वृद्धाश्रम में हैवानियत! लखनऊ के राजाजीपुरम आश्रम से आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें– सेवा के नाम पर सज़ा? बुजुर्गों की चीखें कैमरे में कैद! राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम बी-86 नियर जलालपुर फाटक स्थित 'कृष्णा धर्मार्थ आश्रम' से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। जिस स्थान को बुजुर्गों के सहारे, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, वहीं से कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार और मारपीट के आरोप उठे हैं। सूत्रों के अनुसार आश्रम में रह रही वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सामने आए कुछ वीडियो और तस्वीरों में कथित रूप से आश्रम की संचालिका मनोरमा देवी एक वृद्ध महिला के साथ अभद्र व्यवहार करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कथित तौर पर अपमानजनक भाषा के प्रयोग की आवाजें भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। ऐसे गंभीर मामले में प्रशासन को तत्काल जांच करने की जरूरत है ताकि सच्चाई सामने आ सके | आश्रम की बात की जाए तो वृद्धाश्रम वो स्थान होता है जहां परिवार से दूर रह रहे बुजुर्गों को सुरक्षा, सम्मान और देखभाल मिलनी चाहिए, लेकिन अगर वहीं उनके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप सामने आएं, तो यह न केवल मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है बल्कि पूरी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए लागू ‘मेन्टेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटिज़न्स एक्ट, 2007’ बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को दंडनीय मानता है। इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धाराएं—मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और धमकी से संबंधित प्रावधान—भी लागू हो सकते हैं, ऐसे में आश्रम का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, वहां रह रहे बुजुर्गों से स्वतंत्र रूप से बातचीत की जाए और मेडिकल परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके | फिलहाल ये प्रकरण राजधानी में संचालित वृद्धाश्रमों की निगरानी व्यवस्था और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान किसी भी सभ्य समाज की कसौटी होती है—अब देखना होगा कि इस कसौटी पर व्यवस्था कितनी खरी उतरती है, देखना ये भी होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और क्या पीड़ित बुजुर्गों को न्याय मिल पाता है।

- जहां संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में आज सुभाष चौक से किसानों ने जुलूस निकाला। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए किसान सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विद्युत विधेयक, बीज विधेयक, डंकल डील तथा अमेरिका के साथ हुए समझौते को वापस लेने की मांग की। किसानों का कहना है कि ये नीतियां और समझौते कृषि क्षेत्र और किसानों के हित में नहीं हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं देती है, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतरेंगे।1
- *कब्रिस्तान में सज रहा जुआ का बाजार* *राजधानी लखनऊ शहर के थाना मड़ियांव क्षेत्र के मुताक्कीपुर में सज रहा जुआ का बाजार* *इस जुआ की बाजार का पुलिस को नही है भनक* *प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक सजता है जुआ का बाजार* *इस जुआ के बाजार में कई लोग मालामाल होते है और कई लोग कंगाल भी होते है* *आखिर थाना मड़ियांव पुलिस पर बड़ा सवाल* *प्रतिदिन सज रहा जुआ का बाजार, मड़ियांव पुलिस का कब कसेगा शिकंजा* *विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि इस जुआ के बाजार का संचालक पप्पू है*1
- दिल्ली: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, "पहले भी उन्होंने ऐसी कोशिशें की थीं। पिछले सेशन में भी मानहानि का बहाना करके राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त किया गया था, कोशिश की गई थी। सही बात ये है कि ये सरकार विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर सकते..."1
- विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 9 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पास हुआ है। देश की तरक्की के लिए और प्रदेश के 25 करोड़ जनता के लिए यह बजट बेहतर साबित होगा- नंद गोपाल गुप्ता नंदी।।1
- पुरानी पेंशन की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा गया1
- लखनऊ कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का बयान। इस बार जो बजट पेश हुआ है भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार ने पूरी तरह से किसानों को नौजवानों को महिलाओं को पूरी तरह से निराश किया है।।1
- लखनऊ ब्रेकिंग थाना मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हुई दबंगई विद्यालय के प्रिंसिपल को रिकी गुप्ता द्वारा खुलेआम डराने-धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया गया आरोपी स्कूल परिसर में प्रिंसिपल की टेबल के सामने बैठकर मां-बहनों की गंदी-गंदी गालियां दीं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।1
- कोयंबटूर, तमिलनाडु: भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा, "राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत या संसद के हर सत्र में उनके प्रदर्शन को पचा नहीं पा रहे हैं। सबसे पहली बात, वह पार्लियामेंट की कार्रवाई को लेकर गंभीर नहीं हैं। वह कभी-कभी आते हैं, सेशन में अनुपस्थित रहते हैं और राजनीतिक नाटकबाजी का एक ही तरीका अपनाते हैं। जब भी वे संसद में आते हैं, वे केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री मोदी पर कोई न कोई आरोप लगाते हैं और चले जाते हैं..."1
- राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब दबंगई का एक मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय के मौजूदा प्रिंसिपल को रिकी गुप्ता (पुत्र कमलेश गुप्ता) द्वारा खुलेआम डराने-धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि आरोपी स्कूल परिसर में प्रिंसिपल की टेबल के सामने बैठकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मां-बहनों की गंदी-गंदी गालियां दीं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय स्तर पर पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं और वह पूर्व में भी दंगाई गतिविधियों में संलिप्त रहा है। बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर MN Action News को उपलब्ध कराया गया है। सबका साथ, सबका विकास की बात करने वाली सरकार में यदि शिक्षकों और गुरुजनों को इस प्रकार की अभद्रता का सामना करना पड़े, तो यह निश्चित रूप से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि थाना मलिहाबाद पुलिस इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती है।1