Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगंज में मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर बड़ी चोरी, 45 लाख के मोबाइल और लाखों की नकदी गायब लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक “डा मार्टिन टाउन” नाम की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और करीब 40–45 लाख रुपये के मोबाइल फोन व लगभग 3 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर शटर टूटा मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
अलीगंज में मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर बड़ी चोरी, 45 लाख के मोबाइल और लाखों की नकदी गायब लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक “डा मार्टिन टाउन” नाम की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और करीब 40–45 लाख रुपये के मोबाइल फोन व लगभग 3 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर शटर टूटा मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।
More news from Lucknow and nearby areas
- लखनऊ भारत सरकार के NCRB के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 29,931 विवाहित महिलाओं के सापेक्ष 84,995 विवाहित पुरुष आत्महत्या करने पर मजबूर हुए जो महिला से लगभग ढाई गुना से अधिक आत्महत्या है। आज आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण घरेलू विवाद है। पुरुषों की आत्महत्या की सबसे बड़ी वजह यह है कि कानून में उनकी सुनवाई तक नहीं है। "घरेलू हिंसा" कानून भी सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के संरक्षण के नाम पर बनाया गया। कानून में पुरुष को संरक्षण तो दूर की बात है. यहाँ महिला को मायके में बैठाकर उसको जीवनभर मुफ्त खिलाने की जिम्मेदारी पति पर जबरन डाली जा रही है। पति को उसके बच्चों तक से दूर क़ दिया जा रहा है। सरकार महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की पुरुष-शोषण नीति पर काम कर रही है और पुरुष उत्पीडन और सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। आज हर पुरुष अच्छे से जानता है कि अगर महिला ने उसपर कोई झूठा आरोप लगा भर दिया तो कानूनन पुरुष का कैरिअर बर्बाद होना तय है। इसलिए जब कानून जुर्म आधारित सजा देने बजाय, महिला और पुरुष के आधार पर कानूनन जुर्म तय करते हों, तो कानून बनने के चरण में ही पुरुष का पक्ष भी सुना जाना जरूरी है।1
- मथुरा में एक साधु वेशधारी व्यक्ति पर बच्चे के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब 20 वर्षों से गांव की एक कुटिया में रह रहा था। आरोप है कि उसने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने कुटिया में बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- टीवी न्यूज चैनलो पर सुबह से चल रहा है कि भिखारी पाकिस्तान मे युद्ध की वजह से लाले पड़े हैं लेकिन कोई भी चैनल देश की जमीनी हकीकत पर बात करने को तैयार नहीं है अभी 10 दिन हुए हैं युद्ध को और गैस और पेट्रोल पर हाहाकार मचाना शुरू हो गया है, लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए हंगामा। एजेंसी के बाहर लंबी कतार। घंटों से लाइन में खड़े कस्टमर्स का फूटा गुस्सा! सूत्रों की जानकारी के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहा है कई दुकानदारों का कहना है कि लाले पड़े हैं अगर ऐसा रहा तो दुकान भी बंद करनी पड़ेगी1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सपोर्ट कर दीजिए साहब1
- बाराबंकी जनपद के जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में उस समय मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब एक चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता और दादा फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पखरपुर क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश पाठक के चार वर्षीय बेटे अंशुमान को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। बताया जा रहा है कि जब बुखार ज्यादा बढ़ गया और बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। एंबुलेंस चालक ने स्थिति को देखते हुए बच्चे को वापस बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाना बेहतर समझा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, तो पता चला कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया और मौजूद लोग भी परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगंज लखनऊ: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, डांडिया बाजार के मुख्य चौराहे पर झूल रहा मौत का तार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र स्थित डांडिया बाजार के मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग की एक बेहद खतरनाक लापरवाही सामने आई है। यहाँ सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच बिजली का एक तार टूटकर लटका हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में हड़कंप मचा हुआ है। व्यस्त चौराहे पर हादसे को दावत बता दें कि डांडिया बाजार अलीगंज का एक मुख्य चौराहा है, जहाँ दिन भर हज़ारों लोगों की आवाजाही रहती है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बिजली के तारों का जाल नीचे की ओर झुक गया है और एक तार बीच सड़क पर पड़ा है। व्यस्त चौराहा होने के कारण यहाँ से गुज़रने वाले दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए यह किसी 'मौत के जाल' से कम नहीं है। किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा यहाँ घट सकता है। विभाग की चुप्पी पर उठा सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर इस तरह तार का गिरना बिजली विभाग की घोर अनदेखी को दर्शाता है। शिकायत के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस तार को तुरंत ठीक किया जाए।1
- सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से जुड़ा एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि एक महिला को उसके पति ने तलाक देने के बाद दोबारा साथ रहने के लिए कथित तौर पर हलाला करने का दबाव डाला। महिला का दावा है कि जब उसने इस बात से इनकार किया तो उस पर जबरन दबाव बनाया गया और गंभीर आरोप सामने आए। घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1