Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेशोत्सव विसर्जन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित 22 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार,गणेशोत्सव के समापन के बाद 24 सितंबर दो हजार 26 को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने,आज 22 सितंबर को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, नगर सेना, यातायात प्रभारी और जिला खनिज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। तहसीलदार कांकेर एवं थाना प्रभारी को गणेशोत्सव समितियों को भी बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Ashish parihar
गणेशोत्सव विसर्जन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित 22 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार,गणेशोत्सव के समापन के बाद 24 सितंबर दो हजार 26 को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने,आज 22 सितंबर को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, नगर सेना, यातायात प्रभारी और जिला खनिज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। तहसीलदार कांकेर एवं थाना प्रभारी को गणेशोत्सव समितियों को भी बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- User4649Keskal, Kondagaon😔14 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कांकेर में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान 22 सितंबर शाम साढ़े 4 बजे कलेक्टोरेट से मिली जानकारी अनुसार,सेवा संकल्प अभियान के तहत “स्वच्छता ही सेवा दो हजार 26” के अंतर्गत,नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा सुभाष वार्ड, पुराना बाजार एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक के मार्गदर्शन में टीम एवं,वार्ड पार्षदों ने नागरिकों और व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक व,प्लास्टिक कैरी बैग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान कपड़े एवं पुनः उपयोग योग्य झोलों का वितरण कर,प्लास्टिक के स्थान पर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों से “स्वच्छ कांकेर, प्लास्टिक मुक्त कांकेर” के संकल्प को साकार करने में सहयोग की अपील की गई।1
- *✰जो विपत्ति में सहारा दे वही असली मसीहा होता है✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS CHHATTISGARH* YouTube Channel पर *✰जो विपत्ति में सहारा दे वही असली मसीहा होता है✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS CHHATTISGARH* YouTube Channel पर1
- *सेवा संकल्प अभियान के स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुईं विधायक सावित्री मंडावी* दुर्गूकोंदल। गुलालबोड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुईं। उन्होंने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराई और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जानीं। विधायक ने ग्रामीणों से निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। *सेवा संकल्प अभियान के स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुईं विधायक सावित्री मंडावी* दुर्गूकोंदल। गुलालबोड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुईं। उन्होंने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराई और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जानीं। विधायक ने ग्रामीणों से निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।1
- धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।1
- गुरुर के शीतला मंदिर में चोरी करते एक अज्ञात आरोपी का CCTV फुटेज आया सामने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे इन दिनो अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरो को निशाना बनाया जा रहा है। बीते माह जिले कमरौद स्थित हनुमान मंदिर, ग्राम कनेरी स्थित कंकालीन मैया मंदिर सहित कुलिया, धनोरा, तार्री जैसे अन्य गांव के मंदिर म पूर्व मे चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन अब अज्ञात चोरो ने ब्लॉक मुख्यालय गुरुर मे स्थित शीतला मंदिर को निशाना बनाया है, जहां से सोने की टॉप्स, चरण पादुका सहित दान पेटी को भी अज्ञात चोर ले गए है। गुरुर के शीतला मंदिर मे चोरी करते एक अज्ञात आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर मंदिर प्रबंधन एवं नगर विकास समिति के सहयोग से थाने मे शिकायत की गई है, लेकिन अब तक इस संबंध मे कोई सुराग नही मिल पाया है। मंदिरो के अलावा गुरुर के दुकान सहित ग्राम भरदा, धोबनपुरी, बगदई, रमतरा, कोलिहामार जैसे अन्य गांव के घरों मे भी चोरी की वारदात हो चुकी है।1
- माता लिंगेश्वरी के वार्षिक दर्शन हेतु पट खुलने की तैयारियों का केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नवीन टीन शेड का किया लोकार्पण*3
- 26 सितंबर को होगा कांकेर शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 22 सितंबर शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार,गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी पर्व को शांतिपूर्ण एवं,सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टोरेट सभा कक्ष में,जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 सितंबर को कांकेर शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कानून व्यवस्था,यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने गणेश पंडालों, जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। समितियों को पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात कर पुलिस एवं,प्रशासन के साथ समन्वय बनाने कहा गया। डीजे के निर्धारित मानकों का पालन करने और,सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने की अपील की गई। कांकेर पुलिस ने आमजन से पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 9 4 7 9 1 5 5 1 2 5 पर देने कहा गया है।1
- मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहा 12 वा आरोपी चढ़ा बलगी पुलिस के हत्थे बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत बलगी चौकी में दिनांक 19/03/2026 को जरीये मुखबिर सूचना मिला कि 07 नग पीकप वाहन में मवेशी को क्रुरता पूर्वक भरकर बुचड़ खाना लेकर जा रहे है आगे-आगे मवेशी तस्कर अपने सफेद रंग के ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक-CG 30 G 5161 में रेकी करते आगे-आगे जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ लेकर चौकी बलंगी गेट के सामने सूचना तस्दीक एवं वाहन चेकिंग लगाया गया, चेकिंग के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक- CG 30 G 5161 और कार के पीछे 07 पीकप वाहन आता देख कर हाथ देकर रोकने पर पीकप चालकों के द्वारा 02 पीकप वाहनों को चौकी से पीछे जोगयानी पंचायत भवन कच्ची रोड में मोड़ कर भागने लगे एवं 05 पीकप वाहन पीछे की ओर मोड़ कर भागने लगे 02 पीकप वाहन क्रमांक MP 66 ZF 2498, MP 53 ZD 3982 को घेराबंदी कर पीछा कर पकडने के दौरान पीकप चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये पीकप में 07-07 नग भैंस/भैंसी को क्रुरता पूर्वक बांध कर दूस-दूस कर भरा हुआ था। मौके पर जप्ति कार्यवाही किया गया तथा गिरफ्तार आरोपीगण से पूछताछ किया गया आरोपियों के कृत्य से धारा 111 (1) (2) बीएनएस एवं छ०म० कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2005 की धारा 4,6,10 एवं पशु कुरता निवारण अधि. की धारा 11 (1) (घ) के कृत्य का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन MP 66 ZF 2498 MP 53 ZD 3982 को जप्त किया जाकर आरोपियों से पुछताछ पर अपने अन्य साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया गया था। प्रकरण में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले के अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी बलंगी के हमराह टीम गठीत कर सिंगरौली मध्यप्रदेश खाना किया गया था। से फरार आरोपी मो० मुमताज उर्फ बब्बू को उसके सकुनत ग्राम हर्रा बिरती जिला सिंगरौली से आज दिनांक दिनांक 22/09/2026 को दबिस दिया जाकर अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना में स्वयं का पिकप वाहन क्रमांक MP 66 G 2557 का प्रयुक्त होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।3