दिल्ली में भारी बारिश से हाहाकार, कई इलाकों में जलभराव; 18 उड़ानें रद्द, 166 लेट नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। पार्लियामेंट स्ट्रीट, कनॉट प्लेस, एम्स, आईटीओ, आरके पुरम और फिरोजशाह रोड समेत कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर पानी भरने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 18 उड़ानें रद्द और 166 उड़ानें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने राजधानी में आगे भी भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

- हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से हड़कंप, किराए के मकान में मिला शव BAGHPAT DESK : बागपत में पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल सुभाष का शव बागपत शहर में उनके किराए के मकान में जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला फिसलकर गिरने से मौत का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- Sonipat News: ग्वालियर में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील वायरल करने के चक्कर में अपनी कार को ही “किसिंग कार” बना डाला। ग्वालियर में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील वायरल करने के चक्कर में अपनी कार को ही “किसिंग कार” बना डाला। आदित्य नाम के युवक ने अपनी सफेद स्विफ्ट कार पर गर्लफ्रेंड से करीब 3400 किस करवाए और लिपस्टिक के निशानों से पूरी कार को भर दिया। मामला सामने आने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का 5500 रुपये का चालान किया और कार से लिपस्टिक के निशान भी साफ करवाए1
- प्रेमी की हत्या करने आए थे बदमाश फायरिंग में गांव के अन्य युवक की गई जान पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों में मचा कोहराम1
- कल तक जो हम बाहर से मांगते थे आज वही दुनिया को भेज रहे हैं, " मेक इन इंडिया से, मेक फॉर दा वर्ल्ड " तक की यात्रा *कल तक जो हम बाहर से मंगाते थे, आज वही दुनिया को भेज रहे हैं! 📱💊* PLI स्कीम के दम पर भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अब ‘Make for the World’ की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ अब हर क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। 🔹 14.15 लाख+ नए रोजगार 🔹 ₹15.3 लाख करोड़ का कुल निर्यात 🔹 99.2% मोबाइल अब भारत में निर्मित 🔹 फार्मा और मेडिकल उपकरणों के उत्पादन में तेज बढ़ोतरी ‘Make in India’ अब बन रहा है ‘Make for the World’! 🇮🇳▶️1
- दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ▶️स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में इस साल इन्फ्लूएंजा के लगभग 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,308 H1N1 संक्रमण के मामले शामिल हैं। ▶️सिंह ने कहा, डॉक्टरों, कर्मचारियों या दवाइयों की कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोई समस्या नहीं है, सब कुछ नियंत्रण में है।1
- दरबार गाजियाबाद यूपी 14 🙏 राम भैया भगत जी गाजियाबाद Ph 8527233646 #protest #यूपी #UttarPradesh #ViralVideoFacebook #viral #बाला जी ##1
- गोलगप्पे वाला आखिर राहुल गांधी से ज्यादा स्मार्ट कैसे बना *"आज गोलगप्पे वाले के पास भी आप UPI कर रहे हैं... गोलगप्पे वाला राहुल गांधी से स्मार्ट है, राहुल गांधी को सीखना चाहिए।"* - सुनिए, डॉ. संबित पात्रा ने और क्या कहा...1
- शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।1