बस की टक्कर से बाइक सवार की मौतः दवा लेने जा रहा था, हादसे में पत्नी और डेढ़ साल का बेटा घायल सीतापुर में रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम और डेढ़ वर्षीय बेटा घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। नीलम की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दवा लेने जा रहा था परिवार करसा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार बुधवार को पत्नी नीलम और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ बाइक से दवा लेने रेउसा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक संग्राम सिंह पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरेपत्नी की हालत गंभीर, बच्चा सुरक्षित हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। नीलम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट रेउसा बस लेकर फरार हुआ चालक हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि संग्राम सिंह पेट्रोल पंप से घटनास्थल तक लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल रोडवेज बस की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बस की पहचान होने के बाद चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौतः दवा लेने जा रहा था, हादसे में पत्नी और डेढ़ साल का बेटा घायल सीतापुर में रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम और डेढ़ वर्षीय बेटा घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। नीलम की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दवा लेने जा रहा था परिवार करसा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार बुधवार को पत्नी नीलम और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ बाइक से दवा लेने रेउसा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक संग्राम सिंह पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरेपत्नी की हालत गंभीर, बच्चा सुरक्षित हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। नीलम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट रेउसा बस लेकर फरार हुआ चालक हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि संग्राम सिंह पेट्रोल पंप से घटनास्थल तक लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल रोडवेज बस की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बस की पहचान होने के बाद चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
- बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...1
- *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा गया* रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में बुधवार को बारावफात के अवसर पर मुस्लिम आना फंड द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान, प्रेस क्लब फतेहपुर ने सट्टी बाजार चौराहे पर एक सेवा स्टॉल लगाया, जहाँ जुलूस में शामिल हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी वितरित किया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ यह जुलूस जब सट्टी बाजार चौराहे पर पहुंचा, तो प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं व्यवस्था संभालते हुए लोगों को पेय पदार्थ उपलब्ध कराए। गर्मी के बीच ठंडे पेय मिलने से जुलूस में शामिल अंजुमनों के सदस्यों और आम लोगों को काफी राहत मिली। सेवा स्टॉल पर पूरे कार्यक्रम के दौरान भीड़ बनी रही। प्रेस क्लब फतेहपुर की इस पहल की जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेस क्लब की यह पहल सराहनीय है। इस सेवा स्टॉल के माध्यम से संगठन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। प्रेस क्लब फतेहपुर के अध्यक्ष नलिन कुमार निगम ने बताया कि प्रेस क्लब समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करता रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि पत्रकारिता केवल खबरें पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी पत्रकारों का कर्तव्य है। बारावफात के अवसर पर लगाया गया यह सेवा स्टॉल इसी भावना का प्रतीक है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हयातुर्हमान, महामंत्री अहमद सईद, कोषाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, संगठन मंत्री सचिन कुमार और मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह सहित रिजवान मुनीर, अजमत अली, प्रियांशु मिश्रा, इंद्रजीत वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद गुफरान, जावेद अख्तर, प्रेम चंद्र, श्रियंक शर्मा और हरीश कुमार जैसे सदस्य भी मौजूद रहे।1
- तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल तेज रफ्तार बुलेट ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली बिसवां क्षेत्र के सिधौली मार्ग पर चौपान शहीद गेट के सामने ग्राम अमानाबाद निवासी शुभम यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेश यादव की बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बुलेट ऑटो से जा भिड़ी। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार बिसवां में सीएससी में किया जा रहा है ।1
- अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान, अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान दवारा रेउसा ब्लाक मुख्यालय पर रेसेपी प्रतियोगिता सम्पन्न1
- पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।” भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता1
- मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू बाराबंकी। चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।1
- बेरिया पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, ग्रामीणों ने खुद भरा गड्ढा जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल बाराबंकी /उत्तर प्रदेश जनपद के ग्राम बेरिया के निकट शारदा सहायक नहर पर बना पुल इन दिनों बदहाली और विभागीय उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है। कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। पुल के समीप डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की खुली दस्तक बनी हुई है।पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति टूटी रेलिंग को लेकर है। नीचे गहरी नहर में पानी का बहाव और ऊपर पुल पर बेतरतीब आवागमन ऐसे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के दौरान यदि किसी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाए तो उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।कुछ दिन पहले ही इस खतरे की एक बानगी भी सामने आ चुकी है। चर्चा के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पूर्व एक युवक पुल पर गिर गया और उसकी बाइक पुलिया की ओर लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को संभाला और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना पुल की भयावह स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद टूटी रेलिंग के पास बांस लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया गया था, लेकिन यह व्यवस्था भी महज खानापूर्ति साबित हुई। कुछ ही दिनों बाद बांस टूटकर नहर में जा गिरा और खतरा फिर जस का तस खड़ा हो गया।जब व्यवस्था सोई रही, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी पुल पर बने गहरे गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार विभाग का इंतजार छोड़ दिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट और कंक्रीट खरीदा और अपने स्तर से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की यह पहल केवल सड़क की मरम्मत नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति एक बड़ा सवाल है।जिस काम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, उसे ग्रामीणों ने अपनी जेब से पूरा किया, ताकि किसी स्कूली बच्चे, छात्र-छात्रा या राहगीर की जिंदगी खतरे में न पड़े। यह तस्वीर व्यवस्था के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां जनता अपने जीवन की सुरक्षा के लिए भी खुद ही इंतजाम करने को मजबूर दिखाई दे रही है।बेरिया पुल पर ग्रामीणों ने सिर्फ एक गड्ढा नहीं भरा है, बल्कि उन्होंने जिम्मेदार व्यवस्था के सामने आईना रख दिया है। टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया किसी हादसे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सवाल अब यह है कि संबंधित अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पुल की स्थायी मरम्मत कराएंगे या फिर किसी अनहोनी के बाद ही सरकारी मशीनरी की नींद टूटेगी।1
- शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही। जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।1