logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैफई के पास शादी समारोह में रुके अखिलेश यादव, सेल्फी को लेकर दिखा उत्साह सैफई के पास एक गांव में राह चलते अखिलेश यादव एक शादी समारोह में अचानक रुक गए, उनके पहुंचते ही माहौल बदल गया और लोग उत्साह से घिर आए, सेल्फी और फोटोग्राफी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, इसी दौरान एक महिला सेल्फी ले रही थी लेकिन अखिलेश यादव कैमरे की ओर नहीं देख रहे थे, तब महिला ने देशी अंदाज में आवाज लगाई— “भैया मेरेउ कैमरा में देख लेव एक बार”, जिसके बाद वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और माहौल और भी हल्का हो गया

4 hrs ago
user_Kayyoom idrishi
Kayyoom idrishi
मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सैफई के पास शादी समारोह में रुके अखिलेश यादव, सेल्फी को लेकर दिखा उत्साह सैफई के पास एक गांव में राह चलते अखिलेश यादव एक शादी समारोह में अचानक रुक गए, उनके पहुंचते ही माहौल बदल गया और लोग उत्साह से घिर आए, सेल्फी और फोटोग्राफी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, इसी दौरान एक महिला सेल्फी ले रही थी लेकिन अखिलेश यादव कैमरे की ओर नहीं देख रहे थे, तब महिला ने देशी अंदाज में आवाज लगाई— “भैया मेरेउ कैमरा में देख लेव एक बार”, जिसके बाद वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और माहौल और भी हल्का हो गया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी। पलिया रेंज के राजा टापर गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया है। हाल ही में देवीपुर गांव में खेत में बैठे एक बालक पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे। इस सफलता से ग्रामीणों ने दहशत के माहौल से राहत की सांस ली है। ​डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पलिया रेंज कार्यालय लाया जा रहा है, जहाँ पशु चिकित्सकों द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
    1
    लखीमपुर खीरी। पलिया रेंज के राजा टापर गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया है। हाल ही में देवीपुर गांव में खेत में बैठे एक बालक पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे। इस सफलता से ग्रामीणों ने दहशत के माहौल से राहत की सांस ली है।
​डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पलिया रेंज कार्यालय लाया जा रहा है, जहाँ पशु चिकित्सकों द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
    user_Kayyoom idrishi
    Kayyoom idrishi
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लखीमपुर में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ सहित शहर के भुईफोरवा नाथ, लिलौटीनाथ, देवकली और टेढ़ेनाथ मंदिर समेत जिले के सभी शिवालयों और शिव मंदिरों में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है, भोले बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें सुबह से लगी हुई हैं, मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जगह जगह बैरीकेटिंग कर यातायात का डायवर्जन किया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग सहित अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, सभी प्रमुख मंदिरों पर स्थानीय पुलिस बल तैनात है और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है
    1
    लखीमपुर खीरी- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लखीमपुर में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ सहित शहर के भुईफोरवा नाथ, लिलौटीनाथ, देवकली और टेढ़ेनाथ मंदिर समेत जिले के सभी शिवालयों और शिव मंदिरों में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है, भोले बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें सुबह से लगी हुई हैं, मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जगह जगह बैरीकेटिंग कर यातायात का डायवर्जन किया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग सहित अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, सभी प्रमुख मंदिरों पर स्थानीय पुलिस बल तैनात है और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है
    user_Lakhimpur Post News
    Lakhimpur Post News
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी काशी धाम में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
    1
    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी काशी धाम में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Anurag Patel
    1
    Post by Anurag Patel
    user_Anurag Patel
    Anurag Patel
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कस्बा खीरी में महाशिवरात्रि पर रविवार को मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और दिनभर जयकारे गूंजते रहे।दोपहर बाद मोहल्ला जोशी टोला से भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें शिव झांकी, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बारात परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए पक्के तालाब पर समाप्त हुई।इस दौरान जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर हलवा और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। सीओ सदर, अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी और थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    कस्बा खीरी में महाशिवरात्रि पर रविवार को मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और दिनभर जयकारे गूंजते रहे।दोपहर बाद मोहल्ला जोशी टोला से भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें शिव झांकी, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बारात परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए पक्के तालाब पर समाप्त हुई।इस दौरान जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर हलवा और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। सीओ सदर, अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी और थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Safiuddin Ansari
    1
    Post by Safiuddin Ansari
    user_Safiuddin Ansari
    Safiuddin Ansari
    सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सैफई के पास शादी समारोह में रुके अखिलेश यादव, सेल्फी को लेकर दिखा उत्साह सैफई के पास एक गांव में राह चलते Akhilesh Yadav एक शादी समारोह में अचानक रुक गए, उनके पहुंचते ही माहौल बदल गया और लोग उत्साह से घिर आए, सेल्फी और फोटोग्राफी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, इसी दौरान एक महिला सेल्फी ले रही थी लेकिन अखिलेश यादव कैमरे की ओर नहीं देख रहे थे, तब महिला ने देशी अंदाज में आवाज लगाई— “भैया मेरेउ कैमरा में देख लेव एक बार”, जिसके बाद वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और माहौल और भी हल्का हो गया
    1
    सैफई के पास शादी समारोह में रुके अखिलेश यादव, सेल्फी को लेकर दिखा उत्साह
सैफई के पास एक गांव में राह चलते Akhilesh Yadav एक शादी समारोह में अचानक रुक गए, उनके पहुंचते ही माहौल बदल गया और लोग उत्साह से घिर आए, सेल्फी और फोटोग्राफी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, इसी दौरान एक महिला सेल्फी ले रही थी लेकिन अखिलेश यादव कैमरे की ओर नहीं देख रहे थे, तब महिला ने देशी अंदाज में आवाज लगाई— “भैया मेरेउ कैमरा में देख लेव एक बार”, जिसके बाद वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और माहौल और भी हल्का हो गया
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खीरी टाउन। कस्बे के व्यस्ततम सदर चौराहे पर शनिवार को सवारी उतारने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और एक ऑटो चालक के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    2
    खीरी टाउन।
कस्बे के व्यस्ततम सदर चौराहे पर शनिवार को सवारी उतारने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और एक ऑटो चालक के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Kayyoom idrishi
    Kayyoom idrishi
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र के ग्राम राजा टापर में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गये पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम ने भी चैन की सांस ली। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पूर्व इसी तेंदुए ने गांव के एक मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण खेतों में जाने से कतराने लगे थे और बच्चों को घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके में पिंजरा लगाया था और लगातार निगरानी की जा रही थी। आज रविवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए को पिंजरा सहित पलिया रेंज कार्यालय ले जाया गया। पलिया रेंजर विनय कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पूर्व में ही पिंजरा लगाया गया था, जिसमें आज वह फंस गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में फैली दहशत कम हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें कुछ राहत महसूस हो रही है। हालांकि लोग अभी भी सतर्क बने हुए हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।
    1
    पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र के ग्राम राजा टापर में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गये पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम ने भी चैन की सांस ली।
बताया जाता है कि करीब 15 दिन पूर्व इसी तेंदुए ने गांव के एक मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण खेतों में जाने से कतराने लगे थे और बच्चों को घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई थी।
घटना के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके में पिंजरा लगाया था और लगातार निगरानी की जा रही थी। आज रविवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए को पिंजरा सहित पलिया रेंज कार्यालय ले जाया गया।
पलिया रेंजर विनय कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पूर्व में ही पिंजरा लगाया गया था, जिसमें आज वह फंस गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में फैली दहशत कम हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें कुछ राहत महसूस हो रही है। हालांकि लोग अभी भी सतर्क बने हुए हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.