नावकोठी प्रखण्ड के नौलखा वार्ड संख्या एक में कृषि मेले का सफल आयोजन नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता। नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशवाड़ा पंचायत के नौलखा वार्ड संख्या–1 में एक दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया।इस कृषि मेले की अध्यक्षता मनरेगा से पीटीए बृंद के द्वारा की गई।संचालन गौतम कुमार ने किया।मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देकर खेती को अधिक लाभकारी बनाना था।कृषि मेले में किसानों को स्मार्ट खेती,जैविक एवं प्राकृतिक खेती, संरक्षित खेती,कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा तथा एग्री स्टार्टअप एवं किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।उपस्थित किसानों को बताया गया कि नई तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपना कर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।इस अवसर पर एसएमएस शिवचन्द्र कुमार ने किसानों को जैविक खेती के महत्व के बारे में बताया तथा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट,गोबर खाद तथा अन्य जैविक तरीकों के उपयोग के बारे में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया।वहीं एफपीओ मैनेजर अतुल कुमार ने प्रदान संस्था तथा किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि एफपीओ के माध्यम से किसान सामूहिक रूप से खेती से जुड़े संसाधनों का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस कृषि मेले में दयाराम(पूर्व सरपंच), मिथिलेश सिन्हा,पूर्व मुखिया महेश यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक नवीन कुमार, पीआरएस अजय सरोज,रिभा, खुशबू, सोनी,चन्द्रमुखी, कविता सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।कृषि मेले में किसानों ने कृषि से संबंधित नई तकनीकों और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और इस प्रकार के कार्यक्रमों को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नावकोठी प्रखण्ड के नौलखा वार्ड संख्या एक में कृषि मेले का सफल आयोजन नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता। नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशवाड़ा पंचायत के नौलखा वार्ड संख्या–1 में एक दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया।इस कृषि मेले की अध्यक्षता मनरेगा से पीटीए बृंद के द्वारा की गई।संचालन गौतम कुमार ने किया।मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देकर खेती को अधिक लाभकारी बनाना था।कृषि मेले में किसानों को स्मार्ट खेती,जैविक एवं प्राकृतिक खेती, संरक्षित खेती,कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा तथा एग्री स्टार्टअप एवं किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।उपस्थित किसानों को बताया गया कि नई तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपना कर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।इस अवसर पर एसएमएस शिवचन्द्र कुमार ने किसानों को जैविक खेती के महत्व के बारे में बताया तथा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी
देते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट,गोबर खाद तथा अन्य जैविक तरीकों के उपयोग के बारे में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया।वहीं एफपीओ मैनेजर अतुल कुमार ने प्रदान संस्था तथा किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि एफपीओ के माध्यम से किसान सामूहिक रूप से खेती से जुड़े संसाधनों का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस कृषि मेले में दयाराम(पूर्व सरपंच), मिथिलेश सिन्हा,पूर्व मुखिया महेश यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक नवीन कुमार, पीआरएस अजय सरोज,रिभा, खुशबू, सोनी,चन्द्रमुखी, कविता सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।कृषि मेले में किसानों ने कृषि से संबंधित नई तकनीकों और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और इस प्रकार के कार्यक्रमों को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 31 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विभक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.1
- Post by Focus Bihar News1
- बेगूसराय4
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साहेेबपुुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत डॉक्टर मीनू माया के द्वारा सफल परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया है1
- थानेदार निकले बेवफा प्यार कहीं और शादी कहीं और 7 साल.. महिला मित्र पहुंची थाना लिखित शिकायत बिहार की राजधानी पटना में प्रेम संबंध, भरोसा और धोखे से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के पटेल नगर की रहने वाली एक युवती ने बैरगनिया थाना के SHO पर गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि SHO ने पहले उसे अपनी प्यारी-प्यारी बातों में लुभाया उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दुसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे और इस दौरान संबध भी बनाए इसके बाद जब बात शादी तक पहुंची तो SHO ने अपना असली रंग दिखाया। इसके बाद अब पीड़िता ने इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।1
- प्रखंड क्षेत्र के तेलनी गांव निवासी शिक्षक रजनीकांत वर्मा एवं शिक्षिका चेतना कुमारी की पुत्री प्राची हनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 28वीं रैंक हासिल कर बिथान प्रखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। प्राची हनी के बिथान पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और बाजे के साथ ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। लोगों ने उन्हें पाग, माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्राची हनी की सफलता बिथान जैसे सुदूर प्रखंड के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि से यहां के छात्र-छात्राओं को भी बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।1
- बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने संयुक्त रूप से बुधवार की दोपहर 03:00 बजे कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों एवं गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की उपलब्धता पर नियमित और सघन निगरानी सुनिश्चित की जायेगी.1