कलैक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने श्रद्धापूर्वक मनाई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती सहारनपुर। कलैक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और कहा की उन्होंने संवैधानिक अधिकार दिलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। बुधवार को बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ बार अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह एवं महासचिव चौधरी सर्वोत्तम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए भारतीय संविधान की मजबूत नींव रखी, जिसके कारण आज देश का हर नागरिक अपने अधिकारों का संरक्षण पा रहा है। वक्ताओं ने कहा की संविधान और कानून का पालन सुनिश्चित कराने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सभी अधिवक्ताओं का यह दायित्व बनता है की वे पीड़ित एवं शोषित लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा की बाबा साहेब ने समतामूलक समाज की स्थापना का जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाल सिंह, गोकरण दत्त शर्मा, सत्येन्द्र गौतम, पूर्व महासचिव विपिन मोर्य, विपिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

- पाकिस्तान के ताउंसा शहर में 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। यह मामले नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच दर्ज हुए, जिसकी वजह सरकारी अस्पताल की घोर लापरवाही बताई जा रही है।1
- नोएडा में वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर होजरी कॉम्प्लेक्स में 4 दिनों से चल रहा प्रदर्शन, प्रशासन द्वारा प्रमुख मांगें मानने के बाद समाप्त हो गया है। डीएम मेधा रूपम ने पुष्टि की कि श्रमिकों की वेतन वृद्धि की मांग पूरी कर दी गई है। इस घटनाक्रम में हिंसक विरोध के बाद पुलिस ने लगभग 300 लोगों को हिरासत में लिया था।1
- गंगोह नवीन मंडी में गेहूं खरीद बाधित, बायोमेट्रिक सत्यापन बना किसानों के लिए परेशानी कस्बा गंगोह की नवीन मंडी में गेहूं बिक्री के दौरान बायोमेट्रिक (रेटिना) सत्यापन में तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है वृद्ध किसानों का सत्यापन बार-बार फेल होने से वे अपना गेहूं बेच नहीं पा रहे हैं और खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं किसानों ने जिलाधिकारी से ई-पॉस मशीन के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है केंद्र संचालक ने बताया कि समस्या से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करेंगे2
- Post by HR02 City News1
- 3 लोग घायल हो गए ओर एक व्यक्ति बहुत दूर जा कर गिरा1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- जिला पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस उन्हें सलाखों के पीछे रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने करीब 15 लाख रुपए कीमत की 320 ग्राम हेरोईन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान चांदमियां उर्फ अमीर खान पुत्र हसमत खान निवासी गांव चुंगियारी, थाना झिझाना जिला शामली के नाम से हुई।1
- Post by HR02 City News1