logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर में युवती से 1.07 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, रामगंज थाने में मामला दर्ज* अजमेर। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अजय नगर निवासी एक युवती से अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से झूठी पहचान और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 1 लाख 7 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज थाने के हेडकॉस्टेबल महेश कुमार बताया की अजय नगर, पुराने बस स्टैंड क्षेत्र निवासी रेखा ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात आरोपी ने खुद की पहचान को लेकर उसे भ्रमित किया। आरोपी ने कथित तौर पर जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दिखाकर महिला को विश्वास में लिया और इसके बाद उससे 1,07,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। 26 सितंबर 2026 को शिकायत मिलने के बाद रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। खाते और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को खंगालकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

1 hr ago
user_Shahid hussain
Shahid hussain
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago

अजमेर में युवती से 1.07 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, रामगंज थाने में मामला दर्ज* अजमेर। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अजय नगर निवासी एक युवती से अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से झूठी पहचान और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 1 लाख 7 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज थाने के हेडकॉस्टेबल महेश कुमार बताया की अजय नगर, पुराने बस स्टैंड क्षेत्र निवासी रेखा ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात आरोपी ने खुद की पहचान को लेकर उसे भ्रमित किया। आरोपी ने कथित तौर पर जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दिखाकर महिला को विश्वास में लिया और इसके बाद उससे 1,07,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। 26 सितंबर 2026 को शिकायत मिलने के बाद रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। खाते और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को खंगालकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कालेसरा रीको एरिया में आंधी से कई विद्युत पोल धराशायी,विभाग की व्यवस्थाओं की खुली पोल......... पीसांगन के कालेसरा रीको एरिया में कल शाम तेज आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई विद्युत पोल जमींदोज हो गए, तार टूटकर सड़कों पर गिर गए। तो पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा। जिससे विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।। साथ ही विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पोल गिरने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
    1
    कालेसरा रीको एरिया में आंधी से कई विद्युत पोल धराशायी,विभाग की व्यवस्थाओं की खुली पोल.........
पीसांगन के कालेसरा रीको एरिया में कल शाम तेज आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई विद्युत पोल जमींदोज हो गए, तार टूटकर सड़कों पर गिर गए।
तो पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा।
जिससे विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।।
साथ ही विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पोल गिरने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर खराब हुए और लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें और पोल टूट गए। इसके चलते रियांबड़ी के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 5 बजे से बिजली बंद है। अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रातभर कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी दिक्कत हुई। बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं। वे टूटे पोल, तार और लाइनों को ठीक करने में लगी हैं। पेड़ हटाकर लाइनें सुधारी जा रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मरम्मत पूरी कर बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश है। रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर खराब हुए और लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें और पोल टूट गए। इसके चलते रियांबड़ी के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 5 बजे से बिजली बंद है। अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रातभर कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी दिक्कत हुई। बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं। वे टूटे पोल, तार और लाइनों को ठीक करने में लगी हैं। पेड़ हटाकर लाइनें सुधारी जा रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मरम्मत पूरी कर बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश है।
    1
    रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर खराब हुए और लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं।

कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें और पोल टूट गए। इसके चलते रियांबड़ी के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 5 बजे से बिजली बंद है।

अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रातभर कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी दिक्कत हुई।

बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं। वे टूटे पोल, तार और लाइनों को ठीक करने में लगी हैं। पेड़ हटाकर लाइनें सुधारी जा रही हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मरम्मत पूरी कर बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश है।
रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर खराब हुए और लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं।
कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें और पोल टूट गए। इसके चलते रियांबड़ी के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 5 बजे से बिजली बंद है।
अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रातभर कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी दिक्कत हुई।
बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं। वे टूटे पोल, तार और लाइनों को ठीक करने में लगी हैं। पेड़ हटाकर लाइनें सुधारी जा रही हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मरम्मत पूरी कर बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मेड़ता सिटी प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन चेयरमैन कंचन देवी सांखला व वाइस चेयरमैन अशोक भाटी का स्वागत, शहर के विकास और सकारात्मक पत्रकारिता पर हुई चर्चा मेड़ता सिटी 27 सितंबर  :  प्रेस क्लब मेड़ता सिटी कार्यालय में रविवार को अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन कंचन देवी सांखला, वाइस चेयरमैन अशोक भाटी, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र सांखला, पार्षद राहुल भाटी तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वार्ड 34 के नवनिर्वाचित पार्षद नंदू श्रीमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक वीरेंद्र वर्मा, संदीप बोहरा और सुशील दिवाकर ने चेयरमैन कंचन देवी सांखला को माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं प्रेस क्लब सचिव मोहन मेहरिया, कोषाध्यक्ष एम टेलर  उपाध्यक्ष सुनील पुरी और लक्ष्मीनारायण वैष्णव ने वाइस चेयरमैन अशोक भाटी का अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मेड़ता सिटी के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। लक्ष्मीनारायण वैष्णव, सीपी पुजारी, अभिमन्यु शर्मा और इलियास खान आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।   नवनिर्वाचित चेयरमैन कंचन देवी सांखला और वाइस चेयरमैन अशोक भाटी ने कहा कि मेड़ता सिटी के सभी 40 वार्डों में चहुंमुखी विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा। शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का नगर पालिका बोर्ड मेड़ता सिटी के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र सांखला ने कहा कि मेड़ता की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर भाजपा का बोर्ड खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा। शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित में कार्य किया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं पार्षद नंदू श्रीमंत्री ने कहा कि मेड़ता सिटी के मीडिया ने हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी भूमिका निभाई है। नगर पालिका की ओर से शहर में किए जाने वाले विकास एवं जनहित के सकारात्मक कार्यों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक वीरेंद्र वर्मा और संदीप बोहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुनील पुरी, लक्ष्मी नारायण वैष्णव ,सीपी पुजारी, अरविंद गोलियां ,लोक अभियोजक अभिमन्यु शर्मा,प्रकाश मारवाड़, रामरतन जांगिड़ अमित टाक, गोपाल जाजू, महेश सेन , अखिल मंत्री ,  सहित ही शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैपसन: नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष पंचांग कला वह प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदू मंत्री का अभिनंदन करते हुए । फोटो एम  टेलर
    4
    मेड़ता सिटी प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन

चेयरमैन कंचन देवी सांखला व वाइस चेयरमैन अशोक भाटी का स्वागत, शहर के विकास और सकारात्मक पत्रकारिता पर हुई चर्चा
मेड़ता सिटी 27 सितंबर  :  प्रेस क्लब मेड़ता सिटी कार्यालय में रविवार को अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन कंचन देवी सांखला, वाइस चेयरमैन अशोक भाटी, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र सांखला, पार्षद राहुल भाटी तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वार्ड 34 के नवनिर्वाचित पार्षद नंदू श्रीमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक वीरेंद्र वर्मा, संदीप बोहरा और सुशील दिवाकर ने चेयरमैन कंचन देवी सांखला को माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं प्रेस क्लब सचिव मोहन मेहरिया, कोषाध्यक्ष एम टेलर  उपाध्यक्ष सुनील पुरी और लक्ष्मीनारायण वैष्णव ने वाइस चेयरमैन अशोक भाटी का अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मेड़ता सिटी के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। लक्ष्मीनारायण वैष्णव, सीपी पुजारी, अभिमन्यु शर्मा और इलियास खान आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।   नवनिर्वाचित चेयरमैन कंचन देवी सांखला और वाइस चेयरमैन अशोक भाटी ने कहा कि मेड़ता सिटी के सभी 40 वार्डों में चहुंमुखी विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा। शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का नगर पालिका बोर्ड मेड़ता सिटी के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र सांखला ने कहा कि मेड़ता की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर भाजपा का बोर्ड खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा। शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित में कार्य किया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं पार्षद नंदू श्रीमंत्री ने कहा कि मेड़ता सिटी के मीडिया ने हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी भूमिका निभाई है। नगर पालिका की ओर से शहर में किए जाने वाले विकास एवं जनहित के सकारात्मक कार्यों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक वीरेंद्र वर्मा और संदीप बोहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुनील पुरी, लक्ष्मी नारायण वैष्णव ,सीपी पुजारी, अरविंद गोलियां ,लोक अभियोजक अभिमन्यु शर्मा,प्रकाश मारवाड़, रामरतन जांगिड़ अमित टाक, गोपाल जाजू, महेश सेन , अखिल मंत्री ,  सहित ही शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैपसन: नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष पंचांग कला वह प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदू मंत्री का अभिनंदन करते हुए । फोटो एम  टेलर
    user_M tailor
    M tailor
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 🙏 राम-राम सा 🙏 🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸 आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐 सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏
    1
    🙏 राम-राम सा 🙏

🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸
आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐

सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏
    user_Gulabi Bhati
    Gulabi Bhati
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दें शिक्षक - कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दें शिक्षक - कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत जैतारण, द विंग्स ग्लोबल स्कूल जैतारण मे आयोजित राजस्थान पंचायत राज एवं माध्यमिक शिक्षक जिला शाखा ब्यावर के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत शिक्षकों को संबोधित करते हुए बोले कि वर्तमान परिपेक्ष में समाज में शिक्षक की भूमिका विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी लाना है । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षक ही समझ में परिवर्तन की क्रांति ला सकता है। आपके हाथों में आने वाला भारत का भविष्य है। शिक्षक की किसी भी समस्या के समाधान हेतु मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। कैबिनेट मंत्री ने सम्मेलन में सैकड़ो शिक्षकों को उपस्थित को लेकर जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति जवरी लाल प्रजापत के नेतृत्व में पूरी टीम ने 21 किलो फूलों की माला के साथ स्वागत किया एवं संगठन की मांगो का ज्ञापन सौपा।कैबिनेट मंत्री के साथ श्री भेणा गहलोत नगर पालिका अध्यक्ष, उप प्रधान पप्पू राम कुमावत, प्रधान रायपुर पशुपति सिंह ,जिला शिक्षा अधिकारी , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एडवोकेट देवाराम कटारिया ,माली समाज के अध्यक्ष मदन नाग, भामाशाह तुलसाराम सीरवी दिलीप गहलोत ,अनराज सतनामी , तरुण गर्ग हरि सिंह कविया , महीप पारीक नारायण सिंह चौहान ,किशन लाल जांगिड़ ने मंच साझा किया। श्री प्रजापत ने संबोधन में बताया कि हमारा संगठन हमेशा शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षित में काम करता है। पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष दुर्गा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष जैतारण कुमावत अध्यक्ष रायपुर महेंद्र ट्रेलर , ब्लॉक अध्यक्ष जवाजा प्रहलाद मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्मीचंद मिश्रा , जिला सभा अध्यक्ष बदा राम , सहसंयोजिका लीला सोनरीवाल , लक्ष्मी मैडम ने संबोधित किया।। मंच संचालन व्याख्याता चेतन प्रकाश छिपा ,अनीता मेहरिया एवं बाबूलाल कुमावत ने किया। सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, अजमेर संभाग प्रभारी प्रकाश बडियासर, जिला महिला संयोजक चित्र माथुर ब्लॉक संयोजिका सरिता जोगावत, लखन लाल मीणा ,ब्लॉक अध्यक्ष बदनोर महेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष मंगलाराम माली ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा, आजाद मोहम्मद एवं महेंद्र डाबी सहित प्रदेश के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक जैतारण रायपुर बदनोर मसूदा जवाजा से सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया
    1
    शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दें शिक्षक - कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत


शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दें शिक्षक - कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत
जैतारण,  द विंग्स ग्लोबल स्कूल जैतारण मे आयोजित राजस्थान पंचायत राज एवं माध्यमिक शिक्षक जिला शाखा ब्यावर के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्री  अविनाश गहलोत शिक्षकों को संबोधित करते हुए बोले कि वर्तमान परिपेक्ष में समाज में शिक्षक की भूमिका विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी लाना है । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षक ही समझ में परिवर्तन की क्रांति ला सकता है। आपके हाथों में आने वाला भारत का भविष्य है। शिक्षक की किसी भी समस्या के समाधान हेतु मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। कैबिनेट मंत्री ने सम्मेलन में सैकड़ो शिक्षकों को उपस्थित को लेकर जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति जवरी लाल प्रजापत के नेतृत्व में पूरी टीम ने 21 किलो फूलों की माला के साथ स्वागत किया एवं संगठन की मांगो का ज्ञापन सौपा।कैबिनेट मंत्री के साथ श्री भेणा गहलोत नगर पालिका अध्यक्ष, उप प्रधान पप्पू राम कुमावत, प्रधान रायपुर पशुपति सिंह ,जिला शिक्षा अधिकारी , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एडवोकेट देवाराम कटारिया ,माली समाज के अध्यक्ष मदन नाग, भामाशाह तुलसाराम सीरवी दिलीप गहलोत ,अनराज सतनामी , तरुण गर्ग हरि सिंह कविया , महीप पारीक नारायण सिंह चौहान ,किशन लाल जांगिड़ ने मंच साझा किया। श्री प्रजापत ने संबोधन में बताया कि हमारा संगठन हमेशा शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षित में काम करता है। पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।।
सम्मेलन को जिला अध्यक्ष दुर्गा चौधरी,  ब्लॉक अध्यक्ष जैतारण कुमावत अध्यक्ष रायपुर महेंद्र ट्रेलर , ब्लॉक अध्यक्ष जवाजा प्रहलाद मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्मीचंद मिश्रा , जिला सभा अध्यक्ष बदा राम , सहसंयोजिका लीला सोनरीवाल , लक्ष्मी मैडम ने संबोधित किया।। मंच संचालन व्याख्याता चेतन प्रकाश छिपा ,अनीता मेहरिया एवं बाबूलाल कुमावत ने किया।
सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, अजमेर संभाग प्रभारी प्रकाश बडियासर, जिला महिला संयोजक चित्र माथुर ब्लॉक संयोजिका सरिता जोगावत, लखन लाल मीणा ,ब्लॉक अध्यक्ष बदनोर महेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष मंगलाराम माली ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा, आजाद मोहम्मद एवं महेंद्र डाबी सहित प्रदेश के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक जैतारण रायपुर बदनोर मसूदा जवाजा से सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खेत की राह बनी खौफनाक! महिला पर जंगली सियार का हमला, कई जगह काटकर किया घायल* *प्रतापपुरा गांव में मचा हड़कंप, चीख सुनकर दौड़े परिजन; अस्पताल में उपचार जारी — सियार की तलाश में वन विभाग ने संभाला मोर्चा* शाहपुरा(के एम कुरेशी)उपखंड क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत की ओर जा रही एक महिला पर कथित तौर पर जंगली सियार ने अचानक हमला कर दिया। सियार ने महिला को शरीर पर कई जगह काटकर घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, प्रतापपुरा निवासी सुखी पत्नी सूरजमल तेली रविवार सुबह खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने बचने का प्रयास किया, लेकिन सियार ने उन्हें कई जगह काट लिया। हमले के बाद महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना से गांव में दहशत, वन विभाग की टीम पहुंची घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम प्रतापपुरा पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सियार की तलाश शुरू की। हालांकि तलाशी के दौरान सियार टीम के हाथ नहीं लगा। वन विभाग की मौजूदगी के बावजूद सियार के नहीं मिलने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद खेतों और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। भीलवाड़ा से पहुंचेगी विशेष टीम वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सियार को पकड़ने के लिए सोमवार सुबह भीलवाड़ा से विशेष टीम बुलाने की जानकारी दी है। विशेष टीम द्वारा संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्र में सियार की तलाश कर उसे पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। रेंजर बोले—सियार की तलाश जारी वन विभाग शाहपुरा के रेंजर चतुर्भुज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची थी। आसपास सियार की तलाश की गई, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। सियार को पकड़ने के लिए सोमवार सुबह भीलवाड़ा से विशेष टीम बुलाई गई है। टीम के पहुंचने के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों में बढ़ी चिंता महिला पर सियार के हमले की घटना के बाद प्रतापपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब खेतों की ओर अकेले जाने से भी आशंकित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक सियार पकड़ा नहीं जाता, तब तक वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए और लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दे।
    1
    खेत की राह बनी खौफनाक! महिला पर जंगली सियार का हमला, कई जगह काटकर किया घायल*

*प्रतापपुरा गांव में मचा हड़कंप, चीख सुनकर दौड़े परिजन; अस्पताल में उपचार जारी — सियार की तलाश में वन विभाग ने संभाला मोर्चा*
शाहपुरा(के एम कुरेशी)उपखंड क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत की ओर जा रही एक महिला पर कथित तौर पर जंगली सियार ने अचानक हमला कर दिया। सियार ने महिला को शरीर पर कई जगह काटकर घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, प्रतापपुरा निवासी सुखी पत्नी सूरजमल तेली रविवार सुबह खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने बचने का प्रयास किया, लेकिन सियार ने उन्हें कई जगह काट लिया। हमले के बाद महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
घटना से गांव में दहशत, वन विभाग की टीम पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम प्रतापपुरा पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सियार की तलाश शुरू की। हालांकि तलाशी के दौरान सियार टीम के हाथ नहीं लगा। वन विभाग की मौजूदगी के बावजूद सियार के नहीं मिलने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद खेतों और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
भीलवाड़ा से पहुंचेगी विशेष टीम
वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सियार को पकड़ने के लिए सोमवार सुबह भीलवाड़ा से विशेष टीम बुलाने की जानकारी दी है। विशेष टीम द्वारा संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्र में सियार की तलाश कर उसे पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
रेंजर बोले—सियार की तलाश जारी
वन विभाग शाहपुरा के रेंजर चतुर्भुज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची थी। आसपास सियार की तलाश की गई, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। सियार को पकड़ने के लिए सोमवार सुबह भीलवाड़ा से विशेष टीम बुलाई गई है। टीम के पहुंचने के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
महिला पर सियार के हमले की घटना के बाद प्रतापपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब खेतों की ओर अकेले जाने से भी आशंकित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक सियार पकड़ा नहीं जाता, तब तक वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए और लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दे।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कालेसरा में आंधी-बारिश से तबाही, हवा में उड़े टीन-चद्दर तो कही विद्युत पोल गिरे...... पीसांगन के कालेसरा गांव में कल शाम हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं से कई घरों, बाड़ों और छप्परों के टीन-चद्दर हवा में उड़ गए। अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कई जगह पेड़ गिरने और कच्ची दीवारें ढहने की भी खबर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है। साथ ही कालेसरा में कई जगह विद्युत पोल धराशायी हो गए।बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में अंधेरा पसरा रहा।
    2
    कालेसरा में आंधी-बारिश से तबाही, हवा में उड़े टीन-चद्दर तो कही विद्युत पोल गिरे......

पीसांगन के कालेसरा गांव में कल शाम हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं से कई घरों, बाड़ों और छप्परों के टीन-चद्दर हवा में उड़ गए।
अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कई जगह पेड़ गिरने और कच्ची दीवारें ढहने की भी खबर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है।
साथ ही कालेसरा में कई जगह विद्युत पोल धराशायी हो गए।बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में अंधेरा पसरा रहा।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रियान बड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इन दिनों खेतों में फसल पककर तैयार है। कई किसानों ने फसल की कटाई कर खेतों में ही ढेर लगा रखे थे, जबकि कई खेतों में फसल अभी पककर तैयार हुई थी। अचानक तेज बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई और कई जगह पानी भर गया। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दाने खराब होने की आशंका है। लंबे समय तक पानी में रहने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं फसल के भीगने से पशुओं के लिए रखा जाने वाला चारा भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार मौसम अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें खेतों से फसल समेटने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। किसान चेना राम पांडर ने बताया कि इस बार पहले से ही फसल की स्थिति अच्छी नहीं थी। बची-कुची फसल से किसानों को उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा और बारिश ने पककर तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया। अब सरकार को खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। किसान नोरत राम माली ने बताया कि क्षेत्र में लगभग सभी फसलें कट चुकी हैं और खेतों में पड़ी हुई हैं। अचानक मौसम खराब होने से किसानों को फसल इकट्ठी करने का मौका नहीं मिला। बारिश से उनकी पूरी फसल खराब होने की स्थिति बन गई है। किसानों की अब सरकार से ही उम्मीद है कि फसल खराबे का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द गिरदावरी करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है। रियान बड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इन दिनों खेतों में फसल पककर तैयार है। कई किसानों ने फसल की कटाई कर खेतों में ही ढेर लगा रखे थे, जबकि कई खेतों में फसल अभी पककर तैयार हुई थी। अचानक तेज बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई और कई जगह पानी भर गया। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दाने खराब होने की आशंका है। लंबे समय तक पानी में रहने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं फसल के भीगने से पशुओं के लिए रखा जाने वाला चारा भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार मौसम अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें खेतों से फसल समेटने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। किसान चेना राम पांडर ने बताया कि इस बार पहले से ही फसल की स्थिति अच्छी नहीं थी। बची-कुची फसल से किसानों को उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा और बारिश ने पककर तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया। अब सरकार को खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। किसान नोरत राम माली ने बताया कि क्षेत्र में लगभग सभी फसलें कट चुकी हैं और खेतों में पड़ी हुई हैं। अचानक मौसम खराब होने से किसानों को फसल इकट्ठी करने का मौका नहीं मिला। बारिश से उनकी पूरी फसल खराब होने की स्थिति बन गई है। किसानों की अब सरकार से ही उम्मीद है कि फसल खराबे का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द गिरदावरी करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    रियान बड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इन दिनों खेतों में फसल पककर तैयार है। कई किसानों ने फसल की कटाई कर खेतों में ही ढेर लगा रखे थे, जबकि कई खेतों में फसल अभी पककर तैयार हुई थी। अचानक तेज बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई और कई जगह पानी भर गया।

किसानों का कहना है कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दाने खराब होने की आशंका है। लंबे समय तक पानी में रहने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं फसल के भीगने से पशुओं के लिए रखा जाने वाला चारा भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार मौसम अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें खेतों से फसल समेटने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।

किसान चेना राम पांडर ने बताया कि इस बार पहले से ही फसल की स्थिति अच्छी नहीं थी। बची-कुची फसल से किसानों को उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा और बारिश ने पककर तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया। अब सरकार को खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।

किसान नोरत राम माली ने बताया कि क्षेत्र में लगभग सभी फसलें कट चुकी हैं और खेतों में पड़ी हुई हैं। अचानक मौसम खराब होने से किसानों को फसल इकट्ठी करने का मौका नहीं मिला। बारिश से उनकी पूरी फसल खराब होने की स्थिति बन गई है। किसानों की अब सरकार से ही उम्मीद है कि फसल खराबे का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

किसानों ने प्रशासन से जल्द गिरदावरी करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रियान बड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इन दिनों खेतों में फसल पककर तैयार है। कई किसानों ने फसल की कटाई कर खेतों में ही ढेर लगा रखे थे, जबकि कई खेतों में फसल अभी पककर तैयार हुई थी। अचानक तेज बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई और कई जगह पानी भर गया।
किसानों का कहना है कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दाने खराब होने की आशंका है। लंबे समय तक पानी में रहने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं फसल के भीगने से पशुओं के लिए रखा जाने वाला चारा भी खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार मौसम अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें खेतों से फसल समेटने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।
किसान चेना राम पांडर ने बताया कि इस बार पहले से ही फसल की स्थिति अच्छी नहीं थी। बची-कुची फसल से किसानों को उम्मीद थी, लेकिन तेज हवा और बारिश ने पककर तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया। अब सरकार को खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।
किसान नोरत राम माली ने बताया कि क्षेत्र में लगभग सभी फसलें कट चुकी हैं और खेतों में पड़ी हुई हैं। अचानक मौसम खराब होने से किसानों को फसल इकट्ठी करने का मौका नहीं मिला। बारिश से उनकी पूरी फसल खराब होने की स्थिति बन गई है। किसानों की अब सरकार से ही उम्मीद है कि फसल खराबे का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
किसानों ने प्रशासन से जल्द गिरदावरी करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 🙏 राम-राम सा 🙏 🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸 आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐 सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏
    1
    🙏 राम-राम सा 🙏

🌸 सांखला परिवार की ओर से 🌸
आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
आपके पधारने से हमारा परिवार गौरवान्वित एवं हर्षित है। 💐

सादर स्वागत — सांखला परिवार 🙏
    user_Gulabi Bhati
    Gulabi Bhati
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.