logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*समाचार* *जिले में फार्मर रजिस्ट्री के लिए आयोजित किए जा रहे हैं कैंप* *कलेक्टर श्री वर्मा ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश* *सरकारी योजनाओं व अनुदान का सीधा लाभ पाने के लिए किसान कराएं फार्मर रजिस्ट्री* शिवपुरी, 26 अगस्त 2026/ मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य त्वरित गति से पूर्ण कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को समय-सीमा में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांव में कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार कैंप का आयोजन किया जा रहा है और राजस्व अधिकारियों द्वारा कैंप का निरीक्षण भी किया जा रहा है। *विशेष शिविरों का संचालन एवं मैदानी अमले की तैनाती* कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा शिवपुरी, कोलारस, पोहरी, करैरा एवं पिछोर के अनुविभागीय अधिकारियों को नियत समयावधि में कार्य पूर्ण कराने हेतु तहसील, पटवारी हल्का एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष 'फार्मर रजिस्ट्री अभियान' चलाकर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिविरों के सुचारू संचालन हेतु त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत पटवारी, सर्वेयर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी तथा सहकारिता प्रतिनिधि का मैदानी दल शिविर स्तर पर पहुँचकर किसानों का पंजीयन कर रहा है। इसके साथ ही क्लस्टर स्तर पर कृषि विकास अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जबकि नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, सब इंजीनियर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। *फार्मर रजिस्ट्री (एग्रीस्टैक) के लाभ एवं आवश्यक दस्तावेज* फार्मर रजिस्ट्री (एग्रीस्टैक) के अंतर्गत प्रत्येक किसान की भूमि (खसरा/खतौनी), आधार एवं बैंक खाते को लिंक करके एक यूनिक 'फार्मर आईडी' (किसान पहचान पत्र) तैयार की जा रही है, जिससे किसानों को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि', 'फसल बीमा योजना', न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन और कृषि अनुदान की राशि बिना किसी मध्यस्थ के सीधे बैंक खाते में पारदर्शी रूप से प्राप्त होगी। साथ ही इससे किसान क्रेडिट कार्ड तथा कृषि ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया भी अत्यंत सुगम और तेज हो जाएगी; इस पंजीयन हेतु किसानों को अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा नकल) एवं बैंक पासबुक की प्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। *कृषकों से पंजीयन की अपील* जिले के समस्त कृषकों से अपील की जाती है कि वे अपनी ग्राम पंचायत व नजदीकी शिविर स्थल पर समय से पहुंचकर अनिवार्य रूप से अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवाएं ताकि शासकीय योजनाओं एवं अनुदान का निर्बाध लाभ प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शिविर आयोजित कर प्रतिदिन की प्रगति से अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। समाचार क्रमांक 188/2026 ---00---

9 hrs ago
user_Deepak Journalist
Deepak Journalist
TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
fe3f5e6a-3c95-4ba5-aa97-7e37b557d25d

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनाएं आगामी त्योहार, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर भितरवार। आगामी  ईद मिलाद-उन-नबी , रक्षाबंधन , श्री कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित अन्य प्रमुख त्योहारों को शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। एसडीओपी गगन हनवत की अध्यक्षता में हुई इस शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि भितरवार की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी गगन हनवत ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। भितरवार की ऐतिहासिक और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पैनी नजर होने की बात कहते हुए सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी या भ्रामक बयान देकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करे। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अत्यंत सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर तैरने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री नजर आती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु  व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।
    2
    आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनाएं आगामी त्योहार, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर
भितरवार। आगामी  ईद मिलाद-उन-नबी , रक्षाबंधन , श्री कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित अन्य प्रमुख त्योहारों को शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। एसडीओपी गगन हनवत की अध्यक्षता में हुई इस शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि भितरवार की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी गगन हनवत ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। भितरवार की ऐतिहासिक और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पैनी नजर होने की बात कहते हुए सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी या भ्रामक बयान देकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करे। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अत्यंत सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर तैरने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री नजर आती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु  व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने 3 लाख रुपये कीमत की 14.48ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को जिले को नशामुक्त बनाने एवं अवैध नशीले पदार्थ का विक्रय करने बालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा साल्वेंट के पास रेल्वे स्टेशन रोड तरफ स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 3 लाख रुपये कीमत की 14.48ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया
    1
    कोतवाली पुलिस ने 3 लाख रुपये कीमत की 14.48ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को जिले को नशामुक्त बनाने एवं अवैध नशीले पदार्थ का विक्रय करने बालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा साल्वेंट के पास रेल्वे स्टेशन रोड तरफ स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 3 लाख रुपये कीमत की 14.48ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों को व्यवस्थित कराया करैरा। मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लगे हाथ ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को सड़क व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस स्टाफ की मदद से सड़क पर लगे हाथ ठेलों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पुलिस ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे। मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों को व्यवस्थित कराया करैरा। मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लगे हाथ ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को सड़क व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस स्टाफ की मदद से सड़क पर लगे हाथ ठेलों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पुलिस ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे।
    1
    मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों को व्यवस्थित कराया

करैरा। मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लगे हाथ ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को सड़क व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस स्टाफ की मदद से सड़क पर लगे हाथ ठेलों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।

पुलिस ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे।

    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • किसी भी समाज पर गलत टिप्पणी करने वाले से कोई लेना-देना नहीं: प्रीतम लोधी शिवपुरी। सोशल मीडिया पर समाज विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर कहा कि गलत टिप्पणी करने वाले व्यक्ति से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार है और प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। विधायक ने कार्रवाई में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करने की बात कही।
    1
    किसी भी समाज पर गलत टिप्पणी करने वाले से कोई लेना-देना नहीं: प्रीतम लोधी
शिवपुरी। सोशल मीडिया पर समाज विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर कहा कि गलत टिप्पणी करने वाले व्यक्ति से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार है और प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। विधायक ने कार्रवाई में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करने की बात कही।
    user_Jeetu gour thakur daily report
    Jeetu gour thakur daily report
    Insurance Agent शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • किसी भी समाज पर गलत टिप्पणी करने वाले से हमारा कोई लेना-देना नहीं, प्रशासन कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है शिवपुरी - सोशल मीडिया पर किसी समाज के प्रति गलत टिप्पणी के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। प्रशासन भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है और वे उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे। किसी भी समाज पर गलत टिप्पणी करने वाले से हमारा कोई लेना-देना नहीं, प्रशासन कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है शिवपुरी - सोशल मीडिया पर किसी समाज के प्रति गलत टिप्पणी के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। प्रशासन भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है और वे उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
    1
    किसी भी समाज पर गलत टिप्पणी करने वाले से हमारा कोई लेना-देना नहीं, प्रशासन कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है

शिवपुरी - सोशल मीडिया पर किसी समाज के प्रति गलत टिप्पणी के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। प्रशासन भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है और वे उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

    user_रितिक परमार
    रितिक परमार
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सराहनी भूमिका निरीक्षक दिनेश राजपूत उप निरीक्षक अजान सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, प्रधान आरक्षक रामजी शरद शुक्ला, आरक्षक मुनेश बघेल, आरक्षक राममिलन गुर्जर, आरक्षक रविंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही!
    2
    थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है।
पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 

सराहनी भूमिका
निरीक्षक दिनेश राजपूत उप निरीक्षक  अजान सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, प्रधान आरक्षक रामजी शरद शुक्ला, आरक्षक मुनेश बघेल, आरक्षक राममिलन गुर्जर, आरक्षक रविंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही!
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बेरछ में मामूली विवाद को लेकर युवक ने गाली-गलौज कर की मारपीट, भांडेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछ में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक रजक पिता हरजू रजक उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बेरछ ने पुलिस को शिकायत दी कि मुन्ना दोहरे के घर के बाहर आरोपी सोनू यादव ने उसके साथ विवाद करते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना भांडेर पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम 06 बजे भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बेरछ में मामूली विवाद को लेकर युवक ने गाली-गलौज कर की मारपीट, भांडेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछ में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक रजक पिता हरजू रजक उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बेरछ ने पुलिस को शिकायत दी कि मुन्ना दोहरे के घर के बाहर आरोपी सोनू यादव ने उसके साथ विवाद करते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना भांडेर पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम 06 बजे भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जारी किया वीडियो.... कहा किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जारी किया वीडियो.... कहा किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं।
    1
    पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जारी किया वीडियो....

कहा किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं।

पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने जारी किया वीडियो....
कहा किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.