बाइक हादसे का शिकार हुए दो लोग, एक बुजुर्ग की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। यह हादसा मौदहा क्षेत्र के बिगहना गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बाघा मुहल्ला निवासी जूनियर 60 वर्ष, मुटनी गांव के रहने वाले मुख्तार 40 वर्ष के साथ बाइक से मुटनी जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जूनियर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मुख्तार को प्राथमिक उपचार देने के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक जूनियर कई दशकों से रायपुर में रह रहे थे और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मौदहा आए हुए थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
बाइक हादसे का शिकार हुए दो लोग, एक बुजुर्ग की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। यह हादसा मौदहा क्षेत्र के बिगहना गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बाघा मुहल्ला निवासी जूनियर 60 वर्ष, मुटनी गांव के रहने वाले मुख्तार 40 वर्ष के साथ बाइक से मुटनी जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जूनियर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मुख्तार को प्राथमिक उपचार देने के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक जूनियर कई दशकों से रायपुर में रह रहे थे और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मौदहा आए हुए थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
- एस सी समाज की लड़की ने एक पुलिस पर लालच और धोखा दे कर यौनशोषण का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई घाटमपुर यह एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें की एक छात्रा आप बीती सुना रही है। जिसको अच्छे से सुना जा सकता है। अपनी सुरक्षा अधिकारियों से मांग रही है देखना यह यह है दलित समाज की बेटी को न्याय मिलेगा या नहीं1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर सीएचसी में एक महिला को बच्चा चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिला ने फर्जी नाम-पता बताया, जिससे बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।1
- उत्तर प्रदेश में नगर निगम सदन के बाहर कांग्रेस और बीजेपी के नेता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।1
- हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का भमोरा गाँव पिछले सात दिनों से बिजली कटौती झेल रहा है। तूफान के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीण, खासकर बच्चे व बुजुर्ग बेहाल हैं। सदर विधायक के आश्वासन के बाद अब अगले 24 घंटे में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।1
- हमीरपुर के सुमेरपुर में नवीन गल्ला मंडी के पास लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चौकी में बंद कर दिया है।1
- जालौन में दबंगों का आतंक, महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल उरई जालौन जालौन जनपद में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर कटघरे में आ गई है। थाना रेंढर क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवकों द्वारा महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्या है पूरा मामला? पीड़िता के अनुसार 9 मई की सुबह गांव के ही दो युवक—मुनेश पाल और अखिलेश पाल—उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। आरोप है कि जब महिला सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दोनों ने उसे रोककर छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं। इस घटना के बाद पीड़िता डर के साए में जीने को मजबूर हो गई है। दबंगों का खौफ, ग्रामीणों में दहशत बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी इलाके में दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी लोगों को धमकाने के आरोपों में चर्चा में रहे हैं। इसी वजह से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़िता अपने छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है, ऐसे में उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। पुलिस पर उठे सवाल घटना की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचाई गई है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई न होने से उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो दबंगों के हौसले और बढ़ जाएंगे। सिस्टम बनाम दबंग यह मामला अब सिर्फ एक छेड़छाड़ की घटना नहीं बल्कि कानून व्यवस्था की असल परीक्षा बन गया है। सवाल यह है कि क्या पीड़िता को न्याय मिलेगा या फिर दबंगों का दबदबा यूं ही कायम रहेगा? अब नजरें पुलिस पर पूरा मामला पुलिस अधीक्षक के अगले कदम पर टिका है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मुद्दा बड़ा जनआंदोलन भी बन सकता है। जनता का सवाल: क्या दबंगों पर होगी कार्रवाई या फिर डर के साए में जीती रहेगी पीड़िता? #Jalaun #Orai #WomenSafety #BreakingNews #CrimeNews #LawAndOrder #उत्तरप्रदेशपुलिस #DGPUP #ADGKanpurZone #IGJhansiRange #SPJalaun #DMJalaun #CMOfficeUP #YogiAdityanath #HomeDepartmentUP #StopCrimeAgainstWomen #PublicVoice #PoliceAccountability #JusticeForVictim1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंदगी और अव्यवस्था का शिकार है, जहाँ दवाएं कूड़े के ढेर में मिली हैं और कोई डॉक्टर नहीं है। ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।1
- नौबस्ता थाना क्षेत्र में खुलेआम जुए का खेल! पुलिस को पता नहीं कानपुर नगर के थाना उत्तर प्रदेश पुलिस अंतर्गत नौबस्ता क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यशोदा नगर चौराहे से दाहिनी ओर स्थित देशी शराब ठेके से मात्र दस कदम की दूरी पर देर रात तक खुलेआम लाखों रुपये का जुआ खेले जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोजाना यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर जुए के फड़ सजाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगती। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा मामला चौकी बसन्त बिहार और सड़क के उस पार स्थित चौकी विराट नगर क्षेत्र के बीच का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि बसन्त बिहार चौकी प्रभारी नितिन और विराट नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार की नाक के नीचे यह खेल लगातार चल रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी भीड़, शोर-शराबा और लाखों के लेनदेन के बावजूद पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? सूत्रों की मानें तो शाम ढलते ही यहां जुआरियों की महफिल सज जाती है और देर रात तक पैसों की बाजियां लगती हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग भी इस गलत धंधे की ओर आकर्षित हो रहा है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।1
- हमीरपुर के मौदहा में नेशनल हाईवे-34 पर संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क हादसों और जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर अवैध कब्जे हटवाए। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।1