Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक मेथली ठाकुर का होली गीत
N BHARAT NEWS 365
अलीगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक मेथली ठाकुर का होली गीत
More news from Bihar and nearby areas
- #तेजस्वी_यादव बेटी कात्यानी के साथ होली खेलते दिखे देखें VIDEO #shorts #atvnetwork #तेजस्वी #holi #biharpolitics #rjd1
- वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला एवं अन्य गंभीर कांडों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत विगत 24 घंटे में 51 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया गया है। बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 02 अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में #आत्मसर्मपण भी किया गया है। छापेमारी के क्रम में 02 देशी पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 02 मैगजीन 12 जिंदा कारतूस, 01 खोखा, लगभग 929 लीटर अवैध शराब एवं 10 मोबाइल #बरामद करते हुए #जब्त किया गया है। इसके अलावा वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 23 अभियुक्तों के खिलाफ कांडों का #निष्पादन किया गया है। इसी क्रम में पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहयोग से 02 गुमशुदा युवक/युवती को सकुशल #बरामद किया गया है। इस संबंध में श्री भानू प्रताप सिंह नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaAIR News PATNADD News Bihar #Patna Police #Bihar Police #PoliceAction #Zero Tolerance #CrimeControl #Seizure #IllegalArms #LiquorSeized #AntiCrimeOperation #SafePatna #PublicSafety1
- होली पर्व के अवसर पर पटना के पश्चिमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पटना पुलिस द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। #निवारक_कार्रवाई: * कुल 2610 व्यक्तियों पर BNSS की धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई है, ताकि संभावित शांति भंग को रोका जा सके। * साथ ही, इन व्यक्तियों को BNSS की धारा 135 के तहत बाउंड डाउन कराया गया है। * इसके अतिरिक्त, 05 व्यक्तियों पर CCA-3 के तहत कार्रवाई की गई है। जुलूस एवं कार्यक्रमः * सभी जुलूस केवल लाइसेंस के उपरांत ही निकाले जाएंगे। * पश्चिमी क्षेत्र में कुल 04 लाइसेंस प्राप्त जुलूस निर्धारित हैं। * मटका फोड़ कार्यक्रम 06 स्थानों पर आयोजित होंगे। #सुरक्षा_व्यवस्थाः * कुल 64 होलिका दहन स्थलों पर विशेष पुलिस निगरानी रखी जाएगी। * सभी थानों द्वारा शांति समिति की बैठकें आयोजित कर ली गई हैं। * RAF टीम फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में तैनात रहेगी। * अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु फ्लैग मार्च किया जाएगा। #पटना_पुलिस की अपीलः होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने वाले कृत्य से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। इस संबंध में श्री भानू प्रताप सिंह नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना द्वारा दी गई बाइट...1
- बिहार में होली का खुमार इस बार सियासी फिज़ाओं तक महसूस किया जा रहा है। रंग, अबीर और गुलाल के दरमियान जब रिश्तों की मिठास घुलती है, तो हर मंज़र दिलकश हो उठता है। ऐसे ही एक खुशनुमा लम्हे की तस्वीर सामने आई है, जहां सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी नन्हीं बेटी कात्यायनी के साथ फागुन का जश्न मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेजस्वी यादव बेहद सादगी और अपनत्व के साथ बेटी को रंग लगाते दिख रहे हैं। कभी गोद में उठाकर दुलार करते हैं, तो कभी मुस्कुराते हुए गुलाल लगाते हैं। कात्यायनी भी मासूम अदा में रंगों से खेलती नजर आती हैं। यह नज़ारा सियासत की तल्खियों से परे एक पिता-पुत्री के मोहब्बत भरे रिश्ते को बयां करता है फागुन की इस मस्ती में परिवार संग बिताए गए पल खास अहमियत रखते हैं। वीडियो में घर का माहौल पूरी तरह त्योहार की रौनक से सराबोर दिख रहा है हंसी, ठिठोली और रंगों की बारिश के बीच सादगी भरा जश्न। समर्थक और चाहने वाले इस वीडियो को जमकर साझा कर रहे हैं और कमेंट्स में मुबारकबाद दे रहे हैं। बता दें कभी लालू प्रसाद यादव के आवास पर होली का जश्न पूरे शबाब पर हुआ करता था। 1997 से 2000 के दौर में कुर्ता फाड़ होली की धूम देशभर में चर्चा का विषय बनती थी। लेकिन चारा घोटाले के बाद परिस्थितियां बदलीं और वैसी रौनक फिर देखने को नहीं मिली। अब वक्त का पहिया आगे बढ़ चुका है। नई पीढ़ी के साथ होली का अंदाज़ भी बदला है जहां सियासत से ज्यादा परिवार और रिश्तों की गर्मजोशी नजर आती है। तेजस्वी यादव का यह रंगीन लम्हा यही पैगाम देता है कि त्योहार केवल रंगों का नहीं, दिलों को करीब लाने का भी नाम है। फागुन की यही तो असली रूह है मोहब्बत, मुस्कान और यादगार लम्हे।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- Mukhiyajee Reporter | Patna केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने क्यों कहा- होली अब तक अधूरी है और यह पूरी तभी होगी, जब...??? उन्होंने यह बात पटना में लोजपा-आर कार्यालय की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही। आप भी देखिए वीडियो और जानिए हकीकत...1
- पटना। राजधानी पटना में सवर्ण एकता मंच की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, सौहार्द और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। समारोह में मौजूद लोगों ने सामाजिक समरसता और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के पर्व को उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- दिनांक 01.03.2026 की रात्रि में दानापुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि हाईटेक अस्पताल के पीछे स्थित एक मैरेज हॉल में दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ फायरिंग कर रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष दानापुर द्वारा DIU टीम के सहयोग से एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी किया गया, जहां से फायरिंग में संलिप्त 02 अभियुक्त को 01 देशी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 01 मैगजीन, 01 खोखा एवं 02 मोबाइल के साथ विधिवत #गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री भानू प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaDistrict Administration PatnaPatna Traffic policeAIR News PATNADDNewsLiveProhibition, Excise & Registration Department, BiharDD News Bihar #Patnapolice #Biharpolice #Danapurps PATNA1