माँ काली के प्रांगण में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद ज गुरसरांय (झांसी)। नगर के मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली प्रांगण में बुधवार को जय माँ काली समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ काली के विधिवत पूजन-अर्चन एवं महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। भंडारे में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। माँ काली के जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजायमान रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। जय माँ काली समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ काली के प्रांगण में धार्मिक आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने सहित अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी पंकज आर्या, गगन यादव, सार्थक नायक, अनुज झां, मनोज अग्रवाल, अमन माते, गोपी पांचाल, देवेंद्र घोष, सनी नायक, राकेश कुमार, सोनू नामदेव, राजकुमार सोनी, नितेश सोनी, संजय यादव, सुरेंद्र अग्रवाल, सजल अग्रवाल, रवि नामदेव, सागर मिश्रा, युवराज सिंह, मुकुल नामदेव, रवि अग्रवाल, मोहित सोनी, मनु अग्रवाल, पुष्पेंद्र नामदेव, मोहित भगत जी, गोलू पालीवाल, राज सेन, अचिंत जैन, उदित झां, प्रिंस नामदेव और हर्ष व्यास सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
माँ काली के प्रांगण में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद ज गुरसरांय (झांसी)। नगर के मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली प्रांगण में बुधवार को जय माँ काली समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ काली के विधिवत पूजन-अर्चन एवं महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। भंडारे में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। माँ काली के जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजायमान रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। जय माँ काली समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ काली के प्रांगण में धार्मिक आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने सहित अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी पंकज आर्या, गगन यादव, सार्थक नायक, अनुज झां, मनोज अग्रवाल, अमन माते, गोपी पांचाल, देवेंद्र घोष, सनी नायक, राकेश कुमार, सोनू नामदेव, राजकुमार सोनी, नितेश सोनी, संजय यादव, सुरेंद्र अग्रवाल, सजल अग्रवाल, रवि नामदेव, सागर मिश्रा, युवराज सिंह, मुकुल नामदेव, रवि अग्रवाल, मोहित सोनी, मनु अग्रवाल, पुष्पेंद्र नामदेव, मोहित भगत जी, गोलू पालीवाल, राज सेन, अचिंत जैन, उदित झां, प्रिंस नामदेव और हर्ष व्यास सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- स्कूल की जमीन पर कब्जे के आरोप, गुस्साए छात्रों ने ढहा दिया निर्माण! 📍 इंदौर जिले के बेटमा में सरकारी स्कूल की जमीन को लेकर बवाल मच गया। इंदौर रोड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर बाउंड्रीवॉल तोड़कर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल की जमीन पर निर्माण को लेकर छात्राओं में भारी आक्रोश था। बुधवार को छात्राएं विरोध में सड़क पर उतर आईं और आक्रोशित विद्यार्थियों ने मौके पर हो रहे निर्माण को ढहा दिया। अब सवाल यह है कि स्कूल की जमीन पर निर्माण किसकी अनुमति से किया जा रहा था? मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजर है। 💬 आपकी राय में, स्कूल की जमीन को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन को क्या कदम उठाने चाहिए? #Indore #Betma स्कूल की जमीन पर कब्जे के आरोप, गुस्साए छात्रों ने ढहा दिया निर्माण! 📍 इंदौर जिले के बेटमा में सरकारी स्कूल की जमीन को लेकर बवाल मच गया। इंदौर रोड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर बाउंड्रीवॉल तोड़कर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल की जमीन पर निर्माण को लेकर छात्राओं में भारी आक्रोश था। बुधवार को छात्राएं विरोध में सड़क पर उतर आईं और आक्रोशित विद्यार्थियों ने मौके पर हो रहे निर्माण को ढहा दिया। अब सवाल यह है कि स्कूल की जमीन पर निर्माण किसकी अनुमति से किया जा रहा था? मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजर है। 💬 आपकी राय में, स्कूल की जमीन को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन को क्या कदम उठाने चाहिए? #Indore #Betma1
- बस से 5 करोड़ की ज्वेलरी व 15 लाख से भरे दो बैग चोरी, पीड़ित पहुंचा कोतवाली झांसी-मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की शाम एक बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अमृतसर के रहने वाले व्यापारी कीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ बस से छतरपुर से झांसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मऊरानीपुर बस स्टैंड पर अज्ञात चोरों ने उनकी ज्वैलरी और नकदी से भरे दो बैग पार कर दिए। पीड़ित के अनुसार, बैग में लगभग 5 करोड़ रुपये कीमत की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। पीड़ित कीरत सिंह ने बताया कि उनकी 'मोर्डन ज्वैलर्स' के नाम से दुकान और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। वे ऑर्डर मिलने पर छतरपुर, महोबा, मऊरानीपुर, ग्वालियर और दिल्ली आदि स्थानों पर तैयार ज्वेलरी पहुंचाने का कार्य करते हैं। बुधवार की शाम वे छतरपुर से झांसी आ रहे थे। शाम लगभग 5:50 बजे जब उनकी बस मऊरानीपुर बस स्टैंड पहुँची, तो वहाँ सवारियों के उतरने और चढ़ने के दौरान भारी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ज्वेलरी और नकदी से भरे दोनों बैग चुराकर फरार हो गए। जबकि उनके साथी ने देखा कि उनके बैग लेकर युवक चार पहिया गाड़ी में सवार होकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिलाटिया, अनिल सोनी, अरविंद अग्रवाल और जगदीश अग्रवाल मौके पर पहुँच गए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि इस बड़ी चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाए। वही सर्राफा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 4 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा सिर्फ पूछता की जा रही है। मामला पंजीकृत नहीं किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि घटना पुलिस के संज्ञान में आ चुकी है। चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर दिया गया है। शुरुआती जांच में मध्य प्रदेश के अलीपुर टोल के पास से एक संदिग्ध चार पहिया वाहन का नंबर प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैग में रखी ज्वेलरी की सही कीमत और नकदी के आंकड़ों की पुष्टि गहनता से जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट- संतोष श्रीवास2
- कोंच,खराब मौसम ने बढ़ाया करवाचौथ का इंतजार, रात 10:30 बजे तक कोंच में नहीं दिखा चांद चंद्रमा के दीदार के लिए परेशान रहीं सुहागिनें, मोबाइल वीडियो कॉल के जरिए दूसरे राज्यों से चांद देखकर कुछ महिलाओं ने दिया अर्घ्य जालौन के कोच नगर में गुरुवार को करवाचौथ का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया, लेकिन खराब मौसम ने सुहागिन महिलाओं के इंतजार को लंबा कर दिया। बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण रात 10:30 बजे तक कोंच समेत आसपास के कई स्थानों पर चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके। इससे पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं परेशान नजर आईं। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं सुबह से ही अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। मान्यता के अनुसार, रात में चंद्रमा के दर्शन करने और उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है। गुरुवार को भी महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजन की तैयारी की थी, लेकिन मौसम खराब होने के चलते चांद नजर नहीं आया। रात आठ बजे से ही महिलाएं चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहीं। समय बीतने के साथ उनकी चिंता बढ़ती गई। रात 10:30 बजे तक चांद दिखाई नहीं देने से कई महिलाएं अर्घ्य देने को लेकर असमंजस में रहीं। घरों की छतों और खुले स्थानों पर महिलाएं आसमान की ओर नजरें टिकाए चंद्रमा के निकलने की प्रतीक्षा करती रहीं। वहीं, कुछ महिलाओं ने दूसरे राज्यों में मौजूद अपने परिजनों से मोबाइल वीडियो कॉल के जरिए चंद्रमा के दर्शन किए और उसके अनुसार अर्घ्य देने का प्रयास किया। खराब मौसम के कारण करवाचौथ की पारंपरिक पूजा में देरी हुई और सुहागिनों को चांद के दीदार के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ा।1
- 🎤करवाचौथ के पर्व पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ🖥️ 📌105 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण,जिनमें से 76 जोड़ों का विवाह विभिन्न धर्मों एवं समुदायों की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ संपन्न मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज महारानी गार्डन, कौंच रोड उरई में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के लिए कुल 105 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 76 जोड़ों का विवाह विभिन्न धर्मों एवं समुदायों की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से संपन्न हुआ। खुशियों और उत्साह से भरे माहौल में नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने का अवसर प्रदान करने के साथ सामाजिक सद्भाव, समानता और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देती है। विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंद परिवारों को गरिमापूर्ण ढंग से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने में मदद करते हैं। जिलाधिकारी समीर ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की विवाह सामग्री उपलब्ध कराने तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना और उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह के माध्यम से विभिन्न परिवारों की खुशियां एक मंच पर देखने को मिलीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव, सूर्य नायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा वर-वधू के परिजन उपस्थित रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- जालौन की नगर पंचायत ऐट मे बाजारों में दिखी रौनक सुहागन महिलाओं करवा चौथ की त्योहार पर जमकर की खरीदारी बताते चलें कि नगर एवं कस्बा ऐट मे बाजार में सजी दुकाने करवा छानी एवं श्रृंगार की दुकान ग्रामीण क्षेत्र से आ रही है 29 अक्टूबर गुरुवार देर रात तक की खरीदारी मिठाइयों की दुकान एवं श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं का हुकूम पूरे दिन और देर रात तक कि खरीदारी और बताते चलें कि करवा चौथ का यह पावन पर्व महिलाओं ने अपने-अपने पतियों के लिए लंबी उम्र एवं स्वस्थ रहने के लिए रखती हैं और सुहागानों की करवा माता सदैव रक्षा करते हैं बताते चलें कि अक्टूबर के अंतिम दिन एवं माह की आखिरी दिन को करवा चौथ इस बार 29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है करवा चौथ पर विधि विधान द्वारा पूजा अर्पण कर व्रत एवं उपवास रखकर श्रद्धा भाव से अपने-अपने पतियों की पूजा अर्चना करेंगे चांद को देखकर जल एवं फल एवं कई प्रकार के व्यंजन ग्रहण करेंगे प्रसाद के रूप में बरसों से चली आ रही परंपरागत तरीके से त्योहार मनाएंगे सुहागन महिलाओं और चांद को देखकर चांद को अरग देकर अपने-अपने पतियों की पूजा आरती कर खुशियां मनाएंगे4
- आज गुड्डू दादा बृजभूषण राजपूत चरखारी विधायक जी के पैतृक गांव बम्हौरी में उमंग सुल्लेरे लेखक जनपद महोबा उत्तर प्रदेश1
- कोंच में तिली की फसल के मुआवजे में वसूली का आरोप, किसानों ने एसडीएम से की शिकायत जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम गोराकरनपुर में तिली की फसल खराब होने पर मिलने वाली राहत राशि में कथित वसूली का मामला सामने आया है। गांव के किसानों ने हल्का लेखपाल और दो कथित निजी कर्मचारियों पर मुआवजा दिलाने के नाम पर रकम मांगने और भुगतान में अनियमितता करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में गुरुवार दोपहर एक बजे किसानों ने एसडीएम अनिता देवी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता वीर सिंह परिहार पुत्र चेतराम ने बताया कि उनकी खराब हुई तिली की फसल के मुआवजे के रूप में बैंक खाते में पांच हजार रुपये आए थे। आरोप है कि इसमें से ढाई हजार रुपये एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से ले लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, उन्हें मिली राहत राशि का आधा Ooltah कथित तौर पर वसूल किया गया। अन्य ग्रामीणों ने भी शिकायत में आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल ने खतौनी, बैंक पासबुक और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज सीधे लेने के बजाय दूसरे व्यक्ति को देने के लिए कहा था। किसानों का आरोप है कि मुआवजा दिलाने के बदले राहत राशि का आधा हिस्सा देने की बात कही गई। वहीं, कुछ किसानों ने दावा किया कि रकम देने से इनकार करने के कारण उन्हें अब तक राहत राशि नहीं मिली है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से वसूली गई रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम अनिता देवी ने तत्काल लेखपाल को बुलाकर मामले में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।1
- कोंच में डीजे गोदाम पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य कोंच (जालौन)। जनपद जालौन के कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम पड़री में 28 अक्टूबर 2026 को एक युवक द्वारा डीजे गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़री निवासी भूरे पुत्र खेमराज डीजे गोदाम में काम करता था। बताया गया कि उसने गोदाम में ही फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक एवं फील्ड यूनिट को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों की ओर से लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोंच की बाइट भी जारी की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1