दो दिवसीय आंगनवाड़ी सेविकाओं की प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न ।। बुधवार के दिन राजकीयकृत मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।उक्त आशय जानकारी सीडीपीओ पूनम कुमारी ने दी।उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड के 29 पंचायतों के आंगनवाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण दी गई।जिसमें मातृत्व लाभ ,धात्री , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दीगई। वही प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पोशाक ट्रेकर एप तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान आदि विषयों के बारे में विस्तृत सेविकाओं को जानकारी दी गई।विशेष कर पोशक ट्रेकर एप डाउनलोड कराई गई।इस प्रशिक्षण में प्रवेक्षिकाओं में किरण कुमारी,गीता कुमारी,रीता कुमारी,पूजा कुमारी,रुचि कुमारी, जया कुमारी,ऊषा कुमारी,रंजना कुमारी शामिल रही ।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं में बबीता कुमारी,सावित्री देवी,मंजू देवी,रीना कुमारी ,संगीता कुमारी,मधुमाला देवी,आशा कुमारी सहित सभी आंगनवाड़ी सेविका शामिल रही ।
दो दिवसीय आंगनवाड़ी सेविकाओं की प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न ।। बुधवार के दिन राजकीयकृत मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।उक्त आशय जानकारी सीडीपीओ पूनम कुमारी ने दी।उन्होंने बताया
कि पूरे प्रखंड के 29 पंचायतों के आंगनवाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण दी गई।जिसमें मातृत्व लाभ ,धात्री , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दीगई। वही प्रशिक्षक
नवीन कुमार ने बताया कि पोशाक ट्रेकर एप तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान आदि विषयों के बारे में विस्तृत सेविकाओं को जानकारी दी गई।विशेष कर पोशक ट्रेकर एप डाउनलोड कराई गई।इस प्रशिक्षण में प्रवेक्षिकाओं में किरण
कुमारी,गीता कुमारी,रीता कुमारी,पूजा कुमारी,रुचि कुमारी, जया कुमारी,ऊषा कुमारी,रंजना कुमारी शामिल रही ।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं में बबीता कुमारी,सावित्री देवी,मंजू देवी,रीना कुमारी ,संगीता कुमारी,मधुमाला देवी,आशा कुमारी सहित सभी आंगनवाड़ी सेविका शामिल रही ।
- रास्ता विवाद में मारपीट का आरोप, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार नौतन। थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित फुलियाखाड़ा गांव में रास्ता विवाद को लेकर एक युवक द्वारा वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक रोहित राम ने आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार के साथ मारपीट की जा रही है। वीडियो में युवक यह भी कहता नजर आ रहा है कि मामले की सूचना नौतन पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इसके कारण परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- जिले के तुरकौलिया के निमुइया पुलवाघाट स्थित मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल ने फिर से लगातार लहराया अपना परचम, सैनिक स्कूल के लिए दो छात्र हुए चयनित। विद्यालय के डायरेक्टर ने की उनके उज्जवल भविष्य की कामना। विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल।1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित लंगडा मोड के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान आरोपियों ने मां और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के डमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के राजोखर नवादा गांव निवासी सुभाष शर्मा के बेटे नितेश शर्मा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद सूचना मिलने पर डायल 1 12 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहचाया...1
- आज 11मार्च बुधवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 2लाख रूपए जुर्माना वसूले गए।1
- Post by Talk On Chair1
- बिहार के लाल ईशान किशन को बधाई दे रहे नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, ईशान किशन भविष्य में भी अच्छा परफॉर्मेंस करे यही कामना है|1
- घोड़हिया घाट के पास 80 लीटर देशी शराब बरामद, तीन तस्कर फरार श्रीनगर। श्रीनगर थाना क्षेत्र के घोड़हिया घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तीनों तस्कर अंधेरे और गंडक नदी के किनारे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि शनिवार शाम पुलिस टीम संध्या गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि घोड़हिया घाट के पास कुछ लोग शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही तीन व्यक्ति गेहूं के खेत की ओर भागने लगे और अपने साथ लाया सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, जिसमें तीन बोरों से कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर थाना मालखाने में जमा करा दिया गया है। चौकीदारों की पहचान के आधार पर फरार तीनों आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।1
- अपनी मर्जी से शादी करने वाली युवती का वीडियो वायरल, परिवार से केस न करने की अपील श्रीनगर–पुजहा थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत की एक युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में युवती ने स्पष्ट कहा है कि उसने अपनी इच्छा से विवाह किया है और वह अपने फैसले से खुश है। साथ ही उसने अपने परिवार वालों से अपील की है कि इस मामले में किसी पर कोई केस या कानूनी कार्रवाई न करें। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती ने वीडियो में कहा कि यह शादी दोनों की सहमति से हुई है और किसी प्रकार का दबाव नहीं है।1
- पश्चिमी चंपारण जिले में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार, 11 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी चंपारण बेतिया के तत्वावधान में विधिक सेवा सदन परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने प्रचार रथ को रवाना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेने की अपील की। प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। इस अभियान के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जाएगा कि जिन व्यक्तियों के बीच किसी प्रकार का वाद-विवाद या मुकदमा लंबित है, वे दोनों पक्ष लोक अदालत के मंच पर आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा कर सकते हैं। लोक अदालत में विवादों का समाधान सरल, सस्ता और त्वरित तरीके से किया जाता है, जिससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। इस अवसर पर प्रधान जिला जज अनामिका टी ने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक अत्यंत सरल, सुगम और किफायती माध्यम है। उन्होंने कहा कि इसे न्याय का एक विशेष पर्व माना जाता है। इसलिए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों का आपसी समझौते के आधार पर समाधान कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा तभी किया जाता है, जब दोनों पक्षों की सहमति होती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को जिले के सिविल कोर्ट सहित सभी जिलों के न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सभी स्तरों पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यदि किसी व्यक्ति का मामला किसी अन्य जिले में भी दर्ज है तो वह संबंधित जिले के स्थानीय सिविल कोर्ट में उपस्थित होकर अपने मामले का निपटारा करा सकता है। लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली बिल से जुड़े विवाद, बैंक ऋण, पारिवारिक मामले तथा अन्य दीवानी विवादों का समाधान दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर किया जाता है। इस प्रक्रिया में न तो अधिक समय लगता है और न ही ज्यादा खर्च, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम जनता से अपील की है कि वे इस न्याय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज़ सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अन्य विधिक सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1