logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेघवाल वास में गूंजा संदेश—पानी बचाओ, कचरा हटाओ, शहर स्वच्छ बनाओ *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मेघवाल वास में स्वच्छता एवं जल संचय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डेमो के जरिए समझाया कचरा प्रबंधन कार्यक्रम में टीम ने संवाद और डेमो के माध्यम से लोगों को बताया कि प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को खुले में फेंकने अथवा नदी-नालों में डालने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने और कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। टीम ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। बारिश की हर बूंद बचाने का लिया संकल्प जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पानी की बर्बादी रोकने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। साथ ही घरों की छतों से वर्षा जल को पाइप के माध्यम से बोरिंग एवं हैंडपंप तक पहुंचाकर भूजल रिचार्ज करने का संकल्प लिया गया। टीम ने बताया कि वर्षा जल का समुचित संचयन कर उसे जमीन में पहुंचाने से भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने का संदेश दिया।

14 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
14 hrs ago

मेघवाल वास में गूंजा संदेश—पानी बचाओ, कचरा हटाओ, शहर स्वच्छ बनाओ *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मेघवाल वास में स्वच्छता एवं जल संचय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डेमो के जरिए समझाया कचरा प्रबंधन कार्यक्रम में टीम ने संवाद और डेमो के माध्यम से लोगों को बताया कि प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को खुले में फेंकने अथवा नदी-नालों में डालने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने और कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। टीम ने कहा

c46a97c9-0a9b-4959-b07c-f7494ac0a698

कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। बारिश की हर बूंद बचाने का लिया संकल्प जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पानी की बर्बादी रोकने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। साथ ही घरों की छतों से वर्षा जल को पाइप के माध्यम से बोरिंग एवं हैंडपंप तक पहुंचाकर भूजल रिचार्ज करने का संकल्प लिया गया। टीम ने बताया कि वर्षा जल का समुचित संचयन कर उसे जमीन में पहुंचाने से भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने का संदेश दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गणेश उत्सव की धूम गर्ल्स स्कूल के पास रात होते ही गरबों की मस्ती में झूमते श्रद्धालु, माताओं-बहनों और बच्चियों ने किया गरबा नृत्य
    1
    गणेश उत्सव की धूम
गर्ल्स स्कूल के पास रात होते ही गरबों की मस्ती में झूमते श्रद्धालु, माताओं-बहनों और बच्चियों ने किया गरबा नृत्य
    user_Jitendra darji
    Jitendra darji
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज संत-महात्माओं के सान्निध्य में शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन पाली जिले से सैकड़ों शिक्षक और संगठन पदाधिकारी पहुंचे संत श्री महेंद्रा नंद गिरी जी महाराज का रहा पावन सान्निध्य RSS के प्रांत बौद्धिक प्रमुख मुकेश कुमार वैष्णव रहे मुख्य वक्ता शिक्षक को बताया समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी संत रविदास जी के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह राठौड़ ने संगठन की रीति-नीति से कराया अवगत जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन ,जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी उद्बोधन दिया, स्थानीय खंड कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से शानदार व्यवस्था की गई, जूनी धाम ट्रस्ट की तरफ से सहयोग के लिये उनका सम्मान किया गया,सम्मेलन में शिक्षक हितों पर विचार विमर्श किया गया
    3
    श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज 
श्री सोनाणा खेतलाजी जूनी धाम में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आगाज
संत-महात्माओं के सान्निध्य में शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन
पाली जिले से सैकड़ों शिक्षक और संगठन पदाधिकारी पहुंचे
संत श्री महेंद्रा नंद गिरी जी महाराज का रहा पावन सान्निध्य
RSS के प्रांत बौद्धिक प्रमुख मुकेश कुमार वैष्णव रहे मुख्य वक्ता
शिक्षक को बताया समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी
संत रविदास जी के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन
प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह राठौड़ ने संगठन की रीति-नीति से कराया अवगत
जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन ,जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी उद्बोधन दिया, स्थानीय खंड कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से शानदार व्यवस्था की गई, जूनी धाम ट्रस्ट की तरफ से सहयोग के लिये उनका सम्मान किया गया,सम्मेलन में शिक्षक हितों पर विचार विमर्श किया गया
    user_Munesh kumar bhati
    Munesh kumar bhati
    देसूरी, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया नाडोल आंगनवाडी पाठशाला नं.2 नाडोल पर सभी कार्यकर्ताओ ने नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस ब्लॉक समन्वयक गुमानसिह देसूरी के र्निदेशन मे सामुहिक मनाया गया। जिसमें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चो के स्वास्थ्य ओर पोषण के प्रति जागरूकता बढाने के बारे में जानकारी दी कि बच्चे के जन्मते ही मां का दुध पिलाया जावे, माँ का दुध शिशु के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है इसमें पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते है जन्म के तुरन्त बाद जितनी जल्दी हो सके मां अपने बच्चे को पहला पीला गाढा कॉलेस्टम दुध अवश्य पिलाये जन्म से 6 माह तक के बच्चो को स्तनपान कराये एक बुंद पानी भी ना पिलाऐ मां का दुध पीने वाला बच्चा का मानसिक विकास, अधिक बुद्धिमान तथा उसका बौद्धिक स्तर मां का दुध उतम है। इस मौके पर कार्यकर्ता आंगनवाडी पाठशाला न.1 से कमला मेघवाल, 2 से जशोदा सोलंकी, 3 से संतोष वैष्णव, 4 से ममता चौहान, 5 से कमला मेवाडा, आशा तारा मिणा सहायिका छोगी बाई व लक्ष्मी, सुगना ग्राम की महिलाए उपस्थित थी। किस्तुर राठौड नाडोल
    2
    नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया
नाडोल आंगनवाड़ी पाठशाला पर नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस मनाया गया
नाडोल आंगनवाडी पाठशाला नं.2 नाडोल पर सभी कार्यकर्ताओ ने नवम राष्ट्रीय पोषण माह व स्तनपान दिवस ब्लॉक समन्वयक गुमानसिह देसूरी के र्निदेशन मे सामुहिक मनाया गया। जिसमें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चो के स्वास्थ्य ओर पोषण के प्रति जागरूकता बढाने के बारे में जानकारी दी कि बच्चे के जन्मते ही मां का दुध पिलाया जावे, माँ का दुध शिशु के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है इसमें पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते है जन्म के तुरन्त बाद जितनी जल्दी हो सके मां अपने बच्चे को पहला पीला गाढा कॉलेस्टम दुध अवश्य पिलाये जन्म से 6 माह तक के बच्चो को स्तनपान कराये एक बुंद पानी भी ना पिलाऐ मां का दुध पीने वाला बच्चा का मानसिक विकास, अधिक बुद्धिमान तथा उसका बौद्धिक स्तर मां का दुध उतम है। इस मौके पर कार्यकर्ता आंगनवाडी पाठशाला न.1 से कमला मेघवाल, 2 से जशोदा सोलंकी, 3 से संतोष वैष्णव, 4 से ममता चौहान, 5 से कमला मेवाडा, आशा तारा मिणा सहायिका छोगी बाई व लक्ष्मी, सुगना ग्राम की महिलाए उपस्थित थी।
किस्तुर राठौड नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कुंडल शराब ठेके पर हुई लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल,साथ में पी शराब फिर यह हुआ कुंडल शराब के बाहर लड़ाई का वीडियो वायरल
    1
    कुंडल शराब ठेके पर हुई लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल,साथ में पी शराब फिर यह हुआ
कुंडल शराब के बाहर लड़ाई का वीडियो वायरल
    user_Dilip Singh Rajpurohit
    Dilip Singh Rajpurohit
    Local News Reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डेंगू मलेरिया उल्टी दस्त खांसी जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए करें यह उपाय अपने घरों के आसपास रखे सफाई पानी की टंकी पानी का टैंक गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र कूलर फ्रिज चो पर पड़े कबाड़ में पानी भरा हो तो रख साफ सफाई। अपने घरों के आसपास रखे सफाई बीमारी की करो जड़ से धुलाई।
    1
    डेंगू मलेरिया उल्टी दस्त खांसी जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए करें यह उपाय
अपने घरों के आसपास रखे सफाई पानी की टंकी पानी का टैंक गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र  कूलर फ्रिज चो पर पड़े कबाड़ में पानी भरा हो तो रख साफ सफाई। 
अपने घरों के आसपास रखे सफाई 
बीमारी की करो जड़ से धुलाई।
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    58 min ago
  • पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 नगर परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन, 250 विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियों का एक साथ विसर्जन, राजनगर के बाजारों में निकली विशाल गणपति विसर्जन यात्रा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन और पुलिस के अधिकारी करते रहे निगरानी,
    1
    पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
तरुण जोशी 
राजसमंद 
94142 39644 
नगर परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन, 
250 विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियों का एक साथ विसर्जन,
राजनगर के बाजारों में निकली विशाल गणपति विसर्जन यात्रा, 
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन और पुलिस के अधिकारी करते रहे निगरानी,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *कैलाश नगर पटवारी छगनलाल मेघवाल हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। कैलाश नगर पटवारी छगनलाल मेघवाल की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर घटना को सड़क हादसा माना गया था, लेकिन जांच के दौरान CCTV फुटेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों से मामला हत्या का सामने आया। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे जावाल-कैलाश नगर मार्ग पर ओड़ा नहर के पास पटवारी छगनलाल मेघवाल के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर उनके दोनों पैर टूटे हुए मिले थे। प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। वायरल वीडियो के बाद बदले की साजिश पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर को पटवारी छगनलाल मेघवाल का कैलाश नगर निवासी सपना पुत्री ललित कुमार रावल के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी घटना को लेकर सपना के भाई समीर ने अपने साथियों के साथ पटवारी को सबक सिखाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर की शाम ड्यूटी पूरी कर पटवारी जावाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोककर उन्हें नीचे गिराया और गंभीर मारपीट की। पुलिस का दावा है कि मारपीट में छगनलाल मेघवाल की मौत हो गई, जिसके बाद वारदात को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में समीर कुमार उर्फ सागर (19) निवासी कन्याशाला की गली, कैलाश नगर, मनीष कुमार उर्फ माही (19) निवासी पीपली की थान, सिरोही सदर, हाल रामसीन, जालौर तथा प्रवीण कुमार (18) निवासी मेघवाल वास, कैलाश नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं SC/ST एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उनका पीसी रिमांड हासिल किया है। पुलिस अब वारदात में प्रयुक्त साधनों, घटनाक्रम और अन्य संभावित साक्ष्यों को लेकर पूछताछ एवं जांच कर रही है। *पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक हादसे के रूप में सामने आई घटना की जांच के बाद हत्या का खुलासा हुआ।*
    1
    *कैलाश नगर पटवारी छगनलाल मेघवाल हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही। कैलाश नगर पटवारी छगनलाल मेघवाल की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर घटना को सड़क हादसा माना गया था, लेकिन जांच के दौरान CCTV फुटेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों से मामला हत्या का सामने आया। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे जावाल-कैलाश नगर मार्ग पर ओड़ा नहर के पास पटवारी छगनलाल मेघवाल के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर उनके दोनों पैर टूटे हुए मिले थे। प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। वायरल वीडियो के बाद बदले की साजिश पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर को पटवारी छगनलाल मेघवाल का कैलाश नगर निवासी सपना पुत्री ललित कुमार रावल के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी घटना को लेकर सपना के भाई समीर ने अपने साथियों के साथ पटवारी को सबक सिखाने की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर की शाम ड्यूटी पूरी कर पटवारी जावाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोककर उन्हें नीचे गिराया और गंभीर मारपीट की। पुलिस का दावा है कि मारपीट में छगनलाल मेघवाल की मौत हो गई, जिसके बाद वारदात को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में समीर कुमार उर्फ सागर (19) निवासी कन्याशाला की गली, कैलाश नगर, मनीष कुमार उर्फ माही (19) निवासी पीपली की थान, सिरोही सदर, हाल रामसीन, जालौर तथा प्रवीण कुमार (18) निवासी मेघवाल वास, कैलाश नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं SC/ST एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उनका पीसी रिमांड हासिल किया है। पुलिस अब वारदात में प्रयुक्त साधनों, घटनाक्रम और अन्य संभावित साक्ष्यों को लेकर पूछताछ एवं जांच कर रही है।
*पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक हादसे के रूप में सामने आई घटना की जांच के बाद हत्या का खुलासा हुआ।*
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • रेलमगरा के दो परिवारों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 रेलमगरा दो परिवारों में लाठीभाटा जंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो, वीडियो में महिला, नाबालिक बच्चों से मारपीट और लज्जा भंग के सबूत, पुलिस पर पीड़ित परिवार और गवाहों को धमकाने का आरोप, रेलमगरा थाना क्षेत्र के ढीली का खेड़ा की घटना,
    1
    रेलमगरा के दो परिवारों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल 
तरुण जोशी 
राजसमंद 
94142 39644 
रेलमगरा दो परिवारों में लाठीभाटा जंग,
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो, 
वीडियो में महिला, नाबालिक बच्चों से मारपीट और लज्जा भंग के सबूत,
पुलिस पर पीड़ित परिवार और गवाहों को धमकाने का आरोप, 
रेलमगरा थाना क्षेत्र के ढीली का खेड़ा की घटना,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    1
    चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.