Shuru
Apke Nagar Ki App…
चक्रधरपुर में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत दिलाई गई शपथ चक्रधरपुर : नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत मंगलवार को ब्रह्माकुमारी पाठशाला, चक्रधरपुर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी पाठशाला की संचालिका बीके मनाने दीदी ने उपस्थित सभी लोगों को नशा से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।
CITI LIVE Jharkhand
चक्रधरपुर में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत दिलाई गई शपथ चक्रधरपुर : नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत मंगलवार को ब्रह्माकुमारी पाठशाला, चक्रधरपुर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी पाठशाला की संचालिका बीके मनाने दीदी ने उपस्थित सभी लोगों को नशा से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।
More news from झारखंड and nearby areas
- *रक्तदान करें, जीवन बचाएं!* *शिक्षिका रचना सुंडी ने रक्तदान कर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। उन्होंने पश्चिम सिंहभूम के 'प्रोजेक्ट जागृति' की सराहना करते हुए सभी से हर माह की 8 व 24 तारीख को नियमित रक्तदान करने की अपील की।* *रक्तदान करें, जीवन बचाएं!* *शिक्षिका रचना सुंडी ने रक्तदान कर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। उन्होंने पश्चिम सिंहभूम के 'प्रोजेक्ट जागृति' की सराहना करते हुए सभी से हर माह की 8 व 24 तारीख को नियमित रक्तदान करने की अपील की।*1
- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना हेतु हुआ भूमि पूजन सरायकेला, 4 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में इचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सरायकेला विधानसभा प्रत्याशी गणेश महली, केंद्रीय अध्यक्ष गणेश चौधरी, जिला अध्यक्ष सुवेदू महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती सहित सरायकेला नगर कमेटी एवं जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, आदिवासी समाज तथा झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में स्थापित होने वाली उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और संघर्षों की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।4
- स्वर सम्राट किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर गम्हरिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनिल ठाकुर बने मुख्य अतिथि स्वर सम्राट किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर गम्हरिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनिल ठाकुर बने मुख्य अतिथि गम्हरिया: स्वर सम्राट एवं महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की 97वीं जयंती के अवसर पर भारती विविध कला मंदिर, गम्हरिया द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंटक जिला अध्यक्ष एवं गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि अनिल ठाकुर का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं इंटक जिला महासचिव राजू रजक को भी बुके देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनिल ठाकुर ने कहा कि किशोर कुमार केवल एक महान पार्श्वगायक ही नहीं, बल्कि भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी मधुर आवाज और सदाबहार गीत आज भी हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकारों की जयंती मनाना नई पीढ़ी को उनकी कला और योगदान से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर इंटक महिला जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, उर्मिला देवी मंडल, अध्यक्ष संजीव कुमार दास, अध्यक्ष अर्जुन दास, कोसा अध्यक्ष अर्जुन दास तथा छोटा गम्हरिया वार्ड पार्षद अजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा वातावरण उनके अमर गीतों से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन महान पार्श्वगायक किशोर कुमार को सामूहिक श्रद्धांजलि एवं उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए किया गया।1
- अगर आपके साथ ऐसा होता है या किसी और के साथ तो ऐसे मै सपोर्ट उसे करें क्योंकि यह आपके साथ एक न एक दिन हो सकता है और आपको उसकी जरुरत पड़ सकती है गलत के विरोध मिल्ककर आवाज उठाना सिको चुप रहने से बढ़ावा देगे1
- 🚜 RATO 7.5 HP पावर वीडर – आधुनिक खेती का भरोसेमंद साथी अपनी खेती को अधिक आसान, तेज़ और लाभदायक बनाने के लिए चुनें RATO 7.5 HP Power Weeder। यह शक्तिशाली कृषि मशीन खेत की जुताई, गुड़ाई, खरपतवार नियंत्रण और मिट्टी की तैयारी जैसे कार्यों को कम समय और कम मेहनत में पूरा करती है। इसका दमदार 7.5 HP इंजन बेहतरीन प्रदर्शन देता है और सभी प्रकार की फसलों जैसे धान, मक्का, सब्जी, आलू, हल्दी, अदरक तथा बागवानी में उपयोगी है। RATO पावर वीडर मजबूत बॉडी, कम ईंधन खपत और आसान संचालन के साथ किसानों के लिए एक विश्वसनीय विकल्प है। यह मशीन समय की बचत करने के साथ-साथ मजदूरी का खर्च भी कम करती है, जिससे खेती अधिक लाभदायक बनती है। यदि आप एक टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाली कृषि मशीन की तलाश में हैं, तो RATO 7.5 HP Power Weeder आपके लिए बेहतरीन चुनाव है। 📞 संपर्क करें: +91 7667913218 📍 पता: अंगराबाड़ी, बिछना, खूंटी, झारखंड – 835210 🧾 GSTIN: 20PUYPK5382N1ZH आज ही अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें और RATO 7.5 HP Power Weeder के साथ आधुनिक खेती की शुरुआत करें। बेहतर प्रदर्शन, अधिक उत्पादन और किसानों का भरोसा—यही है RATO Power Weeder की पहचान।1
- नया वोटर कार्ड बनना शुर😃18 साल वालों के लिए खुशखबरी 5 August से #sir #jharkhand1
- JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM का जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM का जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग सरायकेला-खरसावां, 4 अगस्त। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने जिला मुख्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र, युवा, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं ने अभ्यर्थियों के विश्वास को प्रभावित किया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व JLKM के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों अभ्यर्थी वर्षों से सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना था कि निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से ही प्रतियोगी छात्रों का विश्वास बहाल किया जा सकता है। उन्होंने सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस प्रदर्शन के अंत में प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को आगे भी उठाते रहने और प्रतियोगी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। धरना-प्रदर्शन में केंद्रीय उपाध्यक्ष (एसटी मोर्चा) प्रेम मार्डी, केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय महासचिव बिंदेश्वर महतो, केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, जिला सचिव गोपाल चंद्र महतो, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, आदित्य महतो सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- RATO 7.5 HP पावर वीडर – आधुनिक खेती का भरोसेमंद साथी अगर आप खेती में समय, मेहनत और लागत बचाना चाहते हैं, तो RATO 7.5 HP Power Weeder आपके लिए एक बेहतरीन कृषि मशीन है। यह मशीन खेत की जुताई, खरपतवार नियंत्रण, मिट्टी को भुरभुरा करने और फसल की बेहतर तैयारी के लिए बनाई गई है। इसका शक्तिशाली 7.5 HP इंजन कठिन से कठिन खेतों में भी शानदार प्रदर्शन करता है। RATO पावर वीडर मजबूत बॉडी, कम ईंधन खपत और आसान संचालन के कारण किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह मशीन सब्जी, धान, मक्का, गन्ना, बागवानी और अन्य फसलों की खेती में उपयोगी है। इसकी मजबूत ब्लेड मिट्टी को गहराई तक जोतकर फसल की अच्छी बढ़वार में मदद करती हैं। कम समय में अधिक कार्य करने की क्षमता के कारण यह मजदूरी की लागत भी कम करती है। यदि आप अपने खेत के लिए टिकाऊ, भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाला पावर वीडर खरीदना चाहते हैं, तो आज ही हमसे संपर्क करें। हम आपको उचित कीमत, सही सलाह और बेहतर बिक्री पश्चात सेवा प्रदान करते हैं। 📞 मोबाइल: +91 7667913218 📍 पता: अंगराबाड़ी, बिचना, खूंटी, झारखंड – 835210 🧾 GSTIN: 20PUYPK5382N1ZH आज ही RATO 7.5 HP Power Weeder खरीदें और अपनी खेती को आधुनिक, तेज़ और अधिक लाभदायक बनाएं।1
- JPSC नियुक्ति घोटालों की जांच रिटायर्ड जज के निगरानी में हो। S. Ali JPSC नियुक्ति घोटालों की जांच रिटायर्ड जज के निगरानी में हो। S.Ali1