Shuru
Apke Nagar Ki App…
फूलपुर पुलिस की कार्रवाई: मारपीट के मुकदमे में 2 वांछित गिरफ्तार आजमगढ़ के थाना फूलपुर क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को गोबर बाहर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट और लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई। मामले में फूलपुर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 27 अगस्त को पुलिस ने इब्राहिमपुर मोड़ से मो0 उमर (19 वर्ष) और अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। #Azamgarh #PhulpurPolice #AzamgarhNews #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #आजमगढ़ #फूलपुर
TV24 NEWS EXPRESS
फूलपुर पुलिस की कार्रवाई: मारपीट के मुकदमे में 2 वांछित गिरफ्तार आजमगढ़ के थाना फूलपुर क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को गोबर बाहर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट और लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई। मामले में फूलपुर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 27 अगस्त को पुलिस ने इब्राहिमपुर मोड़ से मो0 उमर (19 वर्ष) और अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। #Azamgarh #PhulpurPolice #AzamgarhNews #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #आजमगढ़ #फूलपुर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 📱 इंस्टाग्राम की ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी! 😲💍 आजमगढ़ के अहरौला में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती प्यार में बदली और मामला थाने तक पहुंच गया। युवती शादी करना चाहती थी, जबकि युवक शादी से इनकार कर रहा था। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग और पंचायत कराई गई। इसके बाद दोनों शादी के लिए राजी हुए और बाबा पालदास मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया। 💐 बताया गया कि समझौते के अनुसार तीन वर्ष के भीतर युवक पक्ष बारात लेकर सामाजिक रीति-रिवाज से विधिवत विवाह करेगा। आप इस मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट करके बताइए। #Azamgarh #Ahraula #InstagramLove #ViralNews #UPNews #AzamgarhNews #SocialMedia #MarriageNews1
- अतरौलिया: रास्ते और आबादी की जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,वीडियो वायरल #Atraulia #Azamgarh #AtrauliaNews #AzamgarhNews #UPNews1
- अतरौलिया 100 बेड अस्पताल में मरीजों का तांता — ओपीडी में रोज पहुंच रहे 1500 मरीज, सीएमएस डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया निरीक्षण1
- आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरीय पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल FIR कॉपी लेकर घूम रहा है1
- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।1
- दो सगी बहनों ने नदी में लगाया छलांग - स्थानीय गोताखोरों ने एक को बचाया - दूसरी की तलाश है जारी अंबेडकर नगर के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाहेड़ाघाट पर बड़ी बहन ने नदी में छलांग लगाया छोटी बहन उसको बचाने के लिए कूद पड़ी स्थानीय गोताखोरों ने छोटी बहन को बचा लिया वही बड़ी बहन की तलाश जारी है।1
- विधायक जी ने सबक सौगात किया है आप अपनी समस्या लेकर कर जरूर जाएं और आपकी हर समस्या का समाधान अवश्य होगा धन्यवाद विधायक जी के आफिस में बहुत ही अच्छा लगे हैं और दूसरों से भी अच्छा लगा है1
- अहरौला: इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में हुई शादी #InstagramFriendship #LoveMarriage #TempleMarriage #ViralNews #CMNewsNetwork1