यूपी में पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए एक प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के तीन दिन बाद घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लड़की पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कला निवासी 22 वर्षीय आरिफ के साथ गांव खमरिया में कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़ित के पिता शफीक शाह ने बताया कि उनका बेटा 24 मार्च की शाम करीब चार बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और खमरिया स्टेशन के पास खंभे से बांधकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। किसी तरह युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। #UttarPradesh #Pilibhit

- पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 219, दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट इलाके से लापरवाही की एक बेहद दुखद तस्वीर सामने आई है। यहां नाले की सफाई के दौरान 33 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर राहुल की डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार अजीत ने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी इंतजाम के नाले में उतार दिया। राहुल सुंदर नगरी में अपनी बुजुर्ग मां संतोष के साथ रहता था और रोजाना 450 रुपये की मजदूरी पर काम करता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह उसे क्यू पॉकेट का नाला साफ कराने के लिए लाया गया था, लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे वह नाले में डूब गया। सूचना मिलने पर सीमापुरी थाना पुलिस और यमुना बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकालकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने एमसीडी और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट इलाके में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही ने एक गरीब परिवार से उसका सहारा छीन लिया। 33 वर्षीय राहुल, जो सुंदर नगरी के एमसीडी फ्लैट्स इलाके में अपनी बुजुर्ग मां संतोष के साथ रहता था, रोजाना 450 रुपये की दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार के मुताबिक, आज सुबह ठेकेदार अजीत राहुल को नाले की सफाई के काम के लिए दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट में लेकर आया था। आरोप है कि नाले की सफाई जैसे बेहद जोखिम भरे काम के बावजूद मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण, रस्सी, जैकेट या सेफ्टी गियर उपलब्ध नहीं कराया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे काम के दौरान राहुल अचानक नाले में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना पुलिस और यमुना बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद राहुल को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ठेकेदार अजीत लंबे समय से बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम करवा रहा है, जिससे मजदूरों की जान हमेशा खतरे में रहती है। परिवार ने एमसीडी अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि आला अधिकारी इस मामले में ठेकेदार और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim1
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ1
- Post by BCHANDEL1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1