Shuru
Apke Nagar Ki App…
Neeraj Ahiran
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल, महाराष्ट्र में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम महाराष्ट्र स्थित माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर कक्षाओं से सीनियर तथा सीनियर से प्रथम कक्षा में जाने वाले बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सीनियर वर्ग के छात्र अवियांश मृत्युंजय बरई (Aviyansh Mrityunjay Barai) की प्रस्तुति विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। उनकी शानदार प्रस्तुति को देखकर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बालवाड़ी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट: SARTAJ ALAM “JOURNALIST” 📰✍️1
- कुशीनगर के कसया फाजिलनगर रोड पर अचेत अवस्था में गिरा पड़ा है एक व्यक्ति, कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना कारित हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति जाति के पंडित है और दूसरे जगह के निवासी है। यहां किराए के मकान में रहते हैं। पत्नी से आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता है। कई बार पत्नी सड़क से उठाकर ले गई है। फिर भी वही हाल है, पत्नी भी परेशान है। अजीब विडंबना है संसार की। एक ज्ञानी व्यक्ति इस अवस्था में सड़क पर गिरा पड़ा है जिसे उठाने वाला कोई नहीं है।1
- Post by Abc Hindustan1
- UPSC में झांसी की आयुषी सेजरिया ने हासिल की 914वीं रैंक, बताया कैसे करती थीं पढ़ाई1
- फरेंदा के वर्तमान और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह को हराकर विधानसभा में पहुंचेंगे सपा नेता,1
- दक्षिण भारत में भीड़ द्वारा बकरियों के बच्चों को हवा में उछालने का वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया तमिलनाडु से आए इस फुटेज में पारंपरिक पोशाक पहने लोगों का एक समूह छोटी बकरियों को बार-बार कई मीटर ऊपर उछालता हुआ दिखाई दे रहा है,1
- कुशीनगर: पेड़ से लटककर 35 वर्षीय युवक ने दी जान | रामकोला बरवा बाजार में सनसनी | Kushinagar News Description: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार के सरेह में एक 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर निवासी जोखन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बरवा बाजार में स्थित मीठा प्लांट में मजदूरी करने आया था, लेकिन प्लांट बंद होने के बाद गांव में ही मजदूरी का काम कर रहा था। घटना के समय पति-पत्नी खेत में मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था। पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। Hashtags: #KushinagarNews #Ramkola #BarwaBazar #UPNews #BreakingNews #SuicideCase #UPPolice #HataKushinagar #LocalNews #CrimeNews #Kushinagar1
- कुशीनगर के कसया के बाद अब नगर पडरौना के सुभाष चौक पुलिस चौकी के नजदीक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है एक व्यक्ति।आपको बता दें कि घंटे भर से वहां अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ है और पास ही पुलिस प्रशासन भी है उसके बावजूद लापरवाही का यह आलम बड़ी दुर्घटना को भी दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब पिया हुआ है। ठीक है मानते हैं कि शराब पिया हुआ है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन का क्या कार्य है ? यह अपने आप में यक्ष प्रश्न है।1
- पहले पत्नी को उतारा मौ*त के घाट, बाद में पति ने अपनी जीवन लीला कर लिया समाप्त! पत्नी की हत्या करने के बाद मुर्तुजा ने स्वयं की आत्महत्या ! महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा खास गांव में एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की और फिर खुद शुक्रवार दोपहर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 25 वर्षीय मुर्तजा ने अपनी पत्नी नजमा की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मुर्तजा मौके से फरार हो गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घर छोड़कर चले गए थे। नजमा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने नजमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घर पर ताला लगा दिया था।नजमा की मां आयशा खातून ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उनकी बेटी की शादी सौरहा निवासी मुर्तजा से हुई थी। मुर्तजा अपने दो भाइयों में छोटा था। आयशा खातून के मुताबिक, नजमा को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस उत्पीड़न से तंग आकर नजमा अपने पिता बुनियाद अली के घर बारगाहपुर लौट गई थी। पति-पत्नी ने आपसी सहमति से संबंध विच्छेद भी कर लिए थे। गुरुवार को आयशा खातून अपनी बेटी नजमा के साथ दहेज में दिया गया सामान लेने उसके ससुराल सौरहा आई थीं। इसी दौरान पति मुर्तजा ने हंगामा शुरू कर दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से नजमा के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुर्तजा के शव को कब्जे में ले पुलिस ने मुर्तजा के शव को कब्जे में ले लिया है और फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच कर रही है। फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर विस्तृत जांच की जा रही है। #Maharajganj #police #double #murder #case1