logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई:- संत रविदास जयंती पर हरदोई में पहुंची कलश यात्रा, समरसता का लिया संकल्प# हरदोई:- संत रविदास जयंती पर हरदोई में पहुंची कलश यात्रा, समरसता का लिया संकल्प# #हरदोई: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में कलश यात्रा का स्वागत एवं आयोजन किया गया। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से शुरू हुई कलश एवं शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए हरदोई पहुंची# #कलश यात्रा का हरदोई-लखनऊ सीमा क्षेत्र संडीला में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और विधायक संडीला अलका सिंह अर्कवंशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वागत किया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने लखनऊ में भी कलश यात्रा का स्वागत कर उसमें सहभागिता की# #संडीला सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन के बाद कलश यात्रा जिला पंचायत परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पहुंची। यहां संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष उनकी जन्मस्थली की चरण रज से परिपूर्ण कलश को विधिवत स्थापित किया गया# #इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समरस, समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया# #बताया गया कि जिला पंचायत परिसर से स्थापित कलश यात्रा को जनपद हरदोई के विभिन्न मंडलों में ले जाया जाएगा। इस दौरान संत रविदास के समरसता और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा# #कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, शिवराज पटेल बाबा, महेंद्र सोनी, सौरभ सिंह गौर, अजय शुक्ला, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, नीतू चंद्रा, सिद्धप्रताप मौर्या, नरेंद्र बाजपेई, आशुतोष आजाद, नितीश जायसवाल, सर्वेश राठौर, संजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे#

2 hrs ago
user_ज्ञानेंद्र कुमार
ज्ञानेंद्र कुमार
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
37aad6dd-a400-4ca7-957c-8702a8851df4

हरदोई:- संत रविदास जयंती पर हरदोई में पहुंची कलश यात्रा, समरसता का लिया संकल्प# हरदोई:- संत रविदास जयंती पर हरदोई में पहुंची कलश यात्रा, समरसता का लिया संकल्प# #हरदोई: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में कलश यात्रा का स्वागत एवं आयोजन किया गया। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से शुरू हुई कलश एवं शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए हरदोई पहुंची# #कलश यात्रा का हरदोई-लखनऊ सीमा क्षेत्र संडीला में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और विधायक संडीला अलका सिंह अर्कवंशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वागत किया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने लखनऊ में भी कलश यात्रा का स्वागत कर उसमें सहभागिता की# #संडीला सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन के बाद कलश यात्रा जिला पंचायत परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पहुंची। यहां संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष उनकी जन्मस्थली की चरण रज से परिपूर्ण कलश को विधिवत स्थापित किया गया# #इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समरस, समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया# #बताया गया कि जिला पंचायत परिसर से स्थापित कलश यात्रा को जनपद हरदोई के विभिन्न मंडलों में ले जाया जाएगा। इस दौरान संत रविदास के समरसता और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा# #कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, शिवराज पटेल बाबा, महेंद्र सोनी, सौरभ सिंह गौर, अजय शुक्ला, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, नीतू चंद्रा, सिद्धप्रताप मौर्या, नरेंद्र बाजपेई, आशुतोष आजाद, नितीश जायसवाल, सर्वेश राठौर, संजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे#

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Neeb hapur pandala hasnapur Bilgram hardoi (u p) ....... kripya is nali ko dekhiae yah jab se bani hai tab Se yah 5 sal Ho Gaya 5 sal se yah iski Safai nahin Hui Hai Abhi Tak is nali ka Safai karmi salon sal Tak aata nahin Hai Safai karvane ke liye
    3
    Neeb hapur     pandala hasnapur Bilgram hardoi (u p) .......
kripya is nali ko dekhiae yah jab se bani hai tab Se yah 5 sal Ho Gaya 5 sal se yah iski Safai nahin Hui Hai Abhi Tak is nali ka Safai karmi salon sal Tak aata nahin Hai Safai karvane ke liye
    user_RAJKUMAR
    RAJKUMAR
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार।* रिपोर्टर आलोक सिंह जागो न्यूज हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि #कर्मचारी #समय पर अपनी #ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
    1
    *जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार।* 
रिपोर्टर आलोक सिंह 
जागो न्यूज 
हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि #कर्मचारी #समय पर अपनी #ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
    user_जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी #​हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। ​क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। ​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
    1
    हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी
#​हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
​क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दहेलिया टावर के पास दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है
    1
    दहेलिया टावर के पास
दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है
    user_Shahrukh Khan
    Shahrukh Khan
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अरवल क्षेत्र में एक युवक और महिला के शव फंदे पर लटकते मिले, सीओ प्रवीण यादव ने दी जानकारी
    1
    अरवल क्षेत्र में एक युवक और महिला के शव फंदे पर लटकते मिले, सीओ प्रवीण यादव ने दी जानकारी
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हरदोई के अरवल क्षेत्र में 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग फांसी पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव हरपालपुर, हरदोई।थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर में एक युवक और एक महिला ने गांव से करीब एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जनवेश पुत्र केशव राम राजस्थान में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात लगभग 8:30 बजे महिला के देवर ने जनवेश के घर पहुँचकर इस संबंध की शिकायत की थी। इस बात से क्षुब्ध होकर जनवेश गुस्से में घर से कुसुमखोर गंगापुल की ओर निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह जब गांव के किसान खेतों की ओर गए, तो उन्होंने जामुन के पेड़ पर चारपाई के बान के सहारे जनवेश का शव लटका देखा। पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें रखी थीं और जेब में मोबाइल मौजूद था। ग्रामीण अभी इस घटना से स्तब्ध ही थे कि करीब एक किलोमीटर दूर गूलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर उस सरोजनी पत्नी खुशीराम का शव भी लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका भी इसी गांव में था। मृतका का पति किसी काम से कानपुर गया था। वहीं मृतक जनवेश तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था तथा अविवाहित था। मृतका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक,हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    3
    हरदोई के अरवल क्षेत्र में 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग फांसी पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव
हरपालपुर, हरदोई।थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर में एक युवक और एक महिला ने गांव से करीब एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जनवेश पुत्र केशव राम राजस्थान में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात लगभग 8:30 बजे महिला के देवर ने जनवेश के घर पहुँचकर इस संबंध की शिकायत की थी। इस बात से क्षुब्ध होकर जनवेश गुस्से में घर से कुसुमखोर गंगापुल की ओर निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह जब गांव के किसान खेतों की ओर गए, तो उन्होंने जामुन के पेड़ पर चारपाई के बान के सहारे जनवेश का शव लटका देखा। पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें रखी थीं और जेब में मोबाइल मौजूद था। ग्रामीण अभी इस घटना से स्तब्ध ही थे कि करीब एक किलोमीटर दूर गूलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर उस सरोजनी पत्नी खुशीराम का शव भी लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका भी इसी गांव में था। मृतका का पति किसी काम से कानपुर गया था। वहीं मृतक जनवेश तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था तथा अविवाहित था। मृतका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक,हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_बी जी मिश्र
    बी जी मिश्र
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.