logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 71 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ अभद्रता एवं छीना-झपटी करने वाले अभियुक्त को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छीना गया कान का कुंडल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुथरा निवासी संसारवती (71 वर्ष) ने 3 फरवरी 2026 को थाना चरथावल में तहरीर दी थी। पीड़िता ने बताया कि अभियुक्त भगत सिंह पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम सिरसलगढ़, थाना बिनौली, जनपद बागपत ने जंगल के रास्ते में उसके साथ जबरदस्ती छीना-झपटी की तथा गलत नीयत से मुंह दबाकर ईख के खेत की ओर खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका एक कान का कुंडल गिर गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना चरथावल में मुकदमा संख्या 13/2026 धारा 304(2)/74 बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान उप निरीक्षक नंद किशोर शर्मा एवं हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह ने 4 फरवरी 2026 को चौकड़ा रोड स्थित मुर्गा फार्म हाउस के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से कान का कुंडल बरामद होने पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

1 hr ago
user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
Court reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ​बुलंदशहर। जनपद में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अरनिया पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर पंजाब से तस्करी कर झारखंड ले जाई जा रही 745 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। ​ ​तस्करों ने पुलिस की आँखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में शराब की पेटियों को चावल के भूसे के नीचे छिपा रखा था। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया और तलाशी के दौरान इस भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया। ​ ​पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान संदीप सिंह और सबरजीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे। ​ ​अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह स्वाट टीम और अरनिया पुलिस की एक संयुक्त और सफल कार्रवाई है। आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। ​
    1
    ​बुलंदशहर। जनपद में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अरनिया पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर पंजाब से तस्करी कर झारखंड ले जाई जा रही 745 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
​
​तस्करों ने पुलिस की आँखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में शराब की पेटियों को चावल के भूसे के नीचे छिपा रखा था। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया और तलाशी के दौरान इस भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया।
​
​पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान संदीप सिंह और सबरजीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे।
​
​अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह स्वाट टीम और अरनिया पुलिस की एक संयुक्त और सफल कार्रवाई है। आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
​
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
    Court reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गर्लफ्रेंड की हत्या कर टकला हो गया बॉयफ्रेंड:मुंबई से गोरखपुर लाया, चेहरा कूचा, न्यूड कर लाश फेंकी; पत्नी ने दिया साथ गोरखपुर में 30 जनवरी की सुबह मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की हत्या करके लाश फेंक दी गई। कातिल ने प्रिया के चेहरे पर ईंट से कई वार किए। उसे पूरी तरह न्यूड कर दिया था। जिससे जब भी पुलिस को बॉडी मिले, तो महिला की पहचान न हो सके। लेकिन, 2 फरवरी को पुलिस कातिल बॉयफ्रेंड विजय कुमार साहनी तक पहुंच ही गई। सामने आया कि इस कत्ल में विजय की पत्नी भी शामिल थी। विजय ने प्रिया को गला घोंटकर मार डाला। उसे पता था कि लाश फेंकने की जगह से उसके घर के रास्ते में कई CCTV लगे हैं। इससे वह आसानी से पहचान लिया जाएगा।
    1
    गर्लफ्रेंड की हत्या कर टकला हो गया बॉयफ्रेंड:मुंबई से गोरखपुर लाया, चेहरा कूचा, न्यूड कर लाश फेंकी; पत्नी ने दिया साथ
गोरखपुर में 30 जनवरी की सुबह मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की हत्या करके लाश फेंक दी गई। कातिल ने प्रिया के चेहरे पर ईंट से कई वार किए। उसे पूरी तरह न्यूड कर दिया था। जिससे जब भी पुलिस को बॉडी मिले, तो महिला की पहचान न हो सके। लेकिन, 2 फरवरी को पुलिस कातिल बॉयफ्रेंड विजय कुमार साहनी तक पहुंच ही गई। सामने आया कि इस कत्ल में विजय की पत्नी भी शामिल थी। विजय ने प्रिया को गला घोंटकर मार डाला। उसे पता था कि लाश फेंकने की जगह से उसके घर के रास्ते में कई CCTV लगे हैं। इससे वह आसानी से पहचान लिया जाएगा।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • संत कबीर नगर के खलीलाबाद से जहां त्रिपाठी मार्केट के फाटक पर लगने वाले रोज़ाना के जाम से जनता परेशान है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यहां अंडरपास कब बनेगा? क्या जनता को इस जाम से कभी राहत मिलेगी या फिर वादों का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा? जी हां, हम मौजूद हैं खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केट फाटक पर, जहां रोज़ाना लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरी पर जाने वाले कर्मचारी और मरीज लेकर जाने वाली एम्बुलेंस — सभी इस जाम में फंसकर परेशान होते हैं। इस अंडरपास को लेकर कई बार अखबारों में खबरें छपीं, कई न्यूज़ चैनलों पर मुद्दा उठा, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई क्या कभी यहां अंडर पास बनेगा ?.
    1
    संत कबीर नगर के खलीलाबाद से जहां त्रिपाठी मार्केट के फाटक पर लगने वाले रोज़ाना के जाम से जनता परेशान है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यहां अंडरपास कब बनेगा? क्या जनता को इस जाम से कभी राहत मिलेगी या फिर वादों का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा?
जी हां, हम मौजूद हैं खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केट फाटक पर, जहां रोज़ाना लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरी पर जाने वाले कर्मचारी और मरीज लेकर जाने वाली एम्बुलेंस — सभी इस जाम में फंसकर परेशान होते हैं।
इस अंडरपास को लेकर कई बार अखबारों में खबरें छपीं, कई न्यूज़ चैनलों पर मुद्दा उठा, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई क्या कभी यहां अंडर पास बनेगा ?.
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शानदार प्रस्तुति नए जुनून के साथ एक नया जज्बा
    1
    शानदार प्रस्तुति नए जुनून के साथ एक नया जज्बा
    user_कराटे कोच International प्लेयर
    कराटे कोच International प्लेयर
    Game Shop बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद संत कबीर नगर
    1
    शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद संत कबीर नगर
    user_Shailendra Pandey
    Shailendra Pandey
    Singing teaching and political work. खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छोटा सा बच्चा कितना ख़ूबसूरत पड़ रहा है ❤️
    1
    छोटा सा बच्चा कितना ख़ूबसूरत पड़ रहा है ❤️
    user_Rohit nishad Rohit Kumar
    Rohit nishad Rohit Kumar
    Artist Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    15 hrs ago
  • शामली में थानाभवन पुलिस ने चाकू के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
    1
    शामली में थानाभवन पुलिस ने चाकू के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
    Court reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद पीड़िता को नहीं मिला न्याय, घर में दाखिले और सुरक्षा की लगाई गुहार | गोरखपुर
    1
    माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद पीड़िता को नहीं मिला न्याय, घर में दाखिले और सुरक्षा की लगाई गुहार | गोरखपुर
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नोएडा में एक पोस्टमार्टम हाउस से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टाफ ने मृतक के परिजनों से कफन के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे और पैसे न देने पर शव बिना कपड़ा ढंके सौंप दिया।
    1
    नोएडा में एक पोस्टमार्टम हाउस से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टाफ ने मृतक के परिजनों से कफन के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे और पैसे न देने पर शव बिना कपड़ा ढंके सौंप दिया।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.