logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेम प्रसंग के आरोप में महिला दो बच्चों के साथ लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन जलालगढ़ थाना क्षेत्र के जलालगढ़ पंचायत वार्ड संख्या 5 से एक महिला के अपने दो बच्चों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पति ने जलालगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। दिए गए आवेदन में वार्ड संख्या 5 निवासी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में सामाजिक रीति-रिवाज से डिहिया के निवासी की बेटी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए और पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। पति के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले उनकी पत्नी अपने मायके डिहिया गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई बार अपने सास-ससुर से पत्नी को वापस भेजने का आग्रह किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों के बुद्धिजीवी लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका। पति का आरोप है कि बाद में उन्हें

4 hrs ago
user_SHIPRA KUMARI
SHIPRA KUMARI
रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
4 hrs ago

प्रेम प्रसंग के आरोप में महिला दो बच्चों के साथ लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन जलालगढ़ थाना क्षेत्र के जलालगढ़ पंचायत वार्ड संख्या 5 से एक महिला के अपने दो बच्चों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पति ने जलालगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। दिए गए आवेदन में वार्ड संख्या 5 निवासी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में सामाजिक रीति-रिवाज से डिहिया के निवासी की बेटी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए और पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। पति के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले उनकी पत्नी अपने मायके डिहिया गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई बार अपने सास-ससुर से पत्नी को वापस भेजने का आग्रह किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों के बुद्धिजीवी लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका। पति का आरोप है कि बाद में उन्हें

More news from बिहार and nearby areas
  • कस्बा में युवक ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद प्रेमिका से शादी करने से किया इंकार, दूसरी लड़की से शादी की तैयारी पुर्णिया जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड के औरलाहा गांव के एक युवक ने लखीसराय गांव की अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद इस मामले में विवाद उत्पन्न हो गया है। युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध तब शुरू हुए थे जब दोनों पटना में जेनरल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच शादी के वादे भी हुए थे।लेकिन जब युवक को कस्बा प्रखंड में शिक्षक के तौर पर सरकारी नौकरी मिली, तो उसने अपने वादे को तोड़ते हुए युवती से शादी करने से मना कर दिया। युवक अब दूसरी लड़की से शादी की तैयारी में जुटा है, जिसके बाद युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। युवती का कहना है।
    1
    कस्बा में युवक ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद प्रेमिका से शादी करने से किया इंकार, दूसरी लड़की से शादी की तैयारी
पुर्णिया जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड के औरलाहा गांव के एक युवक ने लखीसराय गांव की अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद इस मामले में विवाद उत्पन्न हो गया है। युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध तब शुरू हुए थे जब दोनों पटना में जेनरल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच शादी के वादे भी हुए थे।लेकिन जब युवक को कस्बा प्रखंड में शिक्षक के तौर पर सरकारी नौकरी मिली, तो उसने अपने वादे को तोड़ते हुए युवती से शादी करने से मना कर दिया। युवक अब दूसरी लड़की से शादी की तैयारी में जुटा है, जिसके बाद युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
युवती का कहना है।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना अंतर्गत खरकट्टा गांव में बीते दिन सड़क हादसे में श्री धीरो मंडल के पुत्र गोलू कुमार एवं श्री सुशील मंडल के पुत्र शिवम कुमार का मृत्यु हो गया था । मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलें व दोनों मृतक के परिजनों को 20,000 रुपए आर्थिक मदद दी।
    1
    पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना अंतर्गत खरकट्टा गांव में  बीते दिन सड़क हादसे में श्री धीरो मंडल के पुत्र गोलू कुमार एवं श्री सुशील मंडल के पुत्र शिवम कुमार का मृत्यु हो गया था । मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलें व दोनों मृतक के परिजनों को 20,000 रुपए आर्थिक मदद दी।
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent Krityanand Nagar, Purnia•
    48 min ago
  • काफी दुखद घटना हुआ हैं बिजली की 11 हजार बोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट मैं आने से गंभीर रूप से घायल हो गए घर मैं अकेले कमाने वाले थे मिस्त्री जाकिर आलम अभी दाने दाने के लिए हैं मोहताज मुझे विश्वाश हैं इस दुख के घड़ी मैं आप सभी जरूर मदद करेंगे Phone Pay का एक स्कैनर लगा दिया गया हैं कमेंट बॉक्स मैं Alla Rakha नाम से हैं आप सभी से जितना हो सके जरूर मदद करें कमेंट बॉक्स मैं पैसे भेजकर screen shot भेज दीजिए!!
    1
    काफी दुखद घटना हुआ हैं बिजली की 11 हजार बोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट मैं आने से गंभीर रूप से घायल हो गए घर मैं अकेले कमाने वाले थे मिस्त्री जाकिर आलम अभी दाने दाने के लिए हैं मोहताज मुझे विश्वाश हैं इस दुख के घड़ी मैं आप सभी जरूर मदद करेंगे Phone Pay का एक स्कैनर लगा दिया गया हैं कमेंट बॉक्स मैं Alla Rakha नाम से हैं आप सभी से जितना हो सके जरूर  मदद करें कमेंट बॉक्स मैं पैसे भेजकर screen shot भेज दीजिए!!
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • ईद को लेकर जोकीहाट बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जोकीहाट (अररिया), संवाददाता। ईद पर्व के करीब आते ही जोकीहाट मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में रौनक बनी हुई है। कपड़े, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक और मिठाई की दुकानों पर लोगों की सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। बच्चों और युवाओं में नए कपड़ों और फैशन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे पूरा बाजार ईद के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। दुकानदार मुकद्दस महबूब ने बताया कि ईद को लेकर बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही है और लोगों में काफी उत्साह है। अशरफ आलम ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी ईद से पहले बाजार में रौनक बढ़ गई है और ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं अकदश महबूब ने बताया कि ईद को देखते हुए बाजार में नए-नए डिजाइन के कपड़े और अन्य सामान मंगाए गए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ईद के मद्देनजर बाजार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है, ताकि खरीदारी करने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
    1
    ईद को लेकर जोकीहाट बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़
जोकीहाट (अररिया), संवाददाता।
ईद पर्व के करीब आते ही जोकीहाट मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में रौनक बनी हुई है। कपड़े, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक और मिठाई की दुकानों पर लोगों की सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है।
बच्चों और युवाओं में नए कपड़ों और फैशन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे पूरा बाजार ईद के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।
दुकानदार मुकद्दस महबूब ने बताया कि ईद को लेकर बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही है और लोगों में काफी उत्साह है। अशरफ आलम ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी ईद से पहले बाजार में रौनक बढ़ गई है और ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं अकदश महबूब ने बताया कि ईद को देखते हुए बाजार में नए-नए डिजाइन के कपड़े और अन्य सामान मंगाए गए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
ईद के मद्देनजर बाजार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है, ताकि खरीदारी करने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    1 hr ago
  • Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    1
    Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    user_Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • चलती ट्रेन में सीट को लेकर महिला और एक युवक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बिहार का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    चलती ट्रेन में सीट को लेकर महिला और एक युवक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बिहार का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Raju Kumar
    Raju Kumar
    Voice of people पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • ओवरब्रिज का अंडरपास बना ऑटो-टोटो स्टैंड, राहगीरों को झेलना पड़ रहा जाम जलालगढ़ में एक ओर जहां ईद पर्व को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जलालगढ़ ओवरब्रिज का अंडरपास इन दिनों ऑटो और सिटी रिक्शा  चालकों का अस्थायी स्टैंड बन गया है, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में ऑटो और टोटो खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। जलालगढ़ प्रखंड का यह मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाजार, अस्पताल, बैंक और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में अंडरपास में वाहन खड़े रहने से राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पुलिस प्रशासन की ओर से कई बार ऑटो और टोटो चालकों को अंडरपास में वाहन नहीं लगाने की चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी करते हुए वहीं वाहन खड़ा कर यात्रियों का इंतजार करते रहते हैं। परिणामस्वरूप अक्सर वहां जाम लग जाता है और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि इन दिनों ईद पर्व को लेकर बाजार में भीड़ काफी बढ़ गई है। ऐसे में अंडरपास में खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई है। लोगों का कहना है कि ईद की खरीदारी में जितना समय नहीं लग रहा है, उससे कहीं अधिक समय जाम में फंसकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अंडरपास क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन खड़े करने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और ऑटो-टोटो चालकों के लिए अलग से निर्धारित पार्किंग स्थल तय किया जाए, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में जलालगढ़ प्रखंड की बीडीओ सह सीओ ममता कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी जलालगढ़ थानाध्यक्ष को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंडरपास में अवैध रूप से खड़े ऑटो और टोटो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
    1
    ओवरब्रिज का अंडरपास बना ऑटो-टोटो स्टैंड, राहगीरों को झेलना पड़ रहा जाम
जलालगढ़ में एक ओर जहां ईद पर्व को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जलालगढ़ ओवरब्रिज का अंडरपास इन दिनों ऑटो और सिटी रिक्शा  चालकों का अस्थायी स्टैंड बन गया है, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में ऑटो और टोटो खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। जलालगढ़ प्रखंड का यह मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाजार, अस्पताल, बैंक और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में अंडरपास में वाहन खड़े रहने से राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि पुलिस प्रशासन की ओर से कई बार ऑटो और टोटो चालकों को अंडरपास में वाहन नहीं लगाने की चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी करते हुए वहीं वाहन खड़ा कर यात्रियों का इंतजार करते रहते हैं। परिणामस्वरूप अक्सर वहां जाम लग जाता है और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि इन दिनों ईद पर्व को लेकर बाजार में भीड़ काफी बढ़ गई है। ऐसे में अंडरपास में खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई है। लोगों का कहना है कि ईद की खरीदारी में जितना समय नहीं लग रहा है, उससे कहीं अधिक समय जाम में फंसकर बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अंडरपास क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन खड़े करने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और ऑटो-टोटो चालकों के लिए अलग से निर्धारित पार्किंग स्थल तय किया जाए, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
इस संबंध में जलालगढ़ प्रखंड की बीडीओ सह सीओ ममता कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी जलालगढ़ थानाध्यक्ष को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंडरपास में अवैध रूप से खड़े ऑटो और टोटो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.