Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज से कैंट थाना प्रभारी की 'रंगबाजी' का एक और वीडियो सामने आया है। यह दूसरा वीडियो है जिसमें थाना प्रभारी एक महिला को खुलेआम धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
SHISHIR GUPTA
प्रयागराज से कैंट थाना प्रभारी की 'रंगबाजी' का एक और वीडियो सामने आया है। यह दूसरा वीडियो है जिसमें थाना प्रभारी एक महिला को खुलेआम धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के नेतृत्व में 21 जून 2026 को कमिश्नरेट प्रयागराज के रिजर्व पुलिस लाइंस में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग” (YOGA FOR HEALTHY AGEING) थीम के साथ हुआ, जिसका मुख्य संदेश शारीरिक, मानसिक और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाते हुए स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना था। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/यमुनानगर/अपराध सहित कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।1
- मोहर्रम की पांचवीं तारीख पर प्रयागराज में विभिन्न इमामबाड़ों में शहादत की याद में अज़ादारों की आँखें नम हो गईं, जहाँ चक ज़ीरो रोड स्थित इमामबाड़ा डिप्यूटी ज़ाहिद हुसैन में अज़ादारों ने सिसकियाँ लीं और दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा अबुल हसन खां में कुछ अज़ादारों ने तेज धार की छुरियों से मातम कर अपने आप को लहूलुहान कर लिया। चक ज़ीरो रोड स्थित इमामबाड़ा डिप्यूटी ज़ाहिद हुसैन में अशरए मोहर्रम की पांचवीं पर अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के नौहों पर अज़ादार सिसकियाँ ले कर रोते रहे। मौलाना सैय्यद ज़मीर हैदर रिज़वी साहब क़िब्ला ने शहादत का बयान करते हुए, पैगंबर के हमशक्ल और हुसैन ए मज़लूम के फरज़ंद जनाब ए अली अकबर के सीने पर यज़ीदी लश्कर द्वारा बरछी से वार कर शहीद करने का वाक़या सुनाया, जिससे अज़ादारों की आँखें छलछला उठीं। मजलिस के बाद शहर की अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वान हाशिम बांदवी, नेयाज़ुल हसन, जिब्रान रिज़वी, आबिद हुसैन, नाज़िर, मिर्ज़ा शीराज़, मिर्ज़ा राहिब और मोहम्मद सादिक आदि ने शायरे अहलेबैत व ज़ाकिरा शबीह फात्मा जव्वादी का नौहा पढ़ा, जिस पर हर आँख अश्कबार हो गई। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार, इस मौके पर अन्जुमन के जनरल सेक्रेटरी मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन 'अब्बू', हसनैन अख्तर, ज़हीर अब्बास नकवी, शजीह अब्बास, हसन टाइगर, नय्यर आब्दी, अरशद नक़वी, अहसन भाई, ज़फ़र रज़ा, सलीम साहब, माहे आलम और मुर्तुज़ा बेग आदि शामिल रहे। वहीं, दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा अबुल हसन खां में माहे मोहर्रम की पांचवीं पर मजलिस को ज़ाकिर ए अहलेबैत रज़ा हसनैन एडवोकेट ने खिताब किया। इस दौरान अन्जुमन हाशिमया दरियाबाद के नौहाख्वानों ने पुरदर्द नौहा पढ़ा और शबीह ए ज़ुलजनाह भी निकाला गया। अन्जुमन हाशिमया के सदस्यों ने तेज धार की छुरियों से लैस जंजीरों से पुश्तज़नी कर अपने आप को लहूलुहान कर लिया। ज़िया अब्बास अर्शी और यासिर सिबतैन आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ा। इस कार्यक्रम में मशहद अली खां, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, शफक़त अब्बास पाशा और रानू आदि शामिल रहे। माहे मोहर्रम की छठवीं (२२ जून सोमवार) पर एक विशेष जुलूस निकाला जाएगा। रात्रि आठ बजे रौशनबाग़ स्थित इमामबाड़ा स्व मुस्तफा हुसैन से हज़रत अली असग़र का झूला, दो विशाल अलम और हज़रत अली अकबर का ताबूत का जुलूस शुरू होगा। इसमें काज़िम अब्बास व उनके साथी सोज़ख्वानी करेंगे और ज़ाकिरे अहलेबैत रज़ा अब्बास ज़ैदी मजलिस को खिताब करेंगे। अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा क़दीम के नौहाख्वानो ग़ुलाम अब्बास आदि के साथ नौहाख्वानी करते हुए यह जुलूस रौशन बाग़, बख्शी बाज़ार, क़ाज़ी गंज और अहमदगंज होते हुए फूटा दायरा इमामबाड़े तक जाएगा। यह जानकारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने दी है।1
- आज एक बार फिर गूगल मैप के कारण कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में, कई NEET उम्मीदवार अपनी प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए. उन्हें गलत रास्ते पर निर्देशित किया गया, जिस वजह से वे निर्धारित परीक्षा केंद्र R.N. इंटर कॉलेज पर समय पर नहीं पहुंच सके. देर से पहुंचने के कारण उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया.1
- बिहार के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब उच्चतम न्यायालय का रुख कर लिया है। इस प्रकरण में वकील विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी की चुनाव तैयारियों पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तैयारी उस स्तर की नहीं है, जिस हिसाब से होनी चाहिए। हालांकि, अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही उनकी यह बात कांग्रेस को पसंद न आए, फिर भी वे साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।1
- चायल तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान चायल बार एसोसिएशन के महामंत्री समेत कई अधिवक्ताओं की सीओ चायल के साथ तीखी नोंकझोंक हो गई। अधिवक्ता ज्ञापन देने के लिए तहसील सभागार पहुंचे थे, जहाँ अधिकारियों से उनकी बहस हुई। इस पूरी नोंकझोंक का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की चायल तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक तीखी नोंकझोंक का मामला सामने आया है। ज्ञापन देने पहुंचे चायल बार एसोसिएशन के महामंत्री समेत कई अधिवक्ताओं की सीओ चायल से तीखी बहस हो गई। इस नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की सिराथू तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भीषण अव्यवस्था देखने को मिली, जहाँ सैकड़ों फरियादी गर्मी और उमस से बेहाल पानी के लिए तरसते रहे। दूर-दराज से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को पीने के पानी की बुनियादी सुविधा तक नहीं मिली। तहसील परिसर में वाटर कूलर और पानी की टंकी तो लगी हुई थी, लेकिन ये केवल शोपीस बनकर रह गए थे क्योंकि नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही थी। मजबूरन फरियादियों को बाहर दुकानों से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं या फिर प्यासे ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस भीषण गर्मी में कई बुजुर्ग और महिलाएं पानी न मिलने के कारण बेहाल दिखीं, जबकि कुछ लोगों ने पेड़ की छांव में बैठकर राहत पाने की कोशिश की। लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायतें सुनने से पहले कम से कम पीने के पानी का इंतजाम तो होना चाहिए। कौशाम्बी के जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद पानी जैसी बुनियादी सुविधा न होने से अफसरों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1