Shuru
Apke Nagar Ki App…
काकराडी के भील बस्ती मे बिजली सुचारू, लोगो मे लौटी रौनक, डेढ दिन से बंद थी बिजली काकराडी। आदिवासी बाहुल्य काकराडी भील बस्ती मे करीब 13 सिंतबर की रात को डीपी मे फाल्ट होने से 16 घरो मे बिजली सप्लाई बंद हुई थी।जिससे ग्रामीण परेशान थे। बस्ती के जागरूक युवा कलाराम भील ने शुरू ऐप संवाददाता से निवेदन किया तो उन्होने बिजली विभाग को सुचित किया गया तो तुरंत बिजली का कार्य शुरु कर आमजन को राहत प्रदान की गई
TRIBAL LOKAL online NEWS
काकराडी के भील बस्ती मे बिजली सुचारू, लोगो मे लौटी रौनक, डेढ दिन से बंद थी बिजली काकराडी। आदिवासी बाहुल्य काकराडी भील बस्ती मे करीब 13 सिंतबर की रात को डीपी मे फाल्ट होने से 16 घरो मे बिजली सप्लाई बंद हुई थी।जिससे ग्रामीण परेशान थे। बस्ती के जागरूक युवा कलाराम भील ने शुरू ऐप संवाददाता से निवेदन किया तो उन्होने बिजली विभाग को सुचित किया गया तो तुरंत बिजली का कार्य शुरु कर आमजन को राहत प्रदान की गई
More news from राजस्थान and nearby areas
- रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए1
- जिला कलक्टर ने जिले में पेयजल के लिये ली समीक्षा बैठक दिये आवश्यक निर्देश पाली,। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के वीसी रूम में विभिन्न बिन्दुओ की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित की गयी । बैठक में पेयजल, फसल कटाई, गिरदावी व आगामी आयोजनो के लिये संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों को समीक्षा कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के सभी ब्लॉक पाली देसूरी, सुमेरपुर, मारवाड सोजत, बाली, अन्य सभी क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और कम बारिश को देखते हुये पीने के पानी की आपूर्ति की समीक्षा , पानी के वैकल्पिक स्रोतों की पहचान जहां कम व अधिक आवश्यकता के अनुसार पीने के पानी के लिये आवश्यक तैयारी व वर्क प्लान के लिये सभी संबंधित अधिकारियों व उपखंड अधिकारियोे व अन्य को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिये अपने अपने ब्लाक में टैंकर, बोरिंग, तालाब, टूयबवैल के लिये व वैकल्पिक जल स्त्रोतो के बारे में निर्दैश दिये। कम बारिश को देखते हुए आने वाले महीनों में टैंकरों से पीने के पानी के परिवहन की व्यवस्था और टैंकरों की पहचान/उपलब्धता के लिये सर्वे तैयारी करने के लिये कहा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आमजन को किसी भी प्रकार की भी समस्या ना हो। साथ ही बैठक में गिरदावरी और फसल कटाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी ब्लाक के अधिकारियों को पशुओं के लिये चारा आदि की व्यवस्था के लिये कहा। *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन* बैठक में इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि विकसित भारत-जन सेवा अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आचार संहिता को ध्यान में रखते हुये किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर तक पहुंचाना तथा आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी आधारित गतिविधियों को गति दी जाएगी। अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितम्बर को सायं 7 बजे अपने घरो में दिया जलाना व रक्तदान शिविर 17 सितम्बर को, मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा कार्यक्रम 17 सितम्बर से 8 अक्टूबर, नमो सेवा-अनकही कहानियां की गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 25 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 25 से 27 सितम्बर, सेवा की कहानी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम 7 अक्टूबर, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 2 अक्टूबर को, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में 19 से 25 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर , सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम 24 सितम्बर एवं 11 अक्टूबर, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तथा सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम निर्धारित शेडयुल के अनुसार सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला स्तरीय कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी तथा प्रत्येक गतिविधि के लिए स्पष्ट दायित्व निर्धारित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड, नगरीय निकाय एवं वार्ड स्तर तक गतिविधियों की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, विद्यालय-महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा समूहों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में समयबद्ध आयोजन, व्यापक जनभागीदारी, प्रभावी सेवा वितरण एवं प्रमाणित रिपोर्टिंग पर विशेष जोर रहेगा। इस अवसर पर बैठक में आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, एसीईओ महेन्द्र मेहता सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी पीएचईडी, चिकित्सा, नगर निगम, सभी सबंधित विभाग के अधिकारी व ब्लॉक लेवल के अधिकारी मौजूद रहे।3
- जालौर पूरा मोहल्ला में सजा खाटू श्याम दरबार बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद जालौर शहर के गणेश भक्त सेवा मंडल समिति के तत्वाधान में गणपति महोत्सव के तहत पूरा मोहल्ला में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजा इस दौरान महा आरती का आयोजन हुआ इसमें बड़ी संख्या ने श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर खुशी के मंगल कामना की अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी ने बताया कि गणपति महोत्सव के तहत विपिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें दिव्या दरबार गणपति दादा की महारथी जादूगर का कार्यक्रम कालबेलिया नृत्य व विशाल भजन संध्या आयोजन होगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के भजन गायक अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे4
- पाली में कांग्रेस के पास 41 विजयी पार्षद, जीते हुए प्रत्याशी ही तय करेंगे महापौर वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। कांग्रेस से जीते पार्षद मंगलवार दोपहर नगर निगम पहुंचे जहां चुनाव अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया और सभी नव निर्वाचित पार्षदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पाली जिले से कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक हेमसिंह शेखावत ने कहा कि हमारे यहां पर्ची से महापौर, मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं। जनता ने पार्षद प्रत्याशियों को जनमत देकर जिताया है इसलिए सभी पार्षद मिलकर ही तय करेंगे कि कांग्रेस के बोर्ड में मेयर कौन होगा। शेखावत ने दावा किया कि उनके पास 41 पार्षद हैं और नगर निगम में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएंगी। उसके बाद सभी को वापस बस से एक साथ ले जाया गया। इस मौके पर यहां विधायक भीमराज भाटी, चुनाव प्रभारी हेमसिंह शेखावत, हकीम भाई सहित जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसी मौजूद रहे।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- भारतीय जनता पार्टी अपनी इज्जत गवां चुकी है नगर निकाय के अंदर वोट नहीं राजस्थान सरकार हो फिर केन्द्र सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है अमित शाह जब भी प्रेस को जवाब देना हाय एक ही शब्द निकलता है मैं जब दिल्ली के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस करुंगा भया जवाब दूंगा काई जगह अगर सरकार से कोई सवाल पूछो तो जेल या फिर नौकरी गई ये एक आपातकाल लगता है इंदिरा गांधी को संकटकाल की बात करने वाली भाजपा खुद के अंदर राजीव गांधी जिम्मेदार है नितिन नवीन को मालूम नहीं है कांग्रेस ने देश हित के लिए किया है अनपढ़ों की फौज भाजपा ने खादी कारी हुई है जब आज एक वोट से नुकसान नहीं मिला है चाण्क्य खाने से कोई चाण्क्य की बरबरी नहीं कर सकता देश को हिंदू मुस्लिम मस्जिद मंदिर के अंदर उलझन और देश को गुमराह करना कोई अर्थ नहीं है कभी मन मछली पर ज्ञान देना शोभा नहीं देता मुर्खता वाली बात करना 70 से 75% आज भी जनता मनसा हरी है खुद के राष्ट्रियआधिनायक जब सावन मास के अंदर खाते हैं दुख नहीं होता है आहत नहीं होते हैं बंगाल सीएम मछली खाते वेदियो बांटते हैं दिखता नहीं मगर किस जाति की दुकान से धर्म आहत होता है ऐसी करण भाजपा आज घुटन पे है जल्दी ही बहार होगी जाति धर्म से देश नहीं चलता है एससी एसटी ओबीसी को गलत साबित करना है भाजपा का दुर्भाग्य है मुस्लिम हिंदू छोड़ो देश हित की बात है1
- निम्बाडा में एक शाम पुरब जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या सोमेसर @ निकटवर्ती निम्बाडा गाँव मे एक शाम पूरब जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ । घीसुलाल सैन ने बताया कि हर वर्ष कि तरह इस साल भी भजन संध्या में गणपति वंदना पपु भाई खेताव व गुरु वंदना गोविन्द सिंह व रामसिंह ने साथ हि मांगीलाल बुसी ने बालाजी कि महिमा व श्रवणदास निम्बाडा ने पुरब जी कि प्रस्तुति दी।इस मौके भंवरलाल, घीसुलाल सैन,पारस सैन,अशोक कुमार टेवाली,भेर,दिपक आदी आसपास गाँवों को सैंकड़ो भक्तजन उपस्थित रहेंगे।2
- कांग्रेस ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन नव पार्षदों ने ली शपथ कांग्रेस महापौर की रणनीति में पाली। नगर निगम चुनाव में 29 वार्डों में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस अब महापौर बनाने की रणनीति में जुट गई है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को बाड़ाबंदी के बीच नगर निगम लाया गया, जहां रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 24 नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान महापौर की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं राजबाला हिंगड़ के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। समर्थकों की नारेबाजी से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि कांग्रेस राजबाला हिंगड़ को ही महापौर बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि चुनाव प्रभारी हेमसिंह शेखावत और विधायक भीमराज भाटी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर महापौर पद के नाम का खुलासा नहीं किया है। कांग्रेस के पास 29 पार्षद हैं, जबकि 15 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी बेहद अहम हो गई है। अब महापौर की कुर्सी का गणित निर्दलीयों के रुख पर टिका है। निर्दलीय पार्षद जिस खेमे के साथ जाएंगे, उसी के पक्ष में बहुमत का समीकरण मजबूत होगा। ऐसे में कांग्रेस के सामने अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ निर्दलीयों को साधने की चुनौती भी है। आने वाले दिनों में पाली नगर निगम की सियासत में महापौर को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।2