logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेटीके इलाज की आस लेकर तेलंगाना से मनौना धाम जा रहा परिवार हादसे का शिकार चालक की मौत छः लोग घायल रियल न्यूज हरदोई बेटी के इलाज की उम्मीद लेकर तेलंगाना से मनौना धाम जा रहा परिवार मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के आलापुर गांव के पास पिलर नंबर 323 के नजदीक एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक संपत (40) की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के जनगांव जिले के गनपुर थाना क्षेत्र निवासी नागराजू (42), उनकी पत्नी स्वर्णलता, बेटी श्रीदेवी (19), मां अनंत लक्ष्मी (62), साला संतोष (35) और भाई मधु (30) एर्टिगा कार संख्या TS 27F 7903 से प्रयागराज से बरेली की ओर जा रहे थे। परिवार रविवार रात तेलंगाना से रवाना हुआ था। बताया गया कि नागराजू की बेटी श्रीदेवी लंबे समय से बीमार है। परिवार ने कई जगह उसका इलाज कराया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान किसी परिचित ने परिवार को मनौना धाम के बारे में बताया। बेटी के स्वस्थ होने की आस में पूरा परिवार मनौना धाम के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर आलापुर गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में स्वर्णलता, श्रीदेवी और अनंत लक्ष्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने चालक संपत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।। #real news #hardoi #hardoinews #hardoi #Hardoi #Police

12 hrs ago
user_राम सागर
राम सागर
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

बेटीके इलाज की आस लेकर तेलंगाना से मनौना धाम जा रहा परिवार हादसे का शिकार चालक की मौत छः लोग घायल रियल न्यूज हरदोई बेटी के इलाज की उम्मीद लेकर तेलंगाना से मनौना धाम जा रहा परिवार मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के आलापुर गांव के पास पिलर नंबर 323 के नजदीक एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक संपत (40) की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के जनगांव जिले के गनपुर थाना क्षेत्र निवासी नागराजू (42), उनकी पत्नी स्वर्णलता, बेटी श्रीदेवी (19), मां अनंत लक्ष्मी (62), साला संतोष (35) और भाई मधु (30) एर्टिगा कार संख्या TS 27F 7903 से प्रयागराज से बरेली की ओर जा रहे थे। परिवार रविवार रात तेलंगाना से रवाना हुआ था। बताया गया कि नागराजू की बेटी श्रीदेवी लंबे समय से बीमार है। परिवार ने कई जगह उसका इलाज कराया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान किसी परिचित ने परिवार को मनौना धाम के बारे में बताया। बेटी के स्वस्थ होने की आस में पूरा परिवार मनौना धाम के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर आलापुर गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में स्वर्णलता, श्रीदेवी और अनंत लक्ष्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने चालक संपत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।। #real news #hardoi #hardoinews #hardoi #Hardoi #Police

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बघौली के गोंडाराव में बिजली चोरी पकड़ने की बौखलाहट में प्रवर्तन टीम पर किया हमला, मुकदमा दर्ज बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची प्रवर्तन टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बिजली चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग से नाराज रामलखन, उसके बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति ने टीम से मारपीट की और मोबाइल छीनने व बंधक बनाने का प्रयास किया। हमले में अवर अभियंता सरफराज अहमद के पैर में चोट आई, जबकि मुख्य आरक्षी राजीव की वर्दी फाड़ दी गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बघौली के गोंडाराव में बिजली चोरी पकड़ने की बौखलाहट में प्रवर्तन टीम पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची प्रवर्तन टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बिजली चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग से नाराज रामलखन, उसके बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति ने टीम से मारपीट की और मोबाइल छीनने व बंधक बनाने का प्रयास किया।
हमले में अवर अभियंता सरफराज अहमद के पैर में चोट आई, जबकि मुख्य आरक्षी राजीव की वर्दी फाड़ दी गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • डकैती की योजना बना रहे 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार अवैध शस्त्र व 02 मोटरसाइकिल बरामद क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान ने दी जानकारी
    1
    डकैती की योजना बना रहे 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध शस्त्र व 02 मोटरसाइकिल बरामद
क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान ने दी जानकारी
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरदोई जनपद के बिलग्राम तहसील के परसोला गांव में दबग शत्रुघ्न सिंह व उनके लड़के द्वारा ग्राम समाज की गोबर कन्डे की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है जब ब्रजेश सिंह द्वारा मना किया गया तो मारने और झूठे मुकदमे में फसाने कि दी गई धमकी
    1
    हरदोई जनपद के बिलग्राम तहसील के परसोला गांव में दबग शत्रुघ्न सिंह व उनके लड़के द्वारा ग्राम समाज की गोबर कन्डे की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है जब ब्रजेश सिंह द्वारा मना किया गया तो मारने और झूठे मुकदमे में फसाने कि दी गई धमकी
    user_पत्रकार ब्रजेश सिंह
    पत्रकार ब्रजेश सिंह
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai. Hashtags: #ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite
    1
    Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering
Description:
Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai.
Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai.
Hashtags:
#ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पाली में खीरा किसानों की ‘सफेद लूट’ का आरोप, 6 किलो को 5 किलो गिनने पर उठे सवाल पाली में खीरा किसानों की ‘सफेद लूट’ का आरोप, 6 किलो को 5 किलो गिनने पर उठे सवाल पाली, हरदोई। पाली कस्बे में खीरा किसानों की उपज की खरीद में कथित मनमानी को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि फड़ों पर पहले छंटाई के नाम पर माल अलग किया जाता है और इसके बाद कथित ‘धड़ा प्रथा’ के तहत 6 किलो खीरे को 5 किलो ही माना जा रहा है। हाथ वाले तराजू से तौल में भी डंडी मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं। किसानों के साथ राजस्व को भी नुकसान का आरोप मामले का एक अहम पहलू यह भी है कि किसानों की उपज की खरीद-बिक्री यदि अधिकृत मंडी के बाहर हो रही है तो इससे मंडी शुल्क एवं अन्य सरकारी राजस्व के नुकसान की आशंका भी पैदा होती है। किसानों का कहना है कि जब बड़ी मात्रा में खीरे की खरीद-बिक्री हो रही है तो उसकी तौल और बिक्री अधिकृत मंडी परिसर में ही कराई जानी चाहिए, ताकि तौल प्रक्रिया पारदर्शी रहे और सरकारी राजस्व का भी नुकसान न हो। किसानों ने मांग की है कि पाली क्षेत्र में बाहर संचालित फड़ों पर खीरे की खरीद-बिक्री की जांच कराकर उपज की तौल अधिकृत मंडी में कराई जाए। इससे किसानों को सही तौल और भुगतान मिल सकेगा तथा मंडी शुल्क की चोरी अथवा राजस्व नुकसान की आशंका पर भी रोक लगाई जा सकेगी। अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग इस व्यवस्था की जांच कब करेगा और किसानों की उपज की मंडी में पारदर्शी तौल कब सुनिश्चित की जाएगी? किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    पाली में खीरा किसानों की ‘सफेद लूट’ का आरोप, 6 किलो को 5 किलो गिनने पर उठे सवाल
पाली में खीरा किसानों की ‘सफेद लूट’ का आरोप, 6 किलो को 5 किलो गिनने पर उठे सवाल
पाली, हरदोई। पाली कस्बे में खीरा किसानों की उपज की खरीद में कथित मनमानी को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि फड़ों पर पहले छंटाई के नाम पर माल अलग किया जाता है और इसके बाद कथित ‘धड़ा प्रथा’ के तहत 6 किलो खीरे को 5 किलो ही माना जा रहा है। हाथ वाले तराजू से तौल में भी डंडी मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
किसानों के साथ राजस्व को भी नुकसान का आरोप
मामले का एक अहम पहलू यह भी है कि किसानों की उपज की खरीद-बिक्री यदि अधिकृत मंडी के बाहर हो रही है तो इससे मंडी शुल्क एवं अन्य सरकारी राजस्व के नुकसान की आशंका भी पैदा होती है। किसानों का कहना है कि जब बड़ी मात्रा में खीरे की खरीद-बिक्री हो रही है तो उसकी तौल और बिक्री अधिकृत मंडी परिसर में ही कराई जानी चाहिए, ताकि तौल प्रक्रिया पारदर्शी रहे और सरकारी राजस्व का भी नुकसान न हो।
किसानों ने मांग की है कि पाली क्षेत्र में बाहर संचालित फड़ों पर खीरे की खरीद-बिक्री की जांच कराकर उपज की तौल अधिकृत मंडी में कराई जाए। इससे किसानों को सही तौल और भुगतान मिल सकेगा तथा मंडी शुल्क की चोरी अथवा राजस्व नुकसान की आशंका पर भी रोक लगाई जा सकेगी।
अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग इस व्यवस्था की जांच कब करेगा और किसानों की उपज की मंडी में पारदर्शी तौल कब सुनिश्चित की जाएगी? किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर मौत पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, शाहाबाद तिराहे से पहले मंगलवार रात सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर मौत पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, शाहाबाद तिराहे से पहले मंगलवार रात सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
    1
    तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर मौत

पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, शाहाबाद तिराहे से पहले मंगलवार रात सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर मौत
पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, शाहाबाद तिराहे से पहले मंगलवार रात सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    8 hrs ago
  • हरदोई से बड़ी खबर* *गौरी नगर में महिला का आरोप- गौसेवा करने पर किया जाता है परेशान, घर पर कब्जे की कोशिश, CO से लगाई न्याय की गुहार* *हरदोई।* शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर मोहल्ले में एक तलाकशुदा व दिव्यांग महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि गौसेवा करने के कारण उसे मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। *पीड़िता ने CO को दिया प्रार्थना पत्र* 137 गौरी नगर निवासी *इन्दु मोहन सक्सेना पुत्री स्व. महेन्द्र प्रकाश सक्सेना* ने नगर क्षेत्राधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने बताया कि वह *हरदोई से बड़ी खबर* *गौरी नगर में महिला का आरोप- गौसेवा करने पर किया जाता है परेशान, घर पर कब्जे की कोशिश, CO से लगाई न्याय की गुहार* *हरदोई।* शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर मोहल्ले में एक तलाकशुदा व दिव्यांग महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि गौसेवा करने के कारण उसे मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। *पीड़िता ने CO को दिया प्रार्थना पत्र* 137 गौरी नगर निवासी *इन्दु मोहन सक्सेना पुत्री स्व. महेन्द्र प्रकाश सक्सेना* ने नगर क्षेत्राधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने बताया कि वह छूटी हुई गायों की सेवा करती हैं। उनके साथ उनका 14-15 साल का बेटा रहता है। तीन बच्चे बाहर रहते हैं। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग घर के बाहर कूड़ा फेंकते हैं, आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज करते हैं और महिला के साथ अभद्रता करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पास इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी हैं। *जान से मारने की धमकी का आरोप* महिला का आरोप है कि विपक्षीगण ने धमकी दी है कि अगर वह यहां से नहीं गई तो उसे और उसके पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने इस मामले में *सैफ अली खान, हैदर खान, सोएब खान, कासिम खान, मेहबूब खान सहित 11 लोगों* को नामजद किया है। *पुलिस से कार्रवाई की मांग* प्रार्थिनी के मुताबिक थाने पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने CO कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हरदोई से बड़ी खबर*

*गौरी नगर में महिला का आरोप- गौसेवा करने पर किया जाता है परेशान, घर पर कब्जे की कोशिश, CO से लगाई न्याय की गुहार*

*हरदोई।* शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर मोहल्ले में एक तलाकशुदा व दिव्यांग महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि गौसेवा करने के कारण उसे मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

*पीड़िता ने CO को दिया प्रार्थना पत्र*
137 गौरी नगर निवासी *इन्दु मोहन सक्सेना पुत्री स्व. महेन्द्र प्रकाश सक्सेना* ने नगर क्षेत्राधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने बताया कि वह
*हरदोई से बड़ी खबर*
*गौरी नगर में महिला का आरोप- गौसेवा करने पर किया जाता है परेशान, घर पर कब्जे की कोशिश, CO से लगाई न्याय की गुहार*
*हरदोई।* शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर मोहल्ले में एक तलाकशुदा व दिव्यांग महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि गौसेवा करने के कारण उसे मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
*पीड़िता ने CO को दिया प्रार्थना पत्र*
137 गौरी नगर निवासी *इन्दु मोहन सक्सेना पुत्री स्व. महेन्द्र प्रकाश सक्सेना* ने नगर क्षेत्राधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने बताया कि वह छूटी हुई गायों की सेवा करती हैं। उनके साथ उनका 14-15 साल का बेटा रहता है। तीन बच्चे बाहर रहते हैं।
आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग घर के बाहर कूड़ा फेंकते हैं, आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज करते हैं और महिला के साथ अभद्रता करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पास इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी हैं।
*जान से मारने की धमकी का आरोप*
महिला का आरोप है कि विपक्षीगण ने धमकी दी है कि अगर वह यहां से नहीं गई तो उसे और उसके पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने इस मामले में *सैफ अली खान, हैदर खान, सोएब खान, कासिम खान, मेहबूब खान सहित 11 लोगों* को नामजद किया है।
*पुलिस से कार्रवाई की मांग*
प्रार्थिनी के मुताबिक थाने पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने CO कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मौत के तांडव का जिम्मेदार आखिर कौन, राजमार्ग पर 3 गौवंशों की दर्दनाक मौत हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर ब्रम्हनाखेड़ा के पास 24/25 अगस्त की रात सड़क हादसे में तीन गोवंशों की मौत हो गई। सड़क पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी ने एक बार फिर हाईवे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की सूचना पर बघौली पुलिस, डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंशों को सड़क से हटवाकर दफन कराया। पुलिस ने हादसे के बाद अपना फर्ज निभाया। जब हाईवे टीम द्वारा नियमित पेट्रोलिंग होती है तो सड़क पर घूम रहे मवेशी पेट्रोलिंग टीम की नजर से कैसे बच जाते हैं? रात में तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाएं तो हादसा होना तय है। तीन गोवंशों की मौत ने व्यवस्था को आईना दिखाया है। सवाल सीधा है—मौत के तांडव का जिम्मेदार कौन?
    1
    मौत के तांडव का जिम्मेदार आखिर कौन, राजमार्ग पर 3 गौवंशों की दर्दनाक मौत

हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर ब्रम्हनाखेड़ा के पास 24/25 अगस्त की रात सड़क हादसे में तीन गोवंशों की मौत हो गई।
सड़क पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी ने एक बार फिर हाईवे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसे की सूचना पर बघौली पुलिस, डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंशों को सड़क से हटवाकर दफन कराया।
पुलिस ने हादसे के बाद अपना फर्ज निभाया। जब हाईवे टीम द्वारा नियमित पेट्रोलिंग होती है तो सड़क पर घूम रहे मवेशी पेट्रोलिंग टीम की नजर से कैसे बच जाते हैं?
रात में तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाएं तो हादसा होना तय है।
तीन गोवंशों की मौत ने व्यवस्था को आईना दिखाया है। सवाल सीधा है—मौत के तांडव का जिम्मेदार कौन?
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.