जनगणना-2027: नागौर में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 मई से 15 मई तक आमजन स्वयं कर सकेंगे ‘स्व-गणना’ 16 मई से मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक नागौर,,जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु नागौर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को कृषि महाविद्यालय के सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। आधुनिक तकनीक से होगी पहली डिजिटल जनगणना उप जिला जनगणना अधिकारी रामकुमार राव ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बताया कि आगामी जनगणना में तकनीक का समावेश करते हुए इसे पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। देश में पहली बार आमजन को स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है। नागरिक 01 मई से 15 मई 2026 तक ‘SE पोर्टल’ के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल से मकान सूचीकरण संबंधी विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात, 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा फील्ड में जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रहण का कार्य किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर्स ने दिया तकनीकी प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर जयदीप चारण एवं अजय शर्मा ने फील्ड ट्रेनर्स को उनकी भूमिका और उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान तहसील नागौर, मूण्डवा, खींवसर, जायल एवं डेह के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया ।मोबाइल ऐप के संचालन, डेटा एंट्री की बारीकियों और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।ये रहे मौजूद प्रशिक्षण सत्र के दौरान सांख्यिकी अधिकारी संजय सोनी, सांख्यिकी निरीक्षक अंकुश धाभाई, भवानी सिंह सहित विभिन्न तहसीलों एवं नगरीय निकायों के संबंधित अधिकारी व प्रतिभागी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण 22 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न चरणों में गणना कार्य की बारीकियों को सिखाया जाएगा।
जनगणना-2027: नागौर में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 मई से 15 मई तक आमजन स्वयं कर सकेंगे ‘स्व-गणना’ 16 मई से मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक नागौर,,जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु नागौर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को कृषि महाविद्यालय के सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। आधुनिक तकनीक से होगी पहली डिजिटल जनगणना उप जिला जनगणना अधिकारी रामकुमार राव ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बताया कि आगामी जनगणना में तकनीक का समावेश करते हुए इसे पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। देश में पहली बार आमजन को स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है। नागरिक 01 मई से 15 मई 2026 तक ‘SE पोर्टल’ के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल से मकान सूचीकरण संबंधी विवरण दर्ज
कर सकेंगे। इसके पश्चात, 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा फील्ड में जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रहण का कार्य किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर्स ने दिया तकनीकी प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर जयदीप चारण एवं अजय शर्मा ने फील्ड ट्रेनर्स को उनकी भूमिका और उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान तहसील नागौर, मूण्डवा, खींवसर, जायल एवं डेह के फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया ।मोबाइल ऐप के संचालन, डेटा एंट्री की बारीकियों और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।ये रहे मौजूद प्रशिक्षण सत्र के दौरान सांख्यिकी अधिकारी संजय सोनी, सांख्यिकी निरीक्षक अंकुश धाभाई, भवानी सिंह सहित विभिन्न तहसीलों एवं नगरीय निकायों के संबंधित अधिकारी व प्रतिभागी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण 22 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न चरणों में गणना कार्य की बारीकियों को सिखाया जाएगा।
- पादूकलां रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर किये जब्त । अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।1
- मूंडवा तहसील के संखवास में अक्षय तृतीया के अवसर पर संखवास के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बनाये जा रहे तीन कमरो की नींव का भूमिपूजन किया समाजसेवी महावीर जांगिङ ने बताया कि भामाशाह बंशीलाल देवासी ने विद्यालय परिसर के लिए अपना बेशकीमती 50×50 का भूखण्ड शिक्षार्थ दान में दिया इसी परिसर में भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल की तरफ से दो कमरे मय बरामदा तथा भामाशाह पूर्व सरपंच अर्जुनराम ईनाणियां की तरफ से एक कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जायेगा शाला प्राचार्य भंवरलाल कासनियां ने बताया कि आज के आर्थिक युग में बंशीलाल देवासी द्वारा शिक्षार्थ दी गई भूमि एवं भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल द्वारा दो कमरे एवं अर्जुनराम ईनाणियां द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाना प्रेरणादायक है भामाशाह श्रीनारायण अटल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा एवं संस्कारो के उत्तम निर्माण के साथ उनमें अनुशासन भी अच्छा मिलता है जो कि जगसराहनीय है इस मौके पर दानाराम देवासी महावीर सिंह चौहान तुलसीराम व्यास महावीर जांगिङ हनुमानसिंह बङगुर्जर महिपाल कुंकणा जयसिंह हसन खान हरिराम रिछपाल कंकङावा मुकेश डूंगरराम बावरी भूटाराम देवासी निरमा पिंकी चारण सहित ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा..1
- Post by रमेश सिंह1
- ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की1
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी (नागौर) में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नामांकन वृद्धि और प्रवेशोत्सव अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ना और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत कुल 60 नए प्रवेश हुए हैं। इन नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत भी किया गया। रैली में छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के नारे लगाए और अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाकर शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं। अभियान के अंत में विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।1
- थाना पादूकलांः-श्री रोशन मीना SP नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाहीकरते हुए *दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर जब्त* किये गये। अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।3
- 😂😂😂#comedy video@laxman comedian 2221
- नावां सिटी/मारोठ थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज नावां एसडीएम कार्यालय के बाहर जानलेवा हमले के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष धरने पर बैठे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।ग्रामीणों के अनुसार घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे की है। भीवपुरा निवासी शिशपाल अपने साथी के साथ स्विफ्ट कार से पचकोड़िया से लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वाहन से उतरे कुछ लोगों ने धारदार हथियारों व सरियों से शिशपाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, पैर व कंधे पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए साथी के साथ भी मारपीट की गई। घायल शिशपाल को पहले रेनवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में मारोठ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरना स्थल पर मारोठ पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। गिरफ्तारी होने के बाद ही ग्रामीणो ने धरना उठाने की बात कही है और धरना अनवरत जारी है। कुचामन सीओ मुकेश चौधरी मौके पर पहुचे जहां पीड़ित परिवार से धरना समाप्त करने की समझाइस की लेकिन पीड़ित परिवार ने जब तक गिरफतारी नही होती तब तक धरना नही उठाने की बात पीड़ित परिवार द्वारा कही गई है। SDM कार्यालय के मुख्य गेट पर पीड़ित परिवार के महिला पुरुष दोपहर 1 बजे से बैठे हुए है।2