सैजनी स्थित श्री रामचन्द्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में बी.एड. प्रशिक्षुओं का कार्यमुक्ति कार्यक्रम सम्पन्न महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं जनपद के सैजनी स्थित Shri Ramchandra Memorial Inter College Saijani में आगंतुक बी.एड. प्रशिक्षुओं को कार्यमुक्त किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर Ajaypal Singh (बी.एड. विभागाध्यक्ष, जे.एस. कॉलेज उनौला, बदायूं) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण कार्य की सराहना की गई। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षुओं ने विद्यालय में शिक्षण कार्य को निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा किया, जो सराहनीय है। बी.एड. विभागाध्यक्ष अजयपाल सिंह ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण काल में प्राप्त अनुभव उनके शिक्षकीय जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी को शिक्षा क्षेत्र में ईमानदारी और लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में सभी बी.एड. प्रशिक्षुओं को सम्मानपूर्वक कार्यमुक्त किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- सावधान! बृजधाम में महिला से बदसलूकी की इस घटना ने सबको चौंकाया। ... सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी... #Mathura #Vrindavan #BrajDham #WomenSafety #ViralVideo #UPNews #MathuraPolice #Justice1
- लखनऊ (संवाददाता) राजधानी लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दलित महापुरुषों के सम्मान और सामाजिक न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने दलित समाज की उपेक्षा की, जबकि वर्तमान सरकार उन्हें सम्मान और अधिकार देने का काम कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और आर्थिक सहायता देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो सके। इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति योजना को सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि इससे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।1
- सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक स्थित ग्राम मालपुर ततेरा में उचित दर विक्रेता के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव मौके पर जांच करने पहुंचे।जांच के दौरान दुकान के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी रूप से इस उचित दर दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कोटेदारों में भी हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी जांच अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।1
- बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा किन्नरों का मारपीट व थर्ड डिग्री टॉर्चर कर पेशाब पिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई किन्नरों ने एक जुट होकर बंधक बनाकर दो किन्नरों को लाठी डंडों से जमकर पीटा व थर्ड डिग्री टॉर्चर कर पेशाब पिलाते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । थाना अलापुर क्षेत्र में सादी की बधाई बजाते समय कुछ अदर किन्नरों द्वारा किडनैप कर ले जाने का लगा था आरोप । तब से ही अलापुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अब पीटने व पेशाब पिलाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल। वायरल वीडियो में कुछ किन्नर मिलकर किडनैप कर ले गए किन्नरों को पेशाब पिलाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे । इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए किन्नर पेशाब पिला रहे किडनैप कर ले गए किन्नरों को फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी पुलिस के हाथ खाली है। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा अलापुर का पूरा मामला।3
- संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूं एंकर:-बदायूँ में उचित दर विक्रेता की दुकान पर हुई जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की जिसमें गड़बड़ियां सामने आने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मच गया है। वीओ:- सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक स्थित ग्राम मालपुर ततेरा में उचित दर विक्रेता के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव मौके पर जांच करने पहुंचे।जांच के दौरान दुकान के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी रूप से इस उचित दर दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कोटेदारों में भी हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी जांच अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। विजुअल- खबर से संबंधित। बाईट- पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव।3
- लखनऊ, थाना पारा (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र स्थित भरोसा कॉलोनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय मासूम अखंड तिवारी, जो अपनी बुआ के घर अर्ष सिटी भरोसा आया हुआ था, घर के पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि घनी आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पहले भी कई बार हादसों को न्योता दे चुकी है, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की खतरनाक लाइनों को आबादी से दूर किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- बदायूं में किन्नर ही किन्नर के बने दुश्मन, वीडियो वायरल2