Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभ्य कहे जाने वाले युवाओं में चले लात घूंसे चले, बाबूराम स्टेडियम छतरपुर का मामला बाबूराम स्टेडियम छतरपुर में युवाओं के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया और लातघूंसे चलने के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया गया है कि स्टेडियम में स्पोर्ट गेम के अभ्यास के दौरान विवाद हुआ जिसमें पढ़े लिखे और सभ्य समाज से ताल्लुक रखने वालों के बीच गली के गुंडों जैसी हरकत अंजाम दी गई।
इमरान ख़ान, मड़ावरा
सभ्य कहे जाने वाले युवाओं में चले लात घूंसे चले, बाबूराम स्टेडियम छतरपुर का मामला बाबूराम स्टेडियम छतरपुर में युवाओं के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया और लातघूंसे चलने के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया गया है कि स्टेडियम में स्पोर्ट गेम के अभ्यास के दौरान विवाद हुआ जिसमें पढ़े लिखे और सभ्य समाज से ताल्लुक रखने वालों के बीच गली के गुंडों जैसी हरकत अंजाम दी गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर के छोटे सरकार, पर्ची वाला बाबा या जमीनदार, पूर्व विधायक ने फिर लगायी आरोपों की झड़ी मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक आर डी प्रजापति ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को पर्ची वाला जमीन दार बताते हुये उनपर और परिजनों पर एकबार फिर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है। एक न्यूज चैनल पर उनके तथाकथित इंटरव्यू में गर्ग पारिवार के पास बागेश्वर धाम गढ़ा और आसपास के कई गांवों में 100 एकड़ जमीन खरीदे जाने या जबरन कब्जाने पर कई आरोप लगाते हुये जबाव मांगा गया है। हालांकि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा अपने भाई से कोई भी संबंध नहीं रखने की बात कही जा रही है, लेकिन वहीं ट्रस्ट में उन्हें कोषाध्यक्ष भी बताया गया है। क्या हैं पूर्व विधायक के आरोप देखिये वीडियो....1
- श्रवण कुमार बने खुशीराम पाल, माता-पिता को पालकी में बैठाकर झूमरनाथ धाम के लिए निकले ललितपुर के बार कस्बे के मोतीखेड़ा निवासी खुशीराम पाल ने श्रवण कुमार की मिसाल पेश करते हुए अपने बुजुर्ग माता-पिता को पालकी में बैठाकर करीब 15 किलोमीटर पैदल झूमरनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना किया। इस अनूठी सेवा और श्रद्धा की लोगों ने खूब सराहना1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में स्वाभिमानी मजदूर संगठन ने टीकमगढ़ जिले के सभी ग्रामपंचायत में से महिलाएं एक चित्र होकर अपने-अपने हक अधिकार की आवाज उठाने के लिए कलेक्ट पैसा में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोपा।3
- टीकमगढ़ में चैहललम पर निकालें गए ताजिया,एक से बढ़कर एक डीजे रहे आकर्षक का केंद्र2
- आदर्श ग्राम पंचायत गोर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही, मनमर्जी से खुलती व बंद होती है अस्पताल आदर्श ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही, मनमर्जी से खुलती व बंद होती है अस्पताल गोर/दिगौड़ा 4 अगस्त टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील की आदर्श ग्राम पंचायत गोर में उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा अस्पताल को समय से नहीं खोला जाता है और स्वास्थ्य कर्मचारी समय से पहले ही अस्पताल को बंद करके चले जाते हैं, जिससे मरीज इलाज के लिए परेशान होते हैं। यहां पर 3 अगस्त को गांव के ओमप्रकाश चौरसिया दवा लेने उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, तो 11:30 बजे तक अस्पताल नहीं खोला गया था। 11:30 बजे के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी आए तो ओमप्रकाश वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी के द्वारा ओमप्रकाश को धमकियां दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी समय से पहले ही अस्पताल को बंद करके चले गए। इसके बाद ओमप्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारी जतारा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी टीकमगढ़ को फोन के माध्यम से अवगत कराने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया। गोर गांव के ओमप्रकाश चौरसिया ने कलेक्टर व जिला प्रशासन से मांग की है कि गोर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र को समय पर खुलवाया जाए, जिससे मरीजों को परेशानी ना हो और अस्पताल में पदस्थ जो भी कर्मचारी समय पर नहीं आते उन पर कार्यवाही की जाए।1
- खाली प्लॉट पर कब्जे का प्यास मलिक को जान से मारने कि धमकी देने का आरोप खाली प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, मालिक को धमकी देने का आरोप छात्रावास के पास वैशाली नगर कॉलोनी का मामला, प्लॉट मालिक ने सुरक्षा की लगाई गुहार टीकमगढ़। शहर की वैशाली नगर कॉलोनी में छात्रावास के पास स्थित एक खाली प्लॉट को लेकर विवाद सामने आया है। प्लॉट मालिक रतिराम रजक के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक दबंग परिवार द्वारा उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर उसे कथित रूप से जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। प्लॉट मालिक के अनुसार, उक्त भूमि पर उसका स्वामित्व है और वह लंबे समय से प्लॉट की देखरेख करता आ रहा है। आरोप है कि कुछ लोग प्लॉट पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जब प्लॉट मालिक ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर विवाद बढ़ गया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मामला छात्रावास के समीप होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित प्लॉट मालिक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोकने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर भूमि संबंधी दस्तावेजों और वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए क्या कार्रवाई की जाती है।1
- ललितपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली ललितपुर पर दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित और इनामी तीन बदमाशों को संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 की सुबह कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 832/2026 में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधी इन्द्रपाल उर्फ इंदल यादव निवासी सिद्दनपुरा, कोतवाली ललितपुर, दीपक यादव निवासी बन्दरगुढ़ा थाना जाखलौन तथा पुष्पराज सेंगर उर्फ राजराजा निवासी रामनगर, कोतवाली ललितपुर को तालबेहट क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कोतवाली ललितपुर, थाना तालबेहट, थाना पूराकला और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 अवैध देशी तमंचे, 4 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले की हर ग्राम पंचायत से महिलाएं एकत्र होकर अपने हक अधिकार दलित पिछड़ा आदिवासी लोग शामिल हुए जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन साहूकार अपनी पंचायत में काम की मांग की गई1
- सबे-चेहल्लुम में गूंजा इंसाफ और ईमान का पैगाम, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा कर्बला की जंग में शहीद हुये इमाम हुसैन और उनकी परिजनों की शहादत के चालीस दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम पर्व पर मंगलवार को ललितपुर नगर में ताजियों और बुर्राक की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ बाद नमाज मगरिब अजीतापुरा से किया गया। फतेहाख्वानी के बाद यादे हुसैन में आयोजित मजलिस में ईमान और इंसाफ का पैगाम गूंजा जिसने लोगों के ईमान को तरोताजा कर दिया।4