logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 66 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 30 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  सुमन देवी,ज्योति देवी एवं राजन देवी  निवासी ग्राम लालढांग की भूमि जिसका खसरा नं 237 है, भूमि के पास में ही बस्ती के कुछ लोगों ने उनकी भूमि में अवैध कब्जा कर और खेत में नाली का पानी डाला हुआ है,उन्होंने कब्जा हटवाने एवं नाले के पानी का निस्तारण करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मांगेराम एवं राजवीर निवासी गंगदासपुर तहसील लक्सर ने ग्राम गंगदासपुर का बाढ़ग्रस्त होने के कारण प्रार्थी को फेरूपुर कठिया में विस्थापित किया गया था,उस जमीन पर गांव के कुछ व्यक्ति कब्जाने के प्रयास कर रहे है,उन्होंने भूमि की पैमाईश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी दिनेश कुमार  की भूमि जिसका खसरा नं 221,खतौनी संख्या 349,रकबा 0.092 है जो अतमलपुर बोगला परगना ज्वालापुर में स्थित है,प्रार्थी ने दोबारा आबादी दर्ज किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मुकेश कुमार निवासी मीरपुर ब्लॉक बहादराबाद द्वारा बताया गया कि पड़ोस के कुछ लोगों ने अपने घरों का गंदा पानी प्रार्थी के घर के आगे छोड़ रखा है,जिस कारण बच्चों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है,इस समस्या के निदान के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी कमल देवी सुमन नगर ने अपने आवासीय प्लाट जो कि सुमन नगर में स्थित है उसकी खतौनी की नकल दिलवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी चरण सिंह ने अपनी भूमि चक संख्या 167अ रकबा 0.221 स्थित ग्राम भोगपुर परगना ज्वालापुर में है ,जिसकी पैमाईश कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी वेदपाल पुत्र चरण सिंह ने गंगाजी के खसरा नं 443/12, मौजा भोगपुर से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।समस्त लोग मोहन इंक्लेव कॉलोनी ने जगजीतपुर राजा गार्डन मोहन इंक्लेव कॉलोनी में उत्तराखंड पेयजल निगम (गंगा) (निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई द्वारा किए जा रहे सीवर लाइन के कार्य में की जा रही लापरवाही के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी ग्राम थिथौला खेमपुर  प्रधान सना ने लण्ढौर नगर पंचायत से गंदा पानी हमारी ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर की सीमा में आ रहा है,जिसके कारण गंदा पानी मैंन रोड से होता हुआ आबादी से होता हुआ किसानों की फसलों को खराब कर रहा है,जिसके निदान करवाने को लेकर शिकायती पत्र दिया।   जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करेl    उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दोबारा आ रही है इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता के साथ मौके पर पहुंचकर जो भी कार्यवाही करनी है,उससे तत्परता से कर ली जाए यदि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में दोबारा पहुंचता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे। *सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से दर्ज शिकायतों का निस्तारण न होंने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार* बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 583 शिकायतें तथा एल 2 पर 143 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,इसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि  संबंधित अधिकारी आज ही शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता कर तथा जो भी शिकायत दर्ज की गई है,उसका निस्तारण करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पॉल,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
5 hrs ago
02a7d765-3201-4e69-b192-b827159fab9b

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • आँपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारण्टी दबोचे *कोतवाली मंगलौर* * *मा0 * जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था एक टीम को बारण्टी की गिरफ्तारी पर लगाया गया जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्नलिखित 02 वारण्टी को पकडा गया आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगात जारी रहेगी। *नाम पता वारंटी* 1- सईद पुत्र जाकिर निवासी भगवानपुर चन्दपुर कोतवाली मंगलौर। स्पे0 एसटी न0-77/23 धारा 135 विधुत अधि0 2- अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी केलनपुर थाना रुडकी हरिद्वार। वाद -1600/23 धारा 498ए, 323 आईपीसी *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 बलवन्त सिह 2- उ0नि0 अशोक सिरसवाल 2- हे0कानि0 शूरबीर सिह 3- कानि मनीष कुमार
    1
    आँपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारण्टी दबोचे
*कोतवाली मंगलौर*
*
*मा0 *
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। 
आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था एक टीम को बारण्टी की गिरफ्तारी पर लगाया गया जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्नलिखित 02 वारण्टी को पकडा गया आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगात जारी रहेगी।
*नाम पता वारंटी*
1- सईद पुत्र जाकिर निवासी भगवानपुर चन्दपुर कोतवाली मंगलौर। स्पे0 एसटी न0-77/23 धारा 135 विधुत अधि0
2- अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी केलनपुर थाना रुडकी हरिद्वार।  वाद -1600/23 धारा 498ए, 323 आईपीसी
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 बलवन्त सिह
2- उ0नि0 अशोक सिरसवाल
2- हे0कानि0 शूरबीर सिह
3- कानि मनीष कुमार
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार की सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
    2
    हरिद्वार की सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • सहारनपुर के नानोता क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत एक देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सहारनपुर के नानोता क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत एक देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • उत्तराखंड के हरिद्वार में ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसे एक दोस्त के साथ बरामद किया गया, लेकिन उसी शाम अचानक उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों को शरीर में जहर का संदेह है। परिजनों ने दोस्त व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसपर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
    1
    उत्तराखंड के हरिद्वार में ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसे एक दोस्त के साथ बरामद किया गया, लेकिन उसी शाम अचानक उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों को शरीर में जहर का संदेह है। परिजनों ने दोस्त व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसपर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
    user_मोहित सम्पादक हरिद्वार (UK)
    मोहित सम्पादक हरिद्वार (UK)
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, हूटर लगे वाहन का किया चालान, सिखाया सबक। The Aman Times 🚨 रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 शिव सेना का स्टीकर लगी कार में अवैध हूटर बजाना वाहन चालक को भारी पड़ गया। रामनगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन में नियमों के खिलाफ हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर वाहन चालक के पास जुर्माना राशि नहीं होने पर शिव सेना से जुड़े कपिल बटीस्टा पहुंचे और उन्होंने चालान की रकम जमा कराई। रामनगर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और राजनीतिक दबाव दिखाकर नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे किसी भी संगठन या पार्टी का स्टीकर लगा हो, कानून सभी के लिए बराबर है। 🚔 पुलिस का अभियान लगातार जारी 📢 लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील
    1
    रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, हूटर लगे वाहन का किया चालान, सिखाया सबक।
The Aman Times 
🚨 रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨
शिव सेना का स्टीकर लगी कार में अवैध हूटर बजाना वाहन चालक को भारी पड़ गया। रामनगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन में नियमों के खिलाफ हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर वाहन चालक के पास जुर्माना राशि नहीं होने पर शिव सेना से जुड़े कपिल बटीस्टा पहुंचे और उन्होंने चालान की रकम जमा कराई।
रामनगर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और राजनीतिक दबाव दिखाकर नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे किसी भी संगठन या पार्टी का स्टीकर लगा हो, कानून सभी के लिए बराबर है।
🚔 पुलिस का अभियान लगातार जारी
📢 लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • Nagar Nigam Rishikesh prashasan Mira Nagar ki galiyon ki halat din per din kharab hoti ja rahi hai prashasan ka koi Dhyan nahin Hai Mira Nagar ki road Gali number 20 ki puri tarike se damage ho chuki hai Nagar Nigam prashasan ka koi Dhyan nahin Hai kafi bar gadi girne ke hasya Ho chuke aur accident hone ke chance bhi hain
    1
    Nagar Nigam Rishikesh prashasan Mira Nagar ki galiyon ki halat din per din kharab hoti ja rahi hai prashasan ka koi Dhyan nahin Hai
Mira Nagar ki road Gali number 20 ki puri tarike se damage ho chuki hai Nagar Nigam prashasan ka koi Dhyan nahin Hai kafi bar gadi girne ke hasya Ho chuke aur accident hone ke chance bhi hain
    user_Shiva maurya
    Shiva maurya
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार के लक्सर स्थित न्यामतपुर गाँव में एक प्रमुख तालाब की हालत बदतर हो गई है। गाँववालों की कई शिकायतों के बावजूद, अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब कार्रवाई करेगा।
    1
    हरिद्वार के लक्सर स्थित न्यामतपुर गाँव में एक प्रमुख तालाब की हालत बदतर हो गई है। गाँववालों की कई शिकायतों के बावजूद, अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब कार्रवाई करेगा।
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग मचाकर राहगीरों को परेशान कर रहे तीन व्यक्तियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इनके उपद्रव से जनता में काफी रोष था, जिसके बाद पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत इन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की।
    1
    हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग मचाकर राहगीरों को परेशान कर रहे तीन व्यक्तियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इनके उपद्रव से जनता में काफी रोष था, जिसके बाद पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत इन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.