logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ ही कुंभ क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से संचालित परियोजनाओं को भी मेला शुरू होने से पहले पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में सचिव शहरी विकास, उत्तराखंड शासन श्री नितेश कुमार झा ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना बोर्ड (यूआईआईडीबी) की परियोजनाओं के तहत कुंभ क्षेत्र में उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (यूपीडीसीसी) द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर सचिव शहरी विकास ने कहा कि वर्षाकाल समाप्त होते ही यूपीडीसीसी सहित सभी निर्माण एजेंसियां पूरी क्षमता के साथ कार्यों में जुट जाएं तथा कुंभ मेला की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में देरी और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीसीआर सभागार में आयोजित बैठक में सचिव शहरी विकास ने यूआईआईडीबी द्वारा स्वीकृत हर की पैड़ी पुनर्विकास परियोजना, रोड़ीबेलवाला क्षेत्र पुनरोद्धार एवं विकास परियोजना तथा उत्तरी हर की पैड़ी क्षेत्र विकास परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इन परियोजनाओं के अंतर्गत यूपीडीसीसी के माध्यम से घाटों एवं मार्गों के सुधार एवं उन्नयन, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, जनसुविधाओं के विकास एवं उन्नयन, भीड़ प्रबंधन के उपाय, वेंडिंग जोन का निर्माण, ड्रेनेज एवं सीवरेज से जुड़े कार्य, पार्किंग सुविधाओं का विकास, आस्था पथ का उन्नयन तथा आकस्मिक निकासी मार्ग विकसित करने सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। सचिव शहरी विकास ने यूपीडीसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी कुंभ मेला को देखते हुए घाटों के सुधार, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और अन्य सभी आवश्यक कार्यों को भी आगामी 15 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला से संबंधित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं से विकसित होने वाले भवनों एवं अन्य अवसंरचनाओं के फसाड में हरिद्वार एवं कुंभ के महत्व के अनुरूप कलर कोड एवं थीम में एकरूपता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उपयुक्त रेलिंग स्थापित करने तथा सभी घाटों पर पहले से लगी रेलिंग की सुरक्षा जांच कराने के निर्देश भी दिए। सचिव ने हर की पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, घाटों के सुधार एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की अत्यधिक आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य किए जाएं। सचिव ने कहा कि कुंभ मेला से जुड़े सभी निर्माण कार्य सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुंदर होने चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कुंभ मेला की तैयारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक सप्ताह शासन स्तर पर कुंभ मेला के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के उच्चाधिकारियों को निर्माण कार्यों पर निरंतर निगरानी रखने तथा प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। सचिव ने कुंभ मेला की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श करते हुए सेक्टरवार व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों में स्थापित होने वाले शिविरों के लिए आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों के आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कुंभ मेला के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जलापूर्ति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में की जा रही तैयारियों की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला से संबंधित तैयारियों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। बड़ी परियोजनाओं के कार्यस्थलों पर दिन-रात कार्य प्रारंभ कराया गया है। उन्होंने यूपीडीसीसी की परियोजनाओं में भी कार्य की गति बढ़ाते हुए आवश्यकता के अनुसार दिन-रात कार्य कराने की अपेक्षा की। बैठक में अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने कुंभ मेला के प्रबंधन के लिए मेला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए सेक्टर प्लान का प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण कुंभ क्षेत्र को 5 जोन एवं 32 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में आवश्यक व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार कर उन्हें चरणबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जा रहा है। बैठक में आईजी (कुंभ) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित, नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, यूपीडीसीसी के महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार सिंह, कुंभ मेला टेक्निकल सेल के अधीक्षण अभियंता श्री मनोज कुमार भट्ट, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री डी.पी. सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता श्री अनुभव नौटियाल, टेक्निकल सेल के अधिशासी अभियंता श्री प्रवीण कुमार, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की गंगा कैनाल डिवीजन रुड़की के अधिशासी अभियंता श्री विकास त्यागी, यूपीडीसीसी के परियोजना प्रबंधक श्री सुमित मलवाल एवं श्री आशीष भट्ट, वित्त नियंत्रक श्री लखेन्द्र गौथियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद शहरी विकास सचिव ने रोड़ीबेलवाला पुनर्विकास परियोजना, एडमिन रोड परियोजना तथा शिवमूर्ति चौराहे के सुधार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

1 hr ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
1 hr ago
4178ad4a-0e92-43df-8968-ec95d113547a

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल में ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं के आरोप, शिकायत के बाद जांच के आदेश मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल में ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं के आरोप, शिकायत के बाद जांच के आदेश
    1
    मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल में ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं के आरोप, शिकायत के बाद जांच के आदेश
मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल में ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं के आरोप, शिकायत के बाद जांच के आदेश
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • चमोली के नंदानगर घाट बाजार में अचानक भूस्खलन, सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर The Aman Times चमोली के नंदानगर घाट बाजार में अचानक भूस्खलन, सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर घाट/नंदा नगर/चमोली चमोली जिले के नंदानगर घाट बाजार के ऊपर अचानक भूस्खलन होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर तेजी से गिरकर सड़क पर आ गए। घटना के दौरान सड़क पर कई वाहन खड़े थे। पत्थरों को गिरता देख वाहन चालक और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने मौके से दूरी बना ली और बड़ा हादसा टल गया। भूस्खलन के बाद सड़क पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
    1
    चमोली के नंदानगर घाट बाजार में अचानक भूस्खलन, सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर
The Aman Times 
चमोली के नंदानगर घाट बाजार में अचानक भूस्खलन, सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर
घाट/नंदा नगर/चमोली
चमोली जिले के नंदानगर घाट बाजार के ऊपर अचानक भूस्खलन होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर तेजी से गिरकर सड़क पर आ गए। घटना के दौरान सड़क पर कई वाहन खड़े थे।
पत्थरों को गिरता देख वाहन चालक और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने मौके से दूरी बना ली और बड़ा हादसा टल गया।
भूस्खलन के बाद सड़क पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    55 min ago
  • लक्सर भाजपा के नेताओं में रक्षाबंधन को लेकर प्रतिस्पर्धा, पवित्र पर्व को राजनीतिक लूट-खसोट का पर्याय बनाया जा रहा: रविंद्र सिंह आनंद लक्सर। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सम्मान का पर्व है, लेकिन लक्सर में भाजपा नेताओं के बीच इस पर्व को लेकर जिस प्रकार की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है, उसने इसकी गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने भाजपा नेताओं संजय गुप्ता, ओमप्रकाश जमदग्नि और सचिन अग्रवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बहनों के सम्मान और अधिकारों के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके वास्तविक मुद्दों पर काम होना चाहिए। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे संवेदनशील और पवित्र अवसर को राजनीतिक प्रचार, प्रतिस्पर्धा और कथित रूप से व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि भाजपा नेताओं को वास्तव में लक्सर की बहनों की चिंता है तो उन्हें बताना चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और उनके सम्मान के लिए उन्होंने धरातल पर क्या ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट विरोधाभास दिखाई देता है। एक ओर प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के मामले में परिवार और प्रदेश की जनता आज भी न्याय की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के नाम पर बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं। सवाल यह है कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को अपनी बहन मानती है तो फिर उनके न्याय और सम्मान के गंभीर मुद्दों पर इतनी लंबी चुप्पी क्यों? पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि लक्सर की बहनें केवल त्यौहार के दिन किए जाने वाले दिखावटी सम्मान या राजनीतिक आयोजनों की पात्र नहीं हैं। उन्हें सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर चाहिए। चुनावी मौसम या त्यौहार के अवसर पर किए जाने वाले वादों से महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के नाम पर बहनों से किए जा रहे वादों का हिसाब भी जनता के सामने रखा जाए। कितने वादे पूरे हुए, कितने रोजगार दिए गए और महिलाओं की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए—इसका जवाब लक्सर की जनता मांग रही है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि त्यौहार आस्था और रिश्तों को जोड़ने के लिए होते हैं, राजनीतिक बाजार लगाने के लिए नहीं। भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे आपसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा छोड़कर लक्सर की जनता और विशेषकर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि लक्सर की जनता अब केवल भाषण, फोटो और खोखले वादों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। जनता को काम चाहिए, जवाब चाहिए और अपने अधिकारों का सम्मान चाहिए। “बहनों के हाथ में राखी बांधने से पहले उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाए—यही रक्षाबंधन की वास्तविक भावना है।” रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जनता अब दिखावे और वास्तविक जनसेवा के बीच का अंतर अच्छी तरह समझ चुकी है। लक्सर भाजपा के नेताओं में रक्षाबंधन को लेकर प्रतिस्पर्धा, पवित्र पर्व को राजनीतिक लूट-खसोट का पर्याय बनाया जा रहा: रविंद्र सिंह आनंद लक्सर। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सम्मान का पर्व है, लेकिन लक्सर में भाजपा नेताओं के बीच इस पर्व को लेकर जिस प्रकार की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है, उसने इसकी गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने भाजपा नेताओं संजय गुप्ता, ओमप्रकाश जमदग्नि और सचिन अग्रवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बहनों के सम्मान और अधिकारों के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके वास्तविक मुद्दों पर काम होना चाहिए। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे संवेदनशील और पवित्र अवसर को राजनीतिक प्रचार, प्रतिस्पर्धा और कथित रूप से व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि भाजपा नेताओं को वास्तव में लक्सर की बहनों की चिंता है तो उन्हें बताना चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और उनके सम्मान के लिए उन्होंने धरातल पर क्या ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट विरोधाभास दिखाई देता है। एक ओर प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के मामले में परिवार और प्रदेश की जनता आज भी न्याय की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के नाम पर बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं। सवाल यह है कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को अपनी बहन मानती है तो फिर उनके न्याय और सम्मान के गंभीर मुद्दों पर इतनी लंबी चुप्पी क्यों? पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि लक्सर की बहनें केवल त्यौहार के दिन किए जाने वाले दिखावटी सम्मान या राजनीतिक आयोजनों की पात्र नहीं हैं। उन्हें सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर चाहिए। चुनावी मौसम या त्यौहार के अवसर पर किए जाने वाले वादों से महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के नाम पर बहनों से किए जा रहे वादों का हिसाब भी जनता के सामने रखा जाए। कितने वादे पूरे हुए, कितने रोजगार दिए गए और महिलाओं की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए—इसका जवाब लक्सर की जनता मांग रही है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि त्यौहार आस्था और रिश्तों को जोड़ने के लिए होते हैं, राजनीतिक बाजार लगाने के लिए नहीं। भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे आपसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा छोड़कर लक्सर की जनता और विशेषकर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि लक्सर की जनता अब केवल भाषण, फोटो और खोखले वादों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। जनता को काम चाहिए, जवाब चाहिए और अपने अधिकारों का सम्मान चाहिए। “बहनों के हाथ में राखी बांधने से पहले उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाए—यही रक्षाबंधन की वास्तविक भावना है।” रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जनता अब दिखावे और वास्तविक जनसेवा के बीच का अंतर अच्छी तरह समझ चुकी है।
    1
    लक्सर भाजपा के नेताओं में रक्षाबंधन को लेकर प्रतिस्पर्धा, पवित्र पर्व को राजनीतिक लूट-खसोट का पर्याय बनाया जा रहा: रविंद्र सिंह आनंद
लक्सर। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सम्मान का पर्व है, लेकिन लक्सर में भाजपा नेताओं के बीच इस पर्व को लेकर जिस प्रकार की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है, उसने इसकी गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने भाजपा नेताओं संजय गुप्ता, ओमप्रकाश जमदग्नि और सचिन अग्रवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बहनों के सम्मान और अधिकारों के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके वास्तविक मुद्दों पर काम होना चाहिए।
रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे संवेदनशील और पवित्र अवसर को राजनीतिक प्रचार, प्रतिस्पर्धा और कथित रूप से व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि भाजपा नेताओं को वास्तव में लक्सर की बहनों की चिंता है तो उन्हें बताना चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और उनके सम्मान के लिए उन्होंने धरातल पर क्या ठोस कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट विरोधाभास दिखाई देता है। एक ओर प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के मामले में परिवार और प्रदेश की जनता आज भी न्याय की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के नाम पर बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं। सवाल यह है कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को अपनी बहन मानती है तो फिर उनके न्याय और सम्मान के गंभीर मुद्दों पर इतनी लंबी चुप्पी क्यों?
पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि लक्सर की बहनें केवल त्यौहार के दिन किए जाने वाले दिखावटी सम्मान या राजनीतिक आयोजनों की पात्र नहीं हैं। उन्हें सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर चाहिए। चुनावी मौसम या त्यौहार के अवसर पर किए जाने वाले वादों से महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के नाम पर बहनों से किए जा रहे वादों का हिसाब भी जनता के सामने रखा जाए। कितने वादे पूरे हुए, कितने रोजगार दिए गए और महिलाओं की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए—इसका जवाब लक्सर की जनता मांग रही है।
रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि त्यौहार आस्था और रिश्तों को जोड़ने के लिए होते हैं, राजनीतिक बाजार लगाने के लिए नहीं। भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे आपसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा छोड़कर लक्सर की जनता और विशेषकर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करें।
उन्होंने कहा कि लक्सर की जनता अब केवल भाषण, फोटो और खोखले वादों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। जनता को काम चाहिए, जवाब चाहिए और अपने अधिकारों का सम्मान चाहिए।
“बहनों के हाथ में राखी बांधने से पहले उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाए—यही रक्षाबंधन की वास्तविक भावना है।” रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जनता अब दिखावे और वास्तविक जनसेवा के बीच का अंतर अच्छी तरह समझ चुकी है।

    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • बहनों की नाराजगी हुई दूर! उपहार लेकर मोहम्मदपुर पहुंचे राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि | लक्सर लक्सर के जमदनी पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम के दौरान कुछ बहनें उपहार से वंचित रह गई थीं। इसके बाद बहनों में नाराजगी देखने को मिली। मामले की जानकारी मिलने पर दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि खुद उपहार लेकर मोहम्मदपुर गांव पहुंचे। राज्यमंत्री ने बहनों से मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बहनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। वहीं कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र कार्यक्रम की सफलता से विरोधी बौखलाए हुए हैं। रिपोर्टर – सचिन कुमार लोकेशन – लक्सर, उत्तराखंड श्रद्धा टीवी | सच्ची खबर, साफ आवाज़ #Laksar #Mohammadpur #OmPrakashJamadagni #RakshaSutra #UttarakhandNews
    1
    बहनों की नाराजगी हुई दूर! उपहार लेकर मोहम्मदपुर पहुंचे राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि | लक्सर
लक्सर के जमदनी पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम के दौरान कुछ बहनें उपहार से वंचित रह गई थीं। इसके बाद बहनों में नाराजगी देखने को मिली। मामले की जानकारी मिलने पर दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि खुद उपहार लेकर मोहम्मदपुर गांव पहुंचे।
राज्यमंत्री ने बहनों से मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बहनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।
वहीं कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र कार्यक्रम की सफलता से विरोधी बौखलाए हुए हैं।
रिपोर्टर – सचिन कुमार
लोकेशन – लक्सर, उत्तराखंड
श्रद्धा टीवी | सच्ची खबर, साफ आवाज़
#Laksar #Mohammadpur #OmPrakashJamadagni #RakshaSutra #UttarakhandNews
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • लोकेशन लक्सर से है हुसैनपुर में 'मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान': 1000 से अधिक महिलाओं ने भाजपा नेता सचिन अग्रवाल को बांधी राखी। (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से है रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लक्सर के हुसैनपुर गांव में आयोजित 'मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान' के तहत स्नेह और आत्मीयता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सचिन अग्रवाल द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची लगभग 1,000 महिलाओं ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें भाई का स्नेह और आशीर्वाद दिया।मिठाई और शगुन राशि देकर किया मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम के दौरान बहनों का स्वागत करते हुए सचिन अग्रवाल ने सभी महिलाओं को मिठाई और शगुन राशि भेंट कर सम्मानित किया। राखी बांधने के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भारी उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने भी अपने भाई सचिन अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।
    1
    लोकेशन लक्सर से है
हुसैनपुर में 'मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान': 1000 से अधिक महिलाओं ने भाजपा नेता सचिन अग्रवाल को बांधी राखी।
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
खबर लक्सर से है रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लक्सर के हुसैनपुर गांव में आयोजित 'मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान' के तहत स्नेह और आत्मीयता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सचिन अग्रवाल द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची लगभग 1,000 महिलाओं ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें भाई का स्नेह और आशीर्वाद दिया।मिठाई और शगुन राशि देकर किया मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम के दौरान बहनों का स्वागत करते हुए सचिन अग्रवाल ने सभी महिलाओं को मिठाई और शगुन राशि भेंट कर सम्मानित किया। राखी बांधने के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भारी उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने भी अपने भाई सचिन अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • चीन ने किया धोखा नेपाल में जल सैलाब से हजारों घर तबाह उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है नेपाल से आए नदिया ऊफान पर है
    1
    चीन ने किया धोखा नेपाल में जल सैलाब से हजारों घर तबाह उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है नेपाल से आए नदिया ऊफान पर है
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Local News Reporter नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 min ago
  • बिजनौर महात्मा विदुर मेडिकल कालेज जिला अस्पताल के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले चार महीने से नहीं मिल रहा वेतन। नाराज कर्मियों ने दिया धरना। मेडिकल कालेज प्रशासन समझाने का कर रहा प्रयास। आउट सोर्सिंग कम्पनी कर रही कर्मचारियों का शोषण। कर्मियों ने लगाई सीएम से वेतन दिलाने की गुहार।
    1
    बिजनौर महात्मा विदुर मेडिकल कालेज  जिला अस्पताल के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले चार महीने से नहीं मिल रहा वेतन। नाराज कर्मियों ने दिया धरना। मेडिकल कालेज प्रशासन समझाने का कर रहा प्रयास। आउट सोर्सिंग कम्पनी कर रही कर्मचारियों का शोषण। कर्मियों ने लगाई सीएम से वेतन दिलाने की गुहार।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलियर में युवती से छेड़छाड़ और युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कलियर क्षेत्र में युवती से कथित छेड़छाड़ और एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की वास्तविकता और पूरे मामले की पुष्टि अभी पुलिस स्तर से नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    1
    कलियर में युवती से छेड़छाड़ और युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
कलियर क्षेत्र में युवती से कथित छेड़छाड़ और एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की वास्तविकता और पूरे मामले की पुष्टि अभी पुलिस स्तर से नहीं हुई है।
मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.