जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील गोला में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया आज दिनांक 01.08.2026 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी, श्री अंजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा तहसील गोला पर उपस्थित रहकर "संपूर्ण समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई । इस दौरान दोनो अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।
जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील गोला में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया आज दिनांक 01.08.2026 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी, श्री अंजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा तहसील गोला पर उपस्थित रहकर "संपूर्ण समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई । इस दौरान दोनो अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।
- पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।1
- सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना1
- 🚨 *_लखीमपुर खीरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।_* *_यूपी पुलिस से बर्खास्त पूर्व सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर लखीमपुर खीरी की एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।_* *_वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि एसपी की कार्यशैली के चलते 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनका यह भी कहना है कि लंबे समय तक निलंबन की स्थिति में पुलिसकर्मियों को केवल आधा वेतन मिलता है, जिससे उनके परिवार, बच्चों की पढ़ाई और बैंक की ईएमआई जैसी जिम्मेदारियों पर असर पड़ता है।_* *_ये सभी दावे वीडियो में पूर्व सिपाही द्वारा किए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या स्वतंत्र सत्यापन नहीं हुआ है।_* 📲 *_वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।_* 🚨 *_लखीमपुर खीरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।_* *_यूपी पुलिस से बर्खास्त पूर्व सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर लखीमपुर खीरी की एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।_* *_वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि एसपी की कार्यशैली के चलते 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनका यह भी कहना है कि लंबे समय तक निलंबन की स्थिति में पुलिसकर्मियों को केवल आधा वेतन मिलता है, जिससे उनके परिवार, बच्चों की पढ़ाई और बैंक की ईएमआई जैसी जिम्मेदारियों पर असर पड़ता है।_* *_ये सभी दावे वीडियो में पूर्व सिपाही द्वारा किए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या स्वतंत्र सत्यापन नहीं हुआ है।_* 📲 *_वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।_*1
- सीतापुर। बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुमेर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय समय से पहले बंद मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। मामले में दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में एमडीएम रजिस्टर में 20 जुलाई से कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं मिली। विद्यालय की रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बीएसए ने नाराजगी जताई। विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ऊँचगांव विद्यालय में दो शिक्षक निलंबित प्राथमिक विद्यालय ऊँचगांव के निरीक्षण में परिसर में गंदगी, बड़ी घास, जाले और बिजली की लटकती तारें मिलीं। बीएसए ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया। विद्यालय में रिकॉर्ड और किताबें जलाने से संबंधित वायरल वीडियो की जांच के दौरान बताया गया कि पुराने फटे रजिस्टर, किताबें और रद्दी जलाए गए थे। जांच में विद्यालय के चार्ज को लेकर गुटबाजी और विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई। मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह और सहायक अध्यापक जीतपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बीईओ कार्यालय में भी मिली गंदगी बीईओ बेहटा कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर अनुचर अमर बहादुर यादव का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं बीईओ बेहटा को नोटिस जारी कर कार्यालय में तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बीएसए ने आधार केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बीएसए के निरीक्षण और कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने विद्यालयों में साफ-सफाई, शिक्षण कार्य और विभागीय व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।1
- ग्राम पंचायत चपकहा नाली सफाई नहीं हो रही है 6 महीने बाद होती है रोटो पर पानी चलता है1
- लखीमपुर खीरी। नाव हादसे के बाद दो लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ। कल नाव पलटने की घटना के बाद से लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान तेज कर दिया है। टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में एक गंगाबेहड़ क्षेत्र का दूध वाला है तथा दूसरा नयागांव करसौर निवासी है। दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शेष लोग कल शाम को ही सुरक्षित बचा लिए गए थे ।1