रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर पप्पू मंडल ने दिया भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुमन कुमार सुधांशु उर्फ पप्पू मंडल ने अपने आवास पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उनकी बहन ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और भाई की सुख-समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना की। मौके पर परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर पप्पू मंडल ने कहा कि रक्षाबंधन अतुल्य प्रेम, अटूट विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है तथा जीवन में प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। उन्होंने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर से उनकी कामना है कि राखी का यह पवित्र धागा सभी के जीवन में अपार खुशियां, नया उल्लास और समृद्धि लेकर आए।
रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर पप्पू मंडल ने दिया भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुमन कुमार सुधांशु उर्फ पप्पू मंडल ने अपने आवास पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उनकी बहन ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और भाई की सुख-समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना की। मौके पर परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर पप्पू मंडल ने कहा कि रक्षाबंधन अतुल्य प्रेम, अटूट विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है तथा जीवन में प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। उन्होंने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर से उनकी कामना है कि राखी का यह पवित्र धागा सभी के जीवन में अपार खुशियां, नया उल्लास और समृद्धि लेकर आए।
- बाढ़ के खतरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट, राघोपुर में तटबंध किनारे की झोपड़ियां कराई जा रहीं खाली भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गंगा इलाके में बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। टूटे तटबंध और लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में माइक के माध्यम से लगातार एनाउंसमेंट कराकर लोगों को संभावित बाढ़ के खतरे से सावधान किया जा रहा है। लोगों से तटबंध और नदी के आसपास के संवेदनशील इलाकों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर तटबंध के किनारे स्थित झोपड़ियों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अनुमंडल स्तर से अंचलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पहल की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए किसी भी तरह की जान-माल की क्षति रोकने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया जा रहा है।1
- रक्षाबंधन से महिला सुरक्षा को नई मजबूती, भागलपुर में ‘पुलिस दीदी’ टीम को एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने किया रवाना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने की पहल के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर भागलपुर में ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) टीम को सक्रिय कर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस लाइन परिसर से महिला पुलिसकर्मियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। ‘पुलिस दीदी’ टीम गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रमुख स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों पर पुलिस दीदी टीम की विशेष नजर रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ और आवश्यक सत्यापन किया जाएगा तथा कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल अपराध पर नियंत्रण करना नहीं, बल्कि महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना को मजबूत करना भी है। जरूरत पड़ने पर महिला पुलिसकर्मी तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल के तहत बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों के आसपास प्रभावी ढंग से गश्त कर सकें। सरकार का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।1
- रक्षाबंधन पर Khan Sir का बड़ा ऐलान! कैंसर अस्पताल के बाद अब अनाथालय खोलने की तैयारी1
- झूलन का आखिरी दिन नवगछिया पहले के झूलन की बात ही कुछ और थी नवगछिया का झूलन… पहले की बात ही कुछ और थी 🥹🎡 क्या आपको भी अपना बचपन वाला झूलन याद है? ❤️ बताइए, पहले का झूलन कैसा होता था? 👇 #naugachia1
- कई भारतीय अभी भी लापता हैं खोज जारी.......................1
- एक दिन ऐसा होता है यह भारत के संविधान में सत्य है , चल जा रे पंक्षी फिर कल तू आ जाना। भागलपुर कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी आई पी एस श्री कृष्ण चन्द्र गुप्ता जी के बिदाई समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिक मौजूद। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार1
- 🚨 रक्षाबंधन पर बांका में बड़ी पहल! महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब ‘अभया ब्रिगेड’ मैदान में 🎀 रक्षाबंधन के अवसर पर बांका पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड’ के तहत गश्त एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। 👮♀️ बिहार सरकार की राज्य स्तरीय पहल के तहत बांका जिले को 15 स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इन वाहनों से ‘पुलिस दीदी’ स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करेंगी। 🛡️ महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी फैलाई जाएगी। 📍 बांका पुलिस की यह पहल महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। 📲 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें Banka Today News Digital के साथ।1
- भागलपुर में गंगा का तांडव! गांव के बाद शहर में घुसा बाढ़ का पानी, TMBU कैंपस भी डूबा—मचा हड़कंप1