आलू किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।4
- Ring Bar Bending Explained | 90° & 45° Bend | 80mm Length/Hook Detail | Civil Engineering Description: Is video mein aap dekhenge ki Ring Bar ka shape kaise prepare kiya jata hai aur bending ke time 90° aur 45° angle kaise maintain kiya jata hai. Saath hi video mein 80 mm length/detail ko practically explain kiya gaya hai, taaki Ring Bar ki bending aur required dimensions ko easily samjha ja sake. Aise hi Rebar Bending, BBS, Civil Engineering Practical Knowledge aur Site Work ke liye Follow/Subscribe karein. 🏗️📐 Hashtags: #RingBar #RingBending #90DegreeBend #45DegreeBend #80mm #RebarBending #BarBending #BBS #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #RebarWork #RCCWork #CivilEngineeringPractical1
- हरदोई बिलग्राम सपा कांग्रेस को भारतीय संस्कृति से कोई सरोकार नहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह हरदोई बिलग्राम सपा कांग्रेस को भारतीय संस्कृति से कोई सरोकार नहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह1
- उत्तर प्रदेश कानपुर: कमिश्नर से बड़ी खबर छायाकार संवाददाता अंकुश की खास रिपोर्ट **कानपुर बिग ब्रेकिंग्** मूसलाधार बारिश में गांव बना टापू , गांव में दो से तीन फीट तक भरा पानी जान जोखिम में डाल , ग्रामीण निकलने को मजबूर हर साल बरसात होने पर गांव में भर जाता हैं पानी , गांव में पानी आने के लिए तो नाला हैं गांव से बाहर पानी निकास का नही हैं कोई रास्ता , जिससे गांव में भर हैं पानी गांव में पानी भरा रहने के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का बना रहता हैं डर ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदारो से की शिकायत , जिम्मेदार नही देते हैं ध्यान चौबेपुर क्षेत्र के बाल्हीपुर का मजरा डिंगरापुर का हैं मामला1
- परियर नाला लम्बे समय से बदहाल होने के कारण आस पास के मकानों को खतरा श्यामसुन्दर निषाद उन्नाव-परियर विकास की बात हो या फिर आवास की बात हो जर्जर कच्चे मकानों की समस्या, लेकिन हादसे होने के पूर्व की सुनवाई नहीं ,ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि जब तक कोई हादसा न हो जाए, तब तक जिम्मेदारों का ध्यान समस्याओं की ओर नहीं जाता। हादसा होने के बाद जरूर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने और मदद का आश्वासन देने की कवायद शुरू हो जाती है। ऐसा ही मामला विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत मरौदा मझवारा बाजार में सामने आया है, जहां करीब 10 वर्षों से नाला निर्माण का मामला अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग दस वर्ष पूर्व नाले की पक्की ईंटों से बनी दीवार जर्जर होकर गिर गई थी। इसके बाद न तो नाले की समुचित सफाई कराई गई और न ही दोबारा नाला निर्माण कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। स्थानीय स्तर पर शिकायतों के साथ-साथ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मामला सामने लाया जा चुका है, बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया। नाला लंबे समय से बदहाल होने के कारण उसके आसपास की मिट्टी का कटान हो रहा है। नाले के किनारे बने मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते नाले का निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो मिट्टी के कटान के चलते मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। इतना ही नहीं, आसपास स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री दीवार को लेकर भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर दस वर्षों से नाला क्यों पड़ा है? क्या इसके निर्माण के लिए बजट उपलब्ध नहीं है या फिर जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मकान या प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिरने के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द नाला निर्माण और आसपास के मकानों व विद्यालय की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।4
- पॉक्सो एक्ट का वांछित और पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार जोरदार बारिश में विधवा का कच्चा मकान भरभराकर गिरा, बेघर हुई महिला; बाल-बाल बचे तीन मासूम कन्नौज संवाददाता। लगातार हो रही जोरदार बारिश ने मानीमऊ क्षेत्र के मखदूमापुर गांव में एक विधवा महिला के सिर से छत छीन ली। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बारिश के बीच महिला का कच्चा मकान अचानक भरभराकर धराशाई हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। अब महिला के सामने तीन मासूम बच्चों के साथ रहने की समस्या खड़ी हो गई है। मखदूमापुर निवासी स्वर्गीय अजय राठौर की करीब दो माह पहले मौत हो गई थी। उनकी पत्नी मोनी अपने तीन छोटे बच्चों पुत्री अनन्या (4), कृतिका (3) और पुत्र सत्यम (2) के साथ रहती हैं। पति की मौत के बाद मोनी मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। परिवार के पास रहने के लिए कच्चा मकान ही एकमात्र सहारा था। बुधवार सुबह लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। हादसे में महिला और उसके तीनों बच्चे सुरक्षित बच गए, लेकिन घर में रखा गृहस्थी का अधिकांश सामान मलबे में दब गया। मकान धराशाई होने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए भी सुरक्षित जगह नहीं बची है। महिला ने मजबूरी में बच्चों और गृहस्थी के सामान को मोमिया के नीचे रखकर बारिश से बचाने का प्रयास किया। विधवा महिला ने प्रशासन से आर्थिक मदद और रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से बारिश से बेघर हुए परिवार की तत्काल मदद करने की मांग की है, ताकि तीन मासूम बच्चों के साथ महिला को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न होना पड़े।1